CRPF के शौर्य एवं वीरता की गाथा इतिहास बखान करता हैः सिंह

  • केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने धूमधाम से से मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस

ए अहमद सौदागर

लखनऊ।  गोमती नगर के विभूतिखंड क्षेत्र के सेक्टर मध्य स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) कार्यालय के प्रांगण में 15 अगस्त 2024 को देश की आजादी के 77 वर्ष पूरे होने के पुनीत अवसर पर 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे जोश एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। CRPF के महानिरीक्षक  एनके सिंह ने ध्वाजारोहण किया तथा बल के सभी सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

महानिरीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरा देश आजादी का महोत्सव मना रहा है और हर घर पर अपनी आन-बान शान के साथ देश की सम्प्रभुता का प्रतीक तिरंगा लहराया जा रहा है। यह हम सभी के लिए गर्व का पल है। उन्होंने आगे कहा कि CRPF काफी पुराना संगठन होने के साथ ही सबसे बड़ा केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल भी है तथा हमें देश की आंतरिक सुरक्षा एवं शांति को सुनिश्चित करने का उत्तरदायित्व सौंपा गया है। उन्होंने इस बात को रेखांकित किया कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के शौर्य तथा बलिदान की कहानियाँ इतिहास के पन्नों में अंकित हैं। भारत की जनता इस बल पर पूरा भरोसा करती है। दुनिया में ऐसा और कोई बल नहीं है जो कि इतना बहुआयामी है।

उन्होंने कहा कि आज हमारा देश मुख्यतः वामपंथ उग्रवाद, अलगावाद, आतंकवाद, साम्प्रदायकिता जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल देश में शान्ति, एकता और अखण्डता को बनाये रखने में आजादी से लेकर आज तक अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होने अपने संबोधन में बताया कि वर्तमान में CRPF, जम्मू एवं कश्मीर, वामपंथ उग्रवादग्रस्त क्षेत्रों तथा पूर्वोत्तर में सक्रिय रूप से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है तथा इसके साथ-साथ इसके विभिन्न सक्रिय कार्य दलों जैसे रैपिड एक्शन फोर्स, कोबरा, स्पेशल ड्यूटी ग्रुप एवं महिला बटालियनों ने अपनी व्यवसायिक दक्षता से देश की हर चुनौतियों का पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ सामना किया है तथा अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। अपने ओजस्वी भाषण में उन्होंने बल के सदस्य के रूप में सभी अधिकारियों एवं जवानों को संकल्प लेने का आ‌ह्वान किया कि देश की स्वतन्त्रता, एकता अखण्डता तथा समाजिक स‌द्भाव के रास्ते में जो भी बाधाएं आएंगी उसका डटकर मुकाबला करेंगे तथा असामाजिक तत्वों को उनके मनसूबों में कभी भी कामयाब नहीं होने देंगे।

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल देश में शान्ति, एकता और अखण्डता को बनाये रखने में आजादी से लेकर आज तक अग्रणी भूमिका निभा रहा है- महानिरीक्षक

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केन्द्रीय पुलिस बलों को प्रदान किए जाने वाले वीरता पदकों में सबसे अधिक पदक CRPF को ही प्राप्त होते हैं, इससे हमें स्वतः ही CRPF की कार्यदक्षता, वीरता एवं कर्तव्यनिष्ठा तथा अदम्य साहस की अनुभूति होती है। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंत्रालय एवं महानिदेशालय के निर्देश पर पूरे सेक्टर में हर घर तिरंगा का अभियान चलाया गया है। इसके तहत मध्य सेक्टर के अधीन CRPF परिवार के सभी सदस्यों ने अपने-अपने घरों पर देश की आन-बान एवं शान के प्रतीक तिरंगे को लहराया है तथा तिरंगे के साथ बाईक रैली का भी आयोजन किया गया है।

महानिरीक्षक ने पदक विजेताओं के नाम पढ़े तथा कहा कि यह अत्यंत गर्व का पल है कि CRPF को   कई शौर्य चक्र एवं वीरता पदकों से नवाजा गया है। महानिरीक्षक ने सभी पदक विजेताओं को और उनके परिवारीजनों को बधाई दिया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर  ज्ञानेन्द्र कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक,  एच० के० कनौजिया, पुलिस उप महानिरीक्षक,  सुनील कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक सहित अन्य राजपत्रित अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी तथा जवान उपस्थित थे। वहीं मिष्ठान वितरण कर अफसरों ने जवानों का हौसला बढ़ाया।

Spread the love

Accident#NayaLook
accidents Central UP Crime News homeslider Uttar Pradesh

मऊ में तड़के भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

शादी से लौट रहे एक ही परिवार के साथ घटी यह घटना नया लुक ब्यूरो लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसा दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बरसातपुर अहिरानी गांव के पास हाईवे पर करीब सुबह तीन […]

Spread the love
Read More
Akhilesh Yadav
Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BJP सरकार अलोकतांत्रिक और अमानवीय: अखिलेश

BJP सरकार में अन्याय, अत्याचार पहुंचा चरम पर लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि BJP  सरकार अलोकतांत्रिक और अमानवीय है। इस सरकार में सभ्य लोग नहीं हैं। गाजीपुर, से लेकर हाथरस और हरदोई तक बेटियों की हत्याएं हुई, उन्हें न्याय नहीं मिला। गाजीपुर की तरह ही हाथरस में बाल्मीकि समाज […]

Spread the love
Read More
Hangover
Central UP Health homeslider Life Style Lifestyle

हैंगओवर से बचना है तो पीयें ये वाली बीयर…

बिना अल्कोहल वाले बीयर के बाजार में इतने विकल्प मौजूद अब शराबियों के साथ भी कर सकते हैं बैठकी बिना अल्कोहल वाली बीयर के साथ लड़ाएं पैग रात का 10 बज रहा था। राजधानी लखनऊ के सबसे खुबसूरत जगह पर लड़कियां आपस में लड़ रही थीं। कुछ ही देर में उनकी तू-तू मैं-मैं कब पटकी-पटका […]

Spread the love
Read More