UPMRC : भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले लोगों से सावधान रहने की गुहार लगा रही UP मेट्रो

  • उत्तर प्रदेश मेट्रो के नाम पर फर्जी भर्ती से रहें सावधान, अभी नहीं है कोई भर्ती योजना
  • UPMRC में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों को फर्जी वेबसाइट बना कर की ठगी!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) लगातार भर्तियां निकालता रहा है। कुछ जालसाज़ इसका फायदा उठाकर फर्जी भर्तियों का विज्ञापन निकाल कर आवेदकों के साथ ठगी करने का प्रयास कर रहे हैं। हाल ही में ठगों ने UPMRC के नाम से फर्जी रिक्रुटमेंट ई-मेल आईडी बनाई और नौकरी की तलाश कर रहे युवक से 70 हजार रुपये ठग लिए।

UPMRC की ओर से साफ किया जाता है कि कंपनी में कोई आधिकारिक भर्ती, परीक्षा एवं उनके परिणाम की जानकारी सिर्फ UPMRC की आधिकारिक वेबसाइट (www.lmrcl.com/ www.upmetrorail.com) पर ही उपलब्ध कराई जाती है। इसके अलावा UPMRC भर्तियों की जानकारी अखबारों में नोटिफिकेशन के माध्यम से भी प्रकाशित कराता है।

UPMRC लगातार ही ऐसे फ़र्ज़ीवाड़ों से बचने की अपील करता रहा है और बताता रहा है कि कॉर्पोरेशन में भर्ती आपकी मेरिट के आधार पर ही होगी एवं जानकारी सिर्फ और सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर ही साझा की जाएगी। इसके अतरिक्त आप किसी भी अन्य स्रोत पर विश्वास ना करें और अगर कहीं भी आप इस तरह का संदेह पाते हैं, तो तुरंत उसकी सूचना हमें दें ताकि हम उचित कार्रवाई कर सकें।

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

प्रदेश के 75 जनपदों के 850 बच्चे राज्य मंच पर दिखाएंगे प्रतिभा

 ‘प्रगति – आत्मसम्मान से समानता तक एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ विषय पर आयोजन  75 जनपदों के 850 बच्चे दिखाएंगे हुनर, 23 बालिकाओं का होगा सम्मान लखनऊ। प्रदेश भर की बेटियों के आत्मसम्मान, प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को नया मंच देने की दिशा में ‘प्रगति – आत्मसम्मान से समानता तक एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ विषय पर […]

Read More
homeslider Uttarakhand

केदारनाथ से कन्या कुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिये : शाह

हरिद्वार। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को हरिद्वार से 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया। उन्होंने भाजपा को तीसरी बार सत्ता सौंपने की अपील की। शाह ने भाजपा के नौ साल की उपलब्धियों का लेखा जोखा भी पेश किया। शाह ने बैरागी कैम्प में ‘जन जन की सरकार, 4 […]

Read More
homeslider Uttarakhand

देश विकास और सुशासन की नई गाथाएँ लिख रहा है : धामी

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में वर्ष 2022 में उत्तराखंड की जनता ने सभी मिथकों को तोड़कर प्रचंड बहुमत से सरकार को दुबारा आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर […]

Read More