कई राशियों को शुभ फल दे रहे हैं सितारे, जानें आज का राशिफल

राजेन्द्र गुप्ता,ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

आज का राशिफल व पंचांग- 24 अगस्त, 2024, शनिवार

आज और कल का दिन खास

24 अगस्त 2024 : उब छठ का व्रत आज।

24 अगस्त 2024 : बलदेव जयंती आज।

25 अगस्त 2024 : सिन्धी समाज कल मनायेगा थदडी पर्व।

25 अगस्त 2024 : मुस्लिम समुदाय कल मनायेगा चेहल्लुम

आज का राशिफल

24 अगस्त, 2024, शनिवार

मेष राशि : व्यवहार में आये परिवर्तन से लोग अचंभित होंगे। अपने कार्य में मन नहीं लगेगा। मेहनत के अनुरूप धन नहीं मिलने से नौकरी छोडऩे का मन बना रहे हैं। थोड़ा संभल कर रहें विवाद हो सकते हैं।

वृषभ राशि : आर्थिक पक्ष कमजोर होने से परेशानी बढ़ सकती है। परिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अपने हुनर से ख्याति मिलेगी। प्रशासनिक सेवा से जुड़े जातको को नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

मिथुन राशि : वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकते हैं। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। आप की उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी। समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लें। समय अभी अनुकूल नहीं हैं।

कर्क राशि : आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते की आप आगे बढ़ें, थोड़ा सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। भितरघात वालों से सावधान रहें। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे।

सिंह राशि : विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वयं को गंभीर रखें। आप का व्यवहार ही लोगों को आकर्षित करता है। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें।

कन्या राशि : रुके कार्यों में गति आएगी। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। न्यायालयीन फैसला आप के पक्ष में हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। समय अनुकूल है।

तुला राशि : किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नौकरी में बदलाव के योग है। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की संभावना है। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा।

वृश्चिक राशि : राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय सफलता लिए हैं। आप के कार्य की प्रशंसा होगी। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबारी यात्रा लाभप्रद होगी।

धनु राशि : आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। भाग्य का साथ और इष्ट आशीर्वाद से नई सफलता को प्राप्त करेंगे। नए शत्रु उभर सकते हैं। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। कार्यस्थल पर कुछ कर्मचारी आप का विरोध कर सकते हैं।

मकर राशि : अध्ययन में अवरोध आ सकते हैं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। पेट संबंधित विकार उभर सकते है। जीवनसाथी से अनादर प्राप्त हो सकता है। वाहन सुख संभव है।

कुम्भ राशि : पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्य पद्धति बदलने से लाभ होगा। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में किसी वृद्धजन का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। प्रेम प्रकट करने का उचित समय है।

मीन राशि : आज दिन की शुरुआत में क्रोध हावी रहेगा। आत्मविश्वास में कमी होगी एवं कार्यों में सफलता मिलने में संदेह है। पूर्व में हुई गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा। संतान सुख प्राप्त होगा।

आज का पंचांग: 24 अगस्त 2024, शनिवार

तिथि पंचमी, 07:54 AM,

षष्ठी अगले दिन

05:32 AM

नक्षत्र अश्विनी 06:06 PM

करण तैतिल, 07:54 AM,

गर 06:40 PM

पक्ष कृष्ण

योग गण्ड, 06:07 AM,

वृद्धि अगले दिन

03:05 AM

वार शनिवार

सूर्योदय 05:55 AM

सूर्यास्त 06:50 PM

चन्द्रमा मेष

राहुकाल 09:09 – 10:46 AM

विक्रमी संवत् 2081

शक सम्वत 1946 (क्रोधी)

मास अमांत श्रावण

मास पूर्णिमांत भाद्रपद

शुभ मुहूर्त

अभीजित 11:57 – 12:48 PM

नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर मो. 9116089175 कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

Astrology homeslider

गुरुवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है जीवनसाथी से सहयोग

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा–दशा भी आपके उतार–चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता […]

Read More
Astrology homeslider

बुधवार के दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा–दशा भी आपके उतार–चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता […]

Read More
Astrology homeslider

तनाव होगा दूर…इन राशियों को मिल रहा है धन का लाभ

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा–दशा भी आपके उतार–चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता […]

Read More