पूर्व मेयर ने सोनौली बार्डर पर पहुंच कर SSB जवानों को बांधी राखी

  • मां भारती के लाल भी हमारे भाई- डॉ.सत्या पाण्डेय पूर्व महापौर गोरखपुर
  • SSB जवानों में खुशी का माहौल
  • जवानों के लिए आज गर्व का दिन – सेफ वन एन सहायक सेनानायक 22 वाहिनी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सोनौली (महराजगंज)गोरखपुर की पूर्व मेयर डॉ सत्या पाण्डेय ने आज गायत्री मिश्रा समेत बड़ी संख्या में सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल की छात्राओं के साथ सोनौली बार्डर पर स्थित SSB कैंप पहुंची। जहां उन्होंने SSB जवानों को राखी बांधी। बता दें कि देश की सीमाओं की सुरक्षा कर रहे देश के जवान रक्षाबंधन के अवसर पर अपनी कलाई पर बहनों से राखी नहीं बंधवा पाते हैं। देश की सुरक्षा के लिए जवान दिन-रात सीमा पर डटे रहते हैं। आज सोनौली बार्डर पर SSB कैंप में अधिकारियों समेत कई जवानों को राखी बांधी गई है।

बता दें कि गोरखपुर की पूर्व महापौर डॉ. सत्‍या पाण्‍डेय और कई महिलाएं तथा बड़ी संख्या में छात्राएं आज सोनौली बार्डर पर SSB कैंप पहुंची। महिलाओं ने सैनिकों को राखी बांधी। सैनिक भाइयों ने भी उनकी रक्षा का संकल्‍प दोहराया। सोनौली बार्डर पर SSB कैंप में जवानों को बहनों ने माथे पर तिलक लगाकर राखी बांधी और उनसे आशीर्वाद लिया। जवानों ने उन्हें ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दिया। इस दौरान बहनों ने उन्‍हें मिठाई खिलाकर उनका मुंह भी मीठा करवाया।

SSB के सहायक सेनानायक सेफ वन एन, सोनौली चौकी प्रभारी अनघ कुमार समेत अन्‍य अधिकारी और जवानों ने राखी बंधवाकर मुंह मीठा किया। बहनों ने उन्‍हें तिलक लगाकर उनका सम्‍मान किया। उन्‍होंने जवानों को कहा कि वे ये न समझें कि वे अपने घर से दूर हैं। वे बहनों से राखी नहीं बंधवा पाएं हैं। वे उनकी बहनें हैं और यही वजह है कि वे उन्‍हें राखी बांधने के लिए यहां पर इकट्ठा हुई हैं।

EXCLUSIVE: रक्षाबंधन पर बन रहे हैं ये अद्भुत संयोग, जाने शुभ मुहूर्त, मंत्र, विधि और भद्रा काल

इस अवसर पर बीजेपी की पूर्व मेयर डॉ. सत्या पाण्‍डेय ने कहा कि 25 साल पहले से वे सैनिक भाइयों को राखी बांध रही हैं। उन्‍होंने कहा कि मां भारती का लाल हमारा भाई और पुत्र है। वो देश की रक्षा के लिए परिवार को छोड़कर बार्डर पर जाकर हमारी आजादी के लिए हमेशा संघर्ष करते हैं। उन्होंने कहा कि वो आज नेपाल बार्डर पर अपने सैनिक भाइयों को राखी बांधने आई हुई हैं। देश की रक्षा के लिए लगे भाइयों को हम लोग आशीर्वाद देती हैं कि मां भारती के आंचल पर कभी दाग न लगे। ईश्‍वर इन्‍हें शक्ति दें।

सहायक कमांडेंट ने की तारीफ

वहीं, SSB के सहायक सेनानायक सेफ वन एन ने कहा कि उनके लिए आज गर्व का दिन है। उन्‍होंने कहा कि बड़ी संख्या में बहनों ने राखी बांध कर जवानों की हौसलाफजाई की है। उन्‍होंने कहा कि वे सभी बहनों का SSB परिवार की ओर से आभार व्यक्त  करते हैं। ऐसी आशा करते हैं कि ये सिलसिला भविष्‍य में भी चलता रहेगा। समारोह से पहले महापौर श्रीमती डॉ. सत्या पाण्डेय और SSB के सेनानायक सेफ वन एन, इंस्पेक्टर अरूण कुमार पाण्डेय ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया।

जीवन में चल रहे समस्याओं को दूर करने के लिए भाई-बहन रक्षाबंधन के दिन करें ये उपाय, बदल जाएगी किस्मत

इस अवसर पर गोरखपुर की पूर्व महापौर श्रीमती डॉ.सत्या पाण्डेय,गायत्री मिश्रा, सीमा जागरण मंच के संगठन मंत्री सत्यदेव पाण्डेय,SSB 22 वाहिनी के सहायक सेना नायक सेफ वन एन, निरीक्षक अरूण कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक विवेक कुमार, उपनिरीक्षक तरूण कुमार यादव, एएसआई मनोज बी, उमाशंकर, सतीश, प्रकाश, सरदार सिपाही राकेश सिंह, हरीश कुमार और सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश विश्वकर्मा समेत बड़ी संख्या में स्कूल की छात्राएं उपस्थित रहीं।

रक्षाबंधन के पर्व पर ये छह स्नान किया तो जीवन में नहीं रह जाएगी कोई कमी

Purvanchal

SR इंटरनेशनल एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, रैंकर्स को साइकिल सहित आकर्षक पुरस्कार

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। नाथनगर स्थित SR इंटरनेशनल एकेडमी में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम बड़े उत्साह के साथ घोषित किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों और अभिभावकों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई।   […]

Read More
Purvanchal

DM और SP ने फरेन्दा थाने में थाना समाधान दिवस पर सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के फरेन्दा थाने में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने जनता की समस्याओं को सुना। अधिकारियों का उद्देश्य समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना था। समाधान दिवस पर बड़ी संख्या में फरियादी […]

Read More
Purvanchal Religion

भागवत कथा: श्रवण से पापों का नाश, जीवन में जागृत होता है भक्ति और वैराग्य

सेखुआनी बाज़ार में श्रीमदभागवत कथा हुई पूर्ण, 10 दिनों तक बही ज्ञान की गंगा महराजगंज। जिले के सेखुआनी बाज़ार में लगातार 10 दिनों तक श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा हुई। कथा वाचक पं. आनंद भारद्वाज के सुमधुर कंठ से निकली ज्ञान गंगा में भक्तों ने जमकर डुबकी लगाई और भगवदकथा का आनंद लिया। पं. गंगाराम दुबे […]

Read More