व्यापारियों की बंगलादेश से कारोबार पर प्रतिबंध लगाने की मांग

  • राजनाथ सिंह से मिला कपड़ा व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने राजनाथ सिंह से मिलकर बंगलादेश के कारोबार पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की है। स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय रक्षामंत्री ने व्यापारियों को आश्वाशन दिया कि जल्दी इस पर विचार विमर्श किया जाएगा। संगठन के अध्यक्ष अशोक मोतियानी महामंत्री अनिल बजाज के नेतृत्व में मिले व्यापारियों ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं को मारे जाने सम्बन्धी सूचनाएं मिल रही है।

हिन्दुओं के प्रतिष्ठानों और मंदिरों को लगातार हमले हो रहे है। खुले आम हिंदुओं को सड़क पर घेर कर मारा जा रहा है। ऐसे उतर प्रदेश सहित हिंदुस्तान भर के व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। पिछले सालों में अच्छे संबंध के रहते बांग्लादेश से भारत में कपड़ों का बहुत बड़ा कारोबार चल रहा था लेकिन अब मौजूदा समय में हालात खराब होते जा रहे है। ऐसे में जब तक बांग्लादेश के हालात में सुधार नहीं होते तब तक बांग्लादेश को चेतावनी देते हुए सभी तरह के समानों पर व विशेष कर कपड़ो के व्यापार पर प्रतिबंध किया जाना चाहिए। राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मिलने गए व्यापारियों में श्याम कृषनानी, प्रभु जालान, सुशील गुरनानी,पुनीत लाल चंदानी, घनश्याम दास दीपक अरोड़ा शामिल थे। सभी ने बांग्लादेश से कारोबार पर प्रतिबन्ध लगाये जाने की मांग की है।

Uttar Pradesh

राजनीति और शिक्षा में जो समाज पिछड़ जाता है, वो कभी आगे नहीं बढ़ पाता है : राजवीर सिंह

स्वामी ब्रह्मानंद महाराज की 131वीं जयंती के अवसर परआयोजित समारोह को पूर्व सांसद ने किया संबोधित बोले राजवीर कहा : स्वामी ब्रह्मानंद जी ने शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम बनाया बदायूं। पूर्व सांसद राजवीर सिंह ‘राजू भैया’ ने कहा कि राजनीति और शिक्षा में जो समाज पिछड़ जाता है, वो कभी आगे […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

ठेकेदार से साठ गांठ कर जेलों में मची सरकारी धन की लूट!

उरई और ललितपुर जेल में जैम पोर्टल से खरीद के बजाए सीधे हो रही खरीदारी एक ठेकेदार अलग अलग कई फर्मों से कर रहा जेलों में दाल, चावल, तेल की आपूर्ति कारागार मंत्री को भेजी गई शिकायत से हुआ ठेकेदार की तानाशाही का खुलासा नया लुक संवाददाता लखनऊ। जेल अफसरों और ठेकेदार की मिली भगत […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

पुलिस समय पर चेत जाती तो बच जाते दृष्टिबाधित वीरेंद्र

हत्या से पहले की सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो से सच आया सामने ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजाजीपुरम के मेहंदी खेड़ा निवासी 50 वर्षीय दृष्टिबाधित वीरेंद्र यादव उर्फ डोंगा अपनी मां अशोका के साथ दुबग्गा क्षेत्र स्थित टाड़ खेड़ा में रहते थे। वीरेंद्र यादव ने हत्या से पहले अफसरों से गुहार लगाते हुए कहा […]

Read More