घरों में लक्ज़री और सुविधा बढ़ाने का यह अनोखा उपाय, जानकर दंग रह जाएंगे आप…

  • निबाव ने जमशेदपुर में घर के मालिकों के लिए लॉन्च की एडवान्स्ड सीरीज़-4 होम लिफ्ट

बिजनेस संवाददाता

जमशेदपुर। भारत के सबसे बड़े होम एलीवेटर ब्रांड निबाव लिफ्ट्स ने घर के भीतर मोबिलिटी के गुणवत्तापूर्ण समाधान उपलब्ध कराने के लिए जमशेदपुर में आधुनिक निबाव सीरीज़-4 होम लिफ्ट्स लॉन्च की। नई लॉन्च की गई होम लिफ्ट्स आधुनिक फीचर्स, जैसे- एआई-इनेबल्ड केबिन डिस्प्ले तथा सटीक नेविगेशन एवं आरामदायक लैंडिंग के लिए इन्ट्युटिव एलओपी डिस्प्ले एलआईडीएआर 2.0 टेक्नोलॉजी के साथ लक्ज़री एवं आरामदायक अनुभव प्रदान करेंगी। ये फीचर्स इन्हें होम एलीवेटर सेगमेन्ट में खास बनाते हैं।

एक्सक्लूसिव एडीशन मिडनाईट ब्लैक एडीशन में उपलब्ध ये लिफ्ट्स किसी भी एयर-ड्रिवन लिफ्ट में सबसे बड़ा केबिन स्पेस देती है। निबाव सीरीज़ 4 लिफ्ट्स को एम्बिएन्ट लाइटिंग, न्यूज़ीलैण्ड वूल कारपेट, स्टारलाईट सीलिंग, लैदर फिनिश इंटीरियर के साथ बेहद स्टाइलिश रूप में डिज़ाइन किया गया है। शैलेन्द्र सिंह, होटल एवं परिवहन उद्योग के प्रसिद्ध व्यवसायी और भगवान सिंह, प्रमुख व्यवसायी, रियल एस्टेट ट्रेडिंग में विशेषज्ञता के नेतृत्व में इस अनावरण समारोह का आयोजन जमशेदपुर में ब्रांड के प्रमुख एक्सपीरियंस सेंटर में हुआ, जिसमें निबाव होम लिफ्ट्स के वरिष्ठ प्रबंधन ने भाग लिया।

जमशेदपुर में नए प्रोडक्ट के लॉन्च के अवसर पर निबाव लिफ्ट्स के सीईओ एवं संस्थापक विमल बाबू ने कहा कि हमें गर्व है कि हम अपने नए इनोवेशन-निबाव सीरीज़-4 होम लिफ्ट्स को जमशेदपुर के मार्केट में उतार रहे हैं। आज के दौर में हर व्यक्ति अपने घर में लक्ज़री और आरामदायक अनुभव पाना चाहता है। हमारी सीरीज़ बेजोड़ लक्ज़री और सुविधा के साथ आपकी जीवनशैली के अनुभव को पूरी तरह से बदल देंगी।

ट्रेंट को ऊंचाईयों पर पहुंचाने वाले रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा अब उत्तराधिकारी, जानें उनके बारे में…

इस प्रोडक्ट में हमने खासतौर पर दो चीज़ों पर विशेष रूप से ध्यान दिया है- टेक्नोलॉजी और डिज़ाइन, जो किसी भी घर की खूबसूरती में चार-चांद लगा देंगे। हमारे ब्राण्ड को सुरक्षा और टिकाउपन के लिए जाना जाता है, निबाव सीरीज़ 4 के साथ हमने उपभोक्ताओं को बेजोड़ गुणवत्ता प्रदान करने की दिशा में नए मानक स्थापित किए हैं। सुरक्षा के फीचर्स की बात करें तो इस दृष्टि से नए मानक स्थापित करते हुए निबाव लिफ्ट्स 4 में रैपिड रैस्क्यू लैच (आरआरएल) शामिल किया गया है, जिसके चलते किसी भी एमरजेन्सी के दौरान, रेस्क्यू टीम तुंरत और सुरक्षित निकासी को सुनिश्चित करती है।

RRL द्वारा पॉलीकार्बोनेट ग्लास को आसानी से निकाला जा सकता है, जिससे एमरजेन्सी के मामले में यात्रियों को जल्द से बाहर निकाला जा सकता है। इस सीरीज़ में कार्बन सील  2.0 भी इंस्टॉल की गई है जो लिफ्ट्स को अधिक परफॉर्मेंस बनाती है, जिसके चलते लिफ्ट्स लम्बे समय तक भरोसेमंद परफॉर्मेंस देती है। नई होम लिफ्ट्स जीएमएस कनेक्टिविटी से युक्त है, जो अधिक सुरक्षा और प्रत्यास्थता को सुनिश्चित करती है।

सीरीज़ 4 लिफ्ट लैंडिंग केबल-फ्री हैं और कई शानदार फीचर्स के साथ आती हैं जैसे केबिन पिलर के लिए लैदर फिनिश के साथ एम्बिएन्स और एक्सेन्ट, कंट्रोल से युक्त कंसील्ड फेन, टच स्क्रीन डिस्प्ले, डिजिटल और एनालॉग क्लोक जो हैण्ड जेस्चर इनेबल्ड हैं।

Business

DGCA का बड़ा फैसला: पायलट ड्यूटी टाइम में अस्थायी छूट से एयरलाइंस को राहत

भारतीय विमानन क्षेत्र में परिचालन को सुचारू बनाए रखने के लिए नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। रेगुलेटर ने लंबी दूरी की उड़ानों के लिए पायलटों की फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) में अस्थायी ढील देने की घोषणा की है। इस फैसले का उद्देश्य एयरलाइन कंपनियों को मौजूदा संचालन संबंधी चुनौतियों […]

Read More
Business

LPG संकट के बीच केंद्र का बड़ा फैसला, पांच किलो सिलेंडर पर बढ़ाई आपूर्ति

देश में बढ़ती ईंधन चिंताओं और वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए केंद्र सरकार ने 5 किलो फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर को लेकर एक अहम कदम उठाया है। सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि इन छोटे सिलेंडरों की आपूर्ति और वितरण को प्राथमिकता दी जाए, ताकि जरूरतमंद लोगों […]

Read More
Business

अनंत अंबानी का धार्मिक योगदान: मंदिरों के संरक्षण और विकास की दिशा में बड़ा कदम

रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी ने केरल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए एक महत्वपूर्ण सामाजिक और आध्यात्मिक पहल की है। उन्होंने राजराजेश्वरम मंदिर और गुरुवायुर मंदिर को कुल ₹6 करोड़ का दान देने की घोषणा की, जिसमें दोनों मंदिरों को ₹3-3 करोड़ की सहायता शामिल है। इसके अलावा, […]

Read More