लेज़ ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वेज़ टू लेस’ फूड ट्रक

नई दिल्ली। मशहूर पटेटो चिप्स ब्रैंड लेज़ ने देश में अपना पहला ‘वेज़टूलेज़’ फूड ट्रक लॉन्च कर दिया है। यह फूड ट्रक दिल्ली की सड़कों पर स्वाद और इनोवेशन की बेहतरीन मिसाल पेश कर रहा है। यहां लेज़ के चिप्स को ट्विस्ट के साथ नए अंदाज़ में परोसा जा रहा है। इस फूड ट्रक के जरिए ब्रैंड ने अपना ‘वेज़टूलेज़’ कन्सेप्ट पेश किया है, जिसे इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। इसका मकसद है  अलग-अलग लोकल स्टाइल और फ्लेवर में इनोवेटिव रेसिपीज़ परोसना, जहां हर बाइट में लेज़ चिप्स का नया अंदाज़ और शानदार क्रंच मिलेगा।

फूड ट्रक के मेन्यू में शामिल हैं – लेज़ चाट, लेज़ लोडेड चिप्स और लेज़ चॉकलेट चिप्स, जो चटपटे मसालों, क्रीमी टॉपिंग्स और मीठे-नमकीन फ्यूज़न का परफेक्ट मेल पेश करते हैं। लॉन्च के मौके पर जाने-माने शेफ कुणाल कपूर और फूड क्रिएटर शिवेश भाटिया ने लेज़ से प्रेरित नई रेसिपीज़ को ट्विस्ट के साथ पेश किया। मशहूर शेफ मनीष मेहरोत्रा भी इस फूड ट्रक का हिस्सा बने और उन्होंने अपनी खास स्टाइल में लेज़-इंस्पायर्ड डिशेज़ सर्व कीं। यह फूड ट्रक दिल्ली और गुड़गांव के फूड लवर्स के लिए 23 से 25 दिसंबर तक सत्या निकेतन मार्केट, 26 से 28 दिसंबर तक नेहरू प्लेस मार्केट और 29 से 30 दिसंबर तक सेक्टर 56 मार्केट, गुड़गांव में उपलब्ध रहेगा।

फूड ट्रक के लॉन्च के बारे में, सौम्या राठौर, मार्केटिंग डायरेक्टर, पेप्सिको इंडिया ने कहा, कि लेज़ में हम, लोगों की हमारे चिप्स को लेकर दीवानगी से प्रेरित होते हैं और हम अब लाए हैं उनकी मनपसंद रेसिपी जिन्हें क्रिएटिव अंदाज़ में तैयार किया जा सकता है। सच तो यह है कि लेज़ के प्रति लोगों के प्यार ने ही हमें इसके लिए प्रोत्साहित किया। और अपने पहले वेज़टूलेज़ फूड ट्रक के माध्म से हम केवल चिप्स ही नहीं परोसते बल्कि लोगों को आपस में नज़दीक आने, मुस्कान फैलाने, राजधानी दिल्ली में खुशियां पहुंचाने के लिए पहुंच चुके हैं। यह सिर्फ फ्लेवर की सौगात नहीं है, यह है हर बाइट के साथ यादगार अनुभवों का उत्सव। हमें इंतजार है अधिकाधिक लोगों के हमसे जुड़कर अपनी जिंदगी में जादुई अनुभवों को भरने का।

Business

हवाई यात्रा पर बढ़ा बोझ: IndiGo के फ्यूल सरचार्ज से यात्रियों की जेब पर असर

अगर आप आने वाले दिनों में हवाई यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो आपको अपने बजट पर दोबारा नजर डालने की जरूरत पड़ सकती है। देश की प्रमुख एयरलाइन IndiGo ने टिकट कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है, जो सीधे तौर पर यात्रियों के खर्च को प्रभावित करेगा। यह बढ़ोतरी ईंधन शुल्क यानी […]

Read More
Business

ट्रंप के सख्त बयान से वैश्विक बाजारों में उथल-पुथल, एशिया में भारी गिरावट और तेल $105 के पार

मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने एक बार फिर वैश्विक बाजारों को झकझोर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान ने निवेशकों की उम्मीदों पर बड़ा असर डाला है। ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिका आने वाले कुछ हफ्तों में ईरान के खिलाफ सख्त सैन्य कदम उठा सकता है। इस चेतावनी […]

Read More
Business

Stock Market Crash: ट्रंप के बयान से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 1400 अंक टूटा, निफ्टी भी लुढ़का

दो अप्रैल 2026 की सुबह भारतीय शेयर बाजार के लिए बेहद नकारात्मक रही। वैश्विक अस्थिरता और अमेरिका से आए एक बड़े बयान ने बाजार में भारी गिरावट ला दी। जैसे ही ट्रेडिंग शुरू हुई, निवेशकों के बीच घबराहट फैल गई और बिकवाली का ऐसा दबाव बना कि प्रमुख सूचकांक तेजी से नीचे गिर गए। सेंसेक्स […]

Read More