नेपाल मे अब भारतीय पत्रकार बने बदसलूकी के शिकार

भैरहवा/नेपाल। नेपाल मे भारतीय नागरिक तथा पत्रकार से बदसलूकी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला  सोमवार की शाम की है जब नेपाल के बेलहिया भंसार से एक व्यापारी व पत्रकार से गाड़ी चेक करने के नाम पर बदसलूकी की गयी। देवांशु जायसवाल जो जाने माने व्यापारी एवं पत्रकार भी हैं, विगत 29 जुलाई  को तक़रीबन 4 बजे शाम को नेपाल भ्रमण के लिए अपने कुछ साथियों के साथ गये थे। जहां पर वह अपनी गाड़ी  जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर UP 53 DR 6977 है को कस्टम जांच कराने के लिए सारी कागजी कार्यवाही पूरी करने के बाद तत्कालिक कस्टम अधिकारी की अनुमति के लिए इंतजार कर रहे थे। उनके कई बार पूछने पर भी कोई अधिकारी यह नहीं बता रहा था कि तत्कालिक जांच अधिकारी अपने स्थान से कहां गायब है। कुछ देर बाद वह कथित अधिकारी वहां आया और बदतमीजी से बात करने लगा।

जो कि वहां के CCTV फुटेज में कैद है। उसके बाद उसने परेशान करने की नियत से गाड़ी चेक करने के लिए बोला इसमे भी किसी को कोई आपत्ति नहीं थी। बावजूद इसके उसने पत्रकार को फंसाने की भी धमकी दी जिसका उन्होंने अपने मोबाइल मे वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसके वजह से वह अधिकारी उनके मोबाइल को तोड़ने की भी कोशिश किया। और रिकॉर्ड करने के लिए मानवाधिकार उलंघन करने के लिए नेपाल के जेल मे भी डालने की धमकी दी और नेपाल पुलिस की मदद से वीडियो भी डिलीट करवा दिया।

बहू पर दिल हार बैठा बुजुर्ग ससुर, घर से भागे, फिर गांव लौटकर मंदिर में की शादी…

देवांशु जायसवाल  से बातचीत में उन्होंने यह बताया कि किसी भी राष्ट्र का प्रतिनिधित्व वहां के लोगों का व्यवहार करता है, जिसकी छाप वर्षो तक किसी भी व्यक्ति के मन मस्तिक पर बना रहता है। फिलहाल इस घटना की शिकायत भारतीय एम्बेसी, नेपाल एम्बेसी एवं पर्यटन मंत्रालय नेपाल को ईमेल के माध्यम से  करा दिया है।

हलाकि भारत नेपाल के सम्बन्ध मे आम जन एवं अधिकारी सौतेला व्यवहार क्यों कर रहे हैं ये तो वही जाने। जब पत्रकार जो कि समाज का आइना कहलाते हैं, उनके साथ ऐसा व्यवहार नेपाल के सीमाई इलाके मे हो रहा है तो आम विदेशी पर्यटक के साथ नेपाल के आतंरिक इलाके मे कैसा व्यवहार होता होगा ये कहा नहीं जा सकता।

नेपाल में यात्रा करने के दौरान नेपाल पुलिस विदेशी पर्यटक के  शोषण करने के मामले भी कई बार प्रकाश मे आ चुके हैं। ज्यादातर भारत एवं करहल, मिल्कीपुर, सीसामऊ, कुंदरकी, गाजियाबाद, फूलपुर, मझवां, कटेहरी, खैर और मीरापुर अन्य देशो से आये पर्यटको की माने तो नेपाल भ्रमण उनके लिए उनके लिए बहुत कस्टप्रद एवं बुरा एहसास रहा है। अधिकतर भारतीय पर्यटक यह मान कर नेपाल मे प्रवेश लेते है कि उनके साथ नेपाल मे अनुचित व्यवहार भी हो सकता है। ऐसे मे नेपाल के विदेश एवं पर्यटन मंत्रालय क्या कदम उठाते है यह आगे देखना बाकी है।

homeslider International

खाड़ी में युद्ध तेज: 3500 अमेरिकी सैनिक तैनात, सऊदी में US विमान तबाह, दुबई-तेल अवीव में हमले

नया लुक डेस्क ईरान के साथ जारी संघर्ष का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। 28 मार्च को युद्ध का 29वां दिन रहा, जहां एक तरफ अमेरिका बातचीत का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर खाड़ी क्षेत्र में हमले और जवाबी कार्रवाई तेज हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमान के मुताबिक, USS Tripoli (LHA-7) […]

Read More
homeslider International

ईरान युद्ध के खिलाफ ‘नो किंग्स’ आंदोलन तेज, डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अमेरिका-यूरोप में जबरदस्त प्रदर्शन

नया लुक डेस्क वॉशिंगटन/यूरोप। ईरान के साथ संभावित युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मध्य पूर्व के तनाव के बीच अब अमेरिका और यूरोप में भी उनके खिलाफ विरोध की लहर तेज हो गई है। ‘नो किंग्स’ (No Kings) नाम से हो रहे इन प्रदर्शनों में लाखों […]

Read More
homeslider International

पाकिस्तान के पूर्व आर्मी चीफ बाजवा की दर्दनाक मौत

बाथरूम में गिरने से लगी थी सर में चोट नया लुक ब्यूरो पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा का 65 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, फरवरी महीने में अपने घर के बाथरूम में फिसलने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट लग गई थी। यह हादसा अचानक […]

Read More