कभी सल्लू मियां की डार्लिंग हुआ करती थी यह अभिनेत्री, आज विक्की की बनी जान, फोटो देख उड़ जाएंगे होश

  • इंग्लैंड पहुंचे नया साल मनाने तो इंस्टाग्राम पर छा गईं अभिनेत्री कैटरीना कैफ
  • विक्की के साथ रोमांटिक पलों को इस तरह किया शेयर, सोशल मीडिया पर सनसनी

आशीष द्विवेदी

लखनऊ। क्रिसमस बीते तीन दिन हो चुके हैं। अब दुनिया पर नए साल की खुमारी छाने वाली है। इसी बीच बॉलीवुड की एक जोड़ी इंग्लैंड नया साल मनाने पहुंच गई। पति के साथ इंग्लैंड की वादियों की फोटो जैसे ही कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राफ पर अपलोड किया, उसके चाहने वाले तारीफों के पुल बांधने लगे। लेकिन उसके ट्रोलर भी सामने आ गए और सलमान खान को लेकर टिप्पणी करने लगे। बताते चलें कि कैटरीना कैफ कभी सलमान खान की सबसे खासमखास रह चुकी हैं। शादी के बाद सल्लू की ‘डार्लिंग’ विक्की की जान बन गईं तो सोशल मीडिया पर इसकी भी चर्चाएं होती रहती हैं।

 

गौरतलब है कि सुनहरे परदे की खूबसूरत अदाकारा कटरीना कैफ अपने पति विक्की कौशल ने साल 2021 में शादी की थी। शादी के बाद से ही दोनों का नाम Bollywood के Power Couple की सूची में शामिल हो गया था। ये दोनों अक्सर अपनी रोमांटिक फोटो अलग अंदाज में सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। चाहे वो जगह एयरपोर्ट हो या लवर प्वाइंट। हर इवेंट में दोनों के मजबूत रिश्ते की झलक अक्सर देखने को मिलती है। यहीं से भाईजान के चाहने वालों को दर्द होना शुरू हो जाता है और अक्सर वो सल्लू-कटरीना के रोमांस की चर्चाएं छेड़ देते हैं।

खबरों के मुताबिक हाल ही में कैटरीना अपने विक्की कौशल के साथ क्रिसमस मनाने इंग्लैंड गईं। वहां उन्होंने अपने एक्टर पति के साथ कुछ दिल छू लेने वाली फोटो शेयर की। इंस्टा पर कैफ ने कुछ स्पेशल तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को कुछ यादगार झलक दिखाई है। इसमें उन्हें पति के साथ कोजी होते हुए भी देखा जा रहा है। फोटोज में देखा जा सकता है कि कैटरीना और कौशल ने काले रंग की जैकेट और कैप कैरी की। काम की बात करें तो विक्की को आखिरी बार ‘BAD NEWS’ में देखा गया था। इसमें तृप्ति डिमर और एमी विर्क भी थे। अब विक्की कौशल को ‘छावा’ में देखा जाएगा, जो अगले साल रिलीज होगी। उनके पास संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ भी है, जिसमें वो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगे। वहीं कैटरीना ने अभी अपने फिल्म की घोषणा नहीं की है। अंतिम बार उन्हें ‘मैरी क्रिसमस’ में देखा गया था।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान समेत दुनिया के सभी गेंदबाजों को पछाड़ आल टाइम नम्बर-1 बना भारत का यह खिलाड़ी

Entertainment

धुरंधर टू’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 1400 करोड़ क्लब में एंट्री के करीब

धुरंधर  टू   बदला  बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। Ranveer Singh स्टारर इस स्पाई-थ्रिलर फिल्म ने रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है और अब यह वर्ल्डवाइड 1400 करोड़ रुपये के आंकड़े को छूने के बेहद करीब पहुंच चुकी है। फिल्म का निर्देशन Aditya Dhar ने किया […]

Read More
Entertainment

एक्शन और सरप्राइज का धमाका: सलमान खान की नई फिल्म का बड़ा खुलासा

सलमान खान एक बार फिर अपने फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज लेकर आए हैं। लंबे समय से उनकी फिल्मों का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए यह खबर किसी तोहफे से कम नहीं है। भाईजान ने अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है, जिसमें वे साउथ के मशहूर निर्देशक वामशी पैडिपल्ली के साथ काम […]

Read More
Entertainment

धुरंधर 2’ ने 11 दिनों में तोड़ा ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाका

रणवीर सिंह अभिनीत और आदित्य धर निर्देशित धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने महज 11 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। फिल्म की कहानी, एक्शन और स्टारकास्ट के कमाल ने दर्शकों को सिनेमाघरों में खींच लिया। अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन […]

Read More