भारतीय क्रिकेटर्स ने बढ़ाई टैक्स देने की रेस, विराट कोहली सबसे आगे

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेटर्स न केवल मैदान पर बल्कि देश के आर्थिक विकास में भी अहम योगदान दे रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 में इन क्रिकेट सितारों ने अपनी आय से करोड़ों रुपये टैक्स के रूप में जमा किए।

विराट कोहली: भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली ने 66 करोड़ रुपये टैक्स देकर इस सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। उनकी आय का मुख्य स्रोत मैच फीस, IPL और विज्ञापन हैं। उनकी कुल संपत्ति 1000 करोड़ रुपये आंकी गई है।

महेंद्र सिंह धोनी: पूर्व कप्तान धोनी ने 38 करोड़ रुपये टैक्स अदा किया। उनकी 1200 करोड़ रुपये की संपत्ति में IPL, विज्ञापन और व्यवसाय का बड़ा योगदान है।

सचिन तेंदुलकर: “क्रिकेट के भगवान” सचिन तेंदुलकर ने 28 करोड़ रुपये टैक्स चुकाया। उनकी संपत्ति 1000 करोड़ रुपये है, और वे अब भी कई बड़े ब्रांड्स का चेहरा हैं।

सौरव गांगुली: पूर्व कप्तान गांगुली ने 23 करोड़ रुपये टैक्स दिया। उनकी कुल संपत्ति 300 करोड़ रुपये है।

हार्दिक पंड्या: ऑलराउंडर पंड्या ने 13 करोड़ रुपये टैक्स चुकाया। उनकी संपत्ति 80 करोड़ रुपये है।

ऋषभ पंत: युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज पंत ने 10 करोड़ रुपये टैक्स का योगदान दिया। उनकी संपत्ति 50 करोड़ रुपये है।

अजिंक्य रहाणे: रहाणे ने आठ करोड़ रुपये टैक्स दिया। उनकी संपत्ति 60 करोड़ रुपये आंकी गई है।

जसप्रीत बुमराह: प्रमुख गेंदबाज बुमराह ने सात करोड़ रुपये टैक्स का भुगतान किया। उनकी कुल संपत्ति 50 करोड़ रुपये है।

शिखर धवन: धवन ने छह करोड़ रुपये टैक्स चुकाया। उनकी संपत्ति 80 करोड़ रुपये है।

केएल राहुल: राहुल ने पॉच करोड़ रुपये टैक्स का योगदान दिया। उनकी संपत्ति 70 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

ये क्रिकेट सितारे देश के आर्थिक और सामाजिक विकास में अपना योगदान देकर युवाओं के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। (BNE)

Sports

T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हुआ बांग्लादेश, खिलाड़ियों का दर्द , ‘हमारा कोई नहीं’ ‘

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश के बाहर होने के बाद देश की क्रिकेट राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पहले यह कहा गया था कि भारत यात्रा को लेकर सुरक्षा चिंताओं के चलते सरकार ने टीम को भेजने से इनकार किया। लेकिन हालिया बयानबाजी ने पूरे मामले को उलझा दिया है। […]

Read More
Sports

कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम नामीबिया मुकाबला, इस तरह बिल्कुल फ्री में देखें मैच

T20 World Cup : भारत और नामीबिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांचक मुकाबला आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम इस मैच के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है। टीम इंडिया अपना पिछला मुकाबला जीतकर आ रही है, जिससे खिलाड़ियों का […]

Read More
Sports

पाक गेंदबाज पर सवालों के बीच भारतीय खिलाड़ियों में तकरार

T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गए हैं। कोलंबो में USA के खिलाफ मुकाबले में शानदार गेंदबाजी के बावजूद, उनके एक्शन को लेकर सोशल मीडिया पर ‘चकिंग’ के आरोप तेज हो गए। इसी बहस के बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर श्रीवत्स गोस्वामी […]

Read More