लीजिए… जनवरी में 15 दिनों के लिए बैंक रहेंगे बंद, जान लीजिए तारीख़…

  • इस साल की शुरुआत में ही बैंकों में खूब रहेंगी छुट्टियाँ. जानिए कब-कब है छुट्टी

आशीष द्विवेदी

लखनऊ। नए साल का स्वागत करने पूरी दुनिया तैयार हैं। अब बैंकिंग सेक्टर के लोग भी नए साल का खैरमकदम करने जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस सेक्टर के लोगों को जनवरी माह में बहुत सी छुट्टियों का आनंद मिलने जा रहा है। नए साल 2025 के शुरुआती महीने जनवरी में बैंक से संबंधित कामकाज में बाधा आ सकती है। रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) के अनुसार जनवरी महीने में कुल 15 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। RBI के अनुसार ये अवकाश देश के विभिन्न त्योहारों और राष्ट्रीय अवकाश के कारण रहेंगे। जैसे मकर संक्रांति, पोंगल, गुरु गोबिंद सिंह जयंती आदि त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे।

इन-इन तारीख़ों में रहेगा बैंक में अवकाश

1 जनवरी को साल का पहला दिन है, इसलिए कुछ राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी। जबकि दो जनवरी को नया साल और मन्नम जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे।पांच जनवरी को रविवार है जिसके कारण पूरे देश भर में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, छह जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह जयंती के मौके पर हरियाणा और पंजाब में बैंक बंद रहेंगे।

11 जनवरी को महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से देश के सभी बैंकों में अवकाश रहेगा। दूसरी तरफ 12 जनवरी को रविवार की वजह से और स्वामी विवेकानंद जयंती होने की वजह से बैंकों में अवकाश रहेगा।

14 जनवरी को मकर संक्रांति और पोंगल के कारण कुछ राज्यों के बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 15 जनवरी को तिरुवल्लुवर दिवस, माघ बिहू की वजह से असम में और मकर संक्रांति के चलते भी बैंक की छुट्टी रहेगी।

 भीषण गर्मी
Business

 भीषण गर्मी में बिजली की मांग ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 252.07 गीगावाट पर पहुंची खपत

अप्रैल में पड़ रही भीषण गर्मी ने देश की बिजली व्यवस्था पर भारी दबाव डाल दिया है। तेज़ तापमान और लगातार बढ़ते तापमान के कारण बिजली की मांग ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। एयर कंडीशनर और कूलर जैसे कूलिंग उपकरणों के बढ़ते उपयोग ने हालात को और गंभीर बना दिया है। शुक्रवार को […]

Read More
Gold Silver Price
Business

Gold Silver Price : सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, बाजार में हलचल

Gold Silver Price : भारतीय सर्राफा बाजार और MCX में इन दिनों बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। सोना और चांदी की कीमतों में अचानक आई गिरावट ने निवेशकों और आम खरीदारों दोनों को हैरान कर दिया है। जहां कुछ दिन पहले तक कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर थीं, वहीं अब बाजार में तेज करेक्शन […]

Read More
EPFO 3.0 Update
Business

EPFO 3.0 Update: अब UPI से मिनटों में निकाल सकेंगे PF पैसा, जानें नया सिस्टम

EPFO 3.0 अब PF निकालना होगा आसान, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा EPFO 3.0 Update कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने करोड़ों खाताधारकों के लिए एक बड़ा डिजिटल बदलाव लेकर आ रहा है। जल्द ही PF (Provident Fund) निकालने की प्रक्रिया पूरी तरह बदलने वाली है। नए सिस्टम EPFO 3.0 के तहत अब कर्मचारियों […]

Read More