कहां गए बस्तर के हजारों वन्य जीव

हेमंत कश्यप

जगदलपुर।
जो बस्तर अपने वनांचल और वन्यजीवों के लिए देश में विख्यात रहा है। आज यहां वन्यजीव नजर नहीं आते। वन्य प्राणियों की गणना 6 वर्षों से नहीं हो रही है, इसलिए विभाग को भी नहीं मालूम कि बस्तर संभाग में कितने वन्य जीव हैं?
बस्तर संभाग का क्षेत्रफल केरल राज्य से बड़ा है। यहां इंद्रावती टाइगर रिजर्व, जगदलपुर और काँकेर वृत्त तथा राज्य वन विकास निगम अंतागढ़ वनांचल में हजारों वन्य जीव विचरण करते थे, किंतु अब सघन वन क्षेत्र में ही कुछ एक जानवर ही नजर आते हैं।
थे हजारों वन्य जीव
छत्तीसगढ़ राज्य वन्य प्राणी गणना वर्ष 2002 के अनुसार बस्तर संभाग में 5736 चीतल, 11184 जंगली सुअर, 183 गौर (बायसन), 51 वनभैंसा, 108 बाघ, 288 तेंदुआ, 1105 भालू तथा 802 सांभर के अलावा काफी संख्या में कोटरी, नीलगाय, सोन कुत्ता, लंगूर, लाल मुंह का बंदर, खरगोश, जंगली बिल्ली, सियार, भेड़िया, ऊदबिलाव, अजगर, शाही, नेवला नजर आते थे , किंतु अब इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान, कांकेर तथा जगदलपुर वृत्त और राज्य वन विकास निगम अंतर्गत अंतागढ़ इलाके में कितने वन्य जीव हैं। इसकी कोई जानकारी विभाग के पास नहीं है।
6 साल से गणना नहीं
इंद्रावती टाइगर प्रोजेक्ट कार्यालय से संपर्क करने पर इस बात की जानकारी मिली कि 2018 के बाद संभाग में वन्य जीवों की गणना नहीं की जा रही है। कायदे से हर 3 साल के अंतराल में वन्य जीवों की गणना होनी चाहिए किंतु यह कार्य भी बस्तर में नहीं हो रहा है। बताया गया कि वन्य जीवों की गणना का कार्य अब राष्ट्रीय स्तर पर होता है और वह रिपोर्ट संबंधित विभागों को भेजी जाती है, लेकिन सीसीएफ (वन्यप्राणी) कार्यालय जगदलपुर के पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है।
तेजी से खत्म हुए वन्य जीव
बस्तर में माटी तिहार मनाने के अवसर पर ग्रामीणों द्वारा वन्य जीवों का सामूहिक शिकार किया जाता है। इधर वन भूमि पर कब्जा करने हजारों ने लाखों एकड़ बनभूमि पर अतिक्रमण किया इसके अलावा उड़ीसा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र के शिकारियों से अलावा स्थानीय शिकारियों ने भी यहां के वन्य जीवों की जमकर हत्या की। बताते चलें कि सलवा जुडूम के समय पुलिस ने अंदरूनी इलाकों के लोगों का लायसेंसी हथियार थानों में जमा करवा लिया था। उस समय वन्य जीवों की संख्या यहां बढ़ी थी, किंतु हालात फिर बदतर हो गए हैं।

Chhattisgarh Crime News

छत्तीसगढ़ में प्रेमिका ने प्रेमी के घर फांसी लगाकर की आत्महत्या

बिलासपुर/छत्तीसगढ़। शादी से इनकार और मानसिक दबाव के चलते एक युवती ने अपने प्रेमी के घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मस्तूरी थाना के मल्हार चौकी क्षेत्र की है। पुलिस ने युवती के प्रेमी राजू लहरिया (33) के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार […]

Read More
Chhattisgarh homeslider

IPS मल्लिका बनर्जी: रियल लाइफ मर्दानी

जिसने भेष बदलकर 10 हज़ार से ज्यादा बच्चों की तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, रंजन कुमार सिंह यह कहानी सुर्खियों से नहीं, एक पुलिस अफ़सर की चुप की बेचैनी से शुरू होती है। छत्तीसगढ़ में तैनात युवा IPS अफ़सर मल्लिका बनर्जी बार-बार वही सच देख रही थीं, बच्चे लापता, FIR दर्ज, परिवार इंतज़ार में और […]

Read More
Chhattisgarh homeslider

शहीद शिरोमणि के 201वें शहादत दिवस पर विशेष

छत्तीसगढ़ के शहीद शिरोमणि को भूला दिया है समाज ने 201 साल पहले 20 जनवरी 1825 को दी गई थी फांसी उनके 200वीं पुण्यतिथि पर कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं हेमंत कश्यप जगदलपुर । इन दिनों आदिवासी संस्कृति संरक्षण और संवर्धन के लिए पूरे बस्तर में बस्तर पंडुम मनाया जा रहा है, लेकिन 200 साल पहले […]

Read More