वायु प्रदूषण से निपटने के लिए अधिक संख्या में लगाए जाएं पौधे : वनमंत्री

“वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए सर्वोत्तम अभ्यास’’ विषय पर कार्यशाला आयोजित

लखनऊ। प्रदेश के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा अरूण कुमार सक्सेना ने कहा कि वायु प्रदूषण देश और दुनिया में सबसे बड़ी चुनौतियों के रूप में उभरा है, जो मानव स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था और समग्र पारिस्थितिक संतुलन के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश इंडो गंगा के मैदान (प्ळच्) के केंद्र में स्थित है, जो वायु प्रदूषण के लिए एक वैश्विक हॉटस्पॉट है। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए जन सहभागिता के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाये जाये।

डा0 सक्सेना ने यह विचार मंगलवार को होटल ताज में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन निदेशालय, ऊर्जा और संसाधन संस्थान और स्विस एजेंसी फॉर डेवलपमेंट एंड कोऑपरेशन के सहयोग से आयोजित ‘‘शहरी वायु गुणवत्ता के प्रबंधन के लिए सर्वोत्तम अभ्यास’’ कार्यशाला में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य वायु प्रदूषण के प्रति आम व्यक्तिायों में जागरूकता उत्पन्न करना है।


अपर मुख्य सचिव, वन एवं पर्यावरण मनोज सिंह ने कहा कि वायु प्रदूषण को कम करने के लिए इस तरह की कार्यशाला समय-समय पर आयोजित होनी चाहिए, ताकि आम जनता जागरूक हो सके। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वायु परियोजना के तहत वैज्ञानिक वायु दुष्प्रभावों का आकलन कर इससे होने वाले दुष्परिणामों से मनुष्यों को बचा सकें। कार्यशाला में प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुधीर शर्मा, डा विभा धवन, नगर आयुक्त, लखनऊ इन्द्रजीत सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

homeslider Politics Raj Dharm UP

PDA की बढ़ती ताकत से अवसाद में भाजपा: अखिलेश

BJP ने तोड़ दिए भ्रष्टाचार और लूट के सारे रिकॉर्ड भाजपा को सत्ता से बाहर करना हो गया जरूरी लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि 2027 में विधानसभा चुनाव जीतकर सरकार बनानी है। पूरी तैयारी के साथ काम करना है। बूथ स्तर पर जीतना होगा। भाजपा सरकार ने उत्तर […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सुरक्षाकर्मियों के बजाए आधुनिक उपकरण खरीद पर जोर!

कारागार विभाग में चल रहा कमीशन का खेल सुरक्षाकर्मियों पर निगरानी रखने के लिए लगाए जा रहे ‘सेंसर उपकरण’  फरारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नया प्रयोग राकेश कुमार  लखनऊ। जेल में निरुद्ध बंदियों की फरारी रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाए जाने के बजाए आधुनिक उपकरणों की खरीद पर जोर दिया […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

मंत्री के सामने वसूली का मामला आने पर होगी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई!

आगरा के प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक में उठा जेल में हो रही जेल में वसूली का मुद्दा शासन और मुख्यालय में सेटिंग गेटिंग रखने वाले पर नहीं होती कोई कार्रवाई लखनऊ। प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह से शिकायत के बाद भ्रष्टाचार और वसूली में संलिप्त आगरा जेल अधीक्षक पर कोई कार्रवाई होगी। यह सवाल विभागीय […]

Read More