अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश का सुनहरा अवसर

  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2025 निर्धारित

नन्हे खान

देवरिया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह ने बताया है कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों और कोरोना काल में निराश्रित हुए बच्चों (महिला कल्याण विभाग, लखनऊ की सूची के अनुसार) के साथ-साथ मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के पात्र बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय, सहजनवां, जनपद गोरखपुर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह विद्यालय बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उनके बौद्धिक व शारीरिक विकास के लिए समर्पित है।

बताते चलें कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कक्षा छह और कक्षा नौ में नामांकन किया जाएगा। पंजीकृत निर्माण श्रमिक, जिन्होंने बोर्ड की तीन वर्ष की सदस्यता 30 नवंबर 2024 तक पूरी कर ली हो, उनके वे बच्चे, जो वर्तमान में कक्षा पॉच या कक्षा आठ में पढ़ रहे हैं, आवेदन के पात्र हैं। कक्षा छह के लिए आवेदन करने वाले बच्चों की जन्मतिथि एक मई 2013 से 31 जुलाई 2015 के बीच होनी चाहिए। कक्षा नौ के लिए जन्मतिथि एक मई 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच होनी चाहिए। आवेदन पत्र कार्यालय सहायक श्रम आयुक्त, विकास भवन परिसर, देवरिया से प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2025 है। प्रवेश परीक्षा का आयोजन नौ फरवरी 2025 को होगा।

Purvanchal

धनघटा तहसील बार का सख्त फैसला: बिना पंजीकरण वकालत करने वालों को 14 मार्च तक का समय

आशुतोष मिश्र  संतकबीरनगर। तहसील बार एसोसिएशन धनघटा की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को अध्यक्ष दिलीप राय और महामंत्री मिठाई लाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में तहसील परिसर में बिना पंजीकरण के वकालत कर रहे लोगों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए आवश्यक निर्णय लिए गए। नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने […]

Read More
Purvanchal

महुली के शराब की दुकान हटाने के लिए महिला अधिवक्ता का संघर्ष जारी, DM के समाधान दिवस में फिर लगाई अर्जी

पिछले डेढ़ माह में चार बार समाधान दिवस में गुहार लगाने के बाद भी समस्या का नहीं हो सका समाधान  शराबियों के हुडदंग और खुले में सड़क किनारे बिक रहे मांस से नाराज़ है क्षेत्र के लोग आशुतोष मिश्रा  संतकबीरनगर । महुली नाथनगर मार्ग पर स्थित शराब की दुकान को हटाने के लिए महिला अधिवक्ता […]

Read More
Purvanchal

मुखलिसपुर ठाकुरद्वारा मंदिर में रिंकी दास बनीं कार्यवाहक पुजारी

आशुतोष मिश्रा संत कबीर नगर। मुखलिसपुर स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में पिछले माह मुख्य पुजारी बाबा कमल दास के निधन के बाद पूजा पाठ में व्यवधान आ गया था। पिछले एक पखवाड़े तक पूजा को लेकर कोई निर्णय नहीं हो पाने पर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को सामूहिक बैठक कर रिंकी दास को मंदिर की कार्यवाहक […]

Read More