इन लोगों को सावन सोमवार व्रत रखने की होती है मनाही, जानें इसका कारण

  • अटल सौभाग्य के लिए सौभाग्यवती महिलाएं रखती हैं यह उपवास
  • मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए कुंवारी कन्याएं करें सोमवार का व्रत

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता

देवों के देव महादेव के प्रिय माह सावन की जल्द शुरुआत होने वाली है। मान्यता है कि इस माह में भोलेनाथ की पूजा करने से मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होती है। वैसे तो हिन्दू धर्म में सभी महीनों का अपना अलग महत्व है, लेकिन सावन का महीना बेहद खास होता है। इस माह का प्रत्येक दिन शंकर जी को समर्पित है। कहते हैं कि सावन में चातुर्मास होने के कारण पूरी सृष्टि का संचालन महादेव के हाथों में होता है, ऐसे में उनकी पूजा का संपूर्ण फल जातक को प्राप्त होता है।

इस दौरान आने वाले सभी सोमवार को व्रत रखा जाता है। ये व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद शुभ होता है, क्योंकि इसको रखने से सौभाग्यवती भव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कुंवारी कन्याएं भी ये व्रत करती हैं, इससे मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। लेकिन कुछ लोगों को सावन माह में व्रत रखने की मनाही होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर किन लोगों को सावन में व्रत नहीं रखना चाहिए।

इस बार सावन के महीने में पांच सोमवार

इस साल सावन माह की शुरुआत 22 जुलाई 2024, सोमवार से हो रही है। इसका समापन 19 अगस्त 2024 को होगा। इस बार सावन के महीने में पांच सोमवार पड़ेंगे जो बेहद शुभ माने जाते हैं।

सावन सोमवार की तिथियां

22 जुलाई 2024- पहला सोमवार

29 जुलाई 2024-दूसरा सोमवार

05 अगस्त 2024- तीसरा सोमवार

12 अगस्त 2024- चौथा सोमवार

19 अगस्त 2024- पांचवा सोमवार

भगवान शिव की सावन में विशेष पूजा

ये लोग न रखें व्रत

सावन माह में आने वाले सोमवार व्रत सभी के लिए बहुत खास होते हैं। लेकिन जिन लोगों को कोई बीमारी होती है, उन्हें ये व्रत नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा बुजुर्ग व्यक्ति को भी सोमवार व्रत नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से इन लोगों को शारीरिक कमजोरी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा प्रभाव हो सकता है।

सावन में गर्भवती महिलाओं को भी व्रत नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि ये समय बेहद नाजुक होता है। ऐसे में भूखे पेट रहने पर गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत पर असर पड़ सकता है। ऐसे में आप महादेव की विधि अनुसार पूजा कर सकते हैं, और सुखसमृद्धि की कामना करते हुए उन्हें खीर का भोग लगाएं।

सावन पूजाविधि

इस साल सावन माह की शुरुआत सोमवार से हो रही है। ऐसे में सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। फिर साफ वस्त्रों को धारण करें। इसके बाद शिवलिंग पर गंगाजल और दूध से अभिषेक करें। फिर महादेव को बेलपत्र, धतूरा, गंगाजल और दूध चढ़ाएं। फिर पूजा करना शुरू करें। इस समयओम् नमः शिवायमंत्र का जाप करते हुए आरती करें। बाद में अपनी श्रद्धा अनुसार दान करें।

homeslider Religion

आज है कामदा एकादशी 2026: मनोकामना पूरी करने का पवित्र अवसर

राजेन्द्र गुप्ता सनातन धर्म में एकादशी तिथि को अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी माना गया है। वर्ष भर में आने वाली सभी एकादशियों का अपना विशेष महत्व होता है, परंतु चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी, जिसे कामदा एकादशी कहा जाता है, विशेष रूप से फलदायी मानी जाती है। यह एकादशी हिंदू नववर्ष की पहली […]

Read More
Purvanchal Religion

भागवत कथा: श्रवण से पापों का नाश, जीवन में जागृत होता है भक्ति और वैराग्य

सेखुआनी बाज़ार में श्रीमदभागवत कथा हुई पूर्ण, 10 दिनों तक बही ज्ञान की गंगा महराजगंज। जिले के सेखुआनी बाज़ार में लगातार 10 दिनों तक श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा हुई। कथा वाचक पं. आनंद भारद्वाज के सुमधुर कंठ से निकली ज्ञान गंगा में भक्तों ने जमकर डुबकी लगाई और भगवदकथा का आनंद लिया। पं. गंगाराम दुबे […]

Read More
homeslider Religion

दुर्गाष्टमी व श्रीराम नवमी आज: कन्या पूजन के साथ नवरात्रि का होगा समापन, जानें तिथि व महत्व

राजेन्द्र गुप्ता चैत्र नवरात्रि का पर्व अब समापन की ओर है। लेकिन उससे पहले कन्या पूजन का विधान है। शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के अंतिम दो दिन अष्टमी और नवमी तिथि पर विशेष रूप से कन्या पूजन किया जाता है, जिसे देवी की साक्षात उपासना का रूप माना गया है। मान्यता है कि, छोटी कन्याओं […]

Read More