कौन होगा रायबरेली और गोंडा का नया जेल अधीक्षक!

अधीक्षकों के रिटायरमेंट के एक सप्ताह बाद भी नहीं हुई तैनाती

तैनाती के लिए शासन में चल रहा सेटिंग-गेटिंग का खेल

लखनऊ। प्रदेश की रायबरेली और गोंडा जेल में कोई अधीक्षक तैनात नहीं है। अधीक्षक विहीन इन जेलों की कमान वर्तमान समय में जेलर के हाथों में है। इन जेलों के अधीक्षकों के रिटायरमेंट के एक सप्ताह बाद भी कोई अधिकारी तैनात नहीं किया गया है। इन जेलों में नया अधीक्षक कौन होगा। यह सवाल विभागीय अधिकारियों में चर्चा का विषय बना हुआ है। कयास लगाए जा रहे हैं कि तैनाती को लेकर शासन में सेटिंग-गेटिंग का खेल जारी है। सेटिंग होते ही तैनाती होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक रायबरेली जिला जेल में तैनात अधीक्षक हर्षिता मिश्रा और गोंडा जेल में तैनात अधीक्षक प्रमोद कुमार सिंह सेवानिवृत हो गए। बीती 31 जुलाई को यह दोनों जेल अधीक्षक सेवानिवृत हो गए। इन अधिकारियों को सेवानिवृत हुए करीब एक सप्ताह हो गया इन सेवानिवृत अधिकारियों की जगह अभी तक दोनों जेलों पर कोई नया अधीक्षक तैनात नहीं किया गया है। नए अधीक्षकों की तैनाती को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

सूत्रों का कहना है कि रायबरेली और गोंडा जेल में नई तैनाती को लेकर कई हाल ही में स्थानांतरित अधीक्षक शासन में सेटिंग-गेटिंग करने की कवायद में जुटे हुए है। स्थानांतरण सत्र के दौरान पश्चिम की कमाऊ जेलों से पूर्वांचल की जेलों पर तैनात किए गए कई अधीक्षक गोंडा और रायबरेली जेल पर तैनाती कराने की सेटिंग में लगे हुए हैं। एक तरफ चर्चा है कि बांदा समेत कई जेल अधीक्षक रायबरेली जेल आने की फिराक में लगे। वही दूसरी ओर कहा जा रहा है कि जेल प्रशिक्षण संस्थान के कुछ प्रशिक्षित जेल अधीक्षकों के पास आउट होते ही उन्हें इन जेलों पर तैनात किया जा सकता है। इस संबंध में जब प्रमुख सचिव/डीजी जेल राजेश कुमार सिंह से बात करने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

मंत्री के सामने वसूली का मामला आने पर होगी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई!

आगरा के प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक में उठा जेल में हो रही जेल में वसूली का मुद्दा शासन और मुख्यालय में सेटिंग गेटिंग रखने वाले पर नहीं होती कोई कार्रवाई लखनऊ। प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह से शिकायत के बाद भ्रष्टाचार और वसूली में संलिप्त आगरा जेल अधीक्षक पर कोई कार्रवाई होगी। यह सवाल विभागीय […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

कुशल अधिकारियों की भाजपा सरकार में कोई अहमियत नहीं: अखिलेश

’पीड़ा’ बढ़ रही है, इसीलिए ‘पीडीए’ बढ़ रहा है लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि कुशल अधिकारियों की भाजपा सरकार में कोई अहमियत नहीं है। भाजपा में तो उनकी पूछ है जिनकी चोरी के पैसों की ही चोरी हो जाती है या जो निवेश तक में […]

Read More
Analysis homeslider Raj Dharm UP

पश्चिमी यूपी में मायावती पुराने सपने और नई रणनीति के साथ

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन के बहाने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य और उसके लिए हाईकोर्ट की अलग बेंच बनाने की मांग फिर से उठाना केवल एक भावुक नारा नहीं है, बल्कि एक लंबी चली आ रही राजनीतिक […]

Read More