मोहर्रम के जुलूस में ना फहराये फिलिस्तीन का झंडा: मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी

अजय कुमार लखनऊ

मुहर्रम का महीना चल रहा है. इस दौरान जगह-जगह जुलूस निकाले जाते हैं. ये जुलूस इस्लाम-ए-पैगंबर के सबसे छोटे नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की याद में जुलूस निकाला जाता है. ऐसे में इस बार जुलूस में फिलिस्तीन देश का झंडा भी देखने को मिला है, जिसको लेकर आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने लोगों से खास अपील की है. रजवी बरेलवी ने मुहर्रम के जुलूस में फिलिस्तीनी झंडा न फहराने अपील करते हुए कहा कि मुहर्रम जुलूस में किसी विदेशी झंडा का इस्तेमाल न करें. उन्होंने जुलूस में फिलिस्तीनी झंडा न लहराने की अपील की है. मुफ्ती ने कहा कि फिलिस्तीन की हिमायत में खुदा की बारगाह में गिड़गिड़ा कर दुआ करें, लेकिन जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा न फहराएं. बरेलवी ने आगे कहा, ”मगर फिलिस्तीन का झंडा लहराना, और जगह-जगह जुलूसों में फिलिस्तीन के झंडे को इस्तेमाल करना ये अख्लाकन जुर्म है और गैरकानूनी भी. खुद हमारे पीएम मोदी ने फिलिस्तीन के लिए बड़ी मदद और राहत भेजी और जो सालाना फिलिस्तीन की मदद होती थी, वो छङ करोड़ होती थी, मगर पीएम मोदी ने उस मदद राशि को बढ़ा कर के 15 करोड़ कर दिया. तो भारत सरकार भी फिलिस्तीन के साथ हमदर्दी का इजहार करती है और मुसलमानों को भी चाहिए कि फिलिस्तीन के लोगों के साथ इजहार-ए-हमदर्दी करें. मगर इजहार-ए-हमदर्दी का तरीका कोई ऐसा तरीका गैरकानूनी तरीका इस्तेमाल न करें. इसलिए विदेशी मुल्कों को झंडा लहराना भारत में मजहबी जुलूसों में गैरकानूनी है और गैर अख़्लाक़ी है.

 

homeslider Religion

दुर्गाष्टमी व श्रीराम नवमी आज: कन्या पूजन के साथ नवरात्रि का होगा समापन, जानें तिथि व महत्व

राजेन्द्र गुप्ता चैत्र नवरात्रि का पर्व अब समापन की ओर है। लेकिन उससे पहले कन्या पूजन का विधान है। शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के अंतिम दो दिन अष्टमी और नवमी तिथि पर विशेष रूप से कन्या पूजन किया जाता है, जिसे देवी की साक्षात उपासना का रूप माना गया है। मान्यता है कि, छोटी कन्याओं […]

Read More
homeslider Religion

रामनवमी कब है? 26 या 27 मार्च

आचार्य राजीव शुक्ला  साल 2026 में राम नवमी की तारीख को लेकर लोगों के बीच थोड़ा भ्रम बना हुआ है, ऐसे में आचार्य राजीव शुक्ला से जानते हैं। नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि को राम नवमी भी कहते हैं। यह दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में […]

Read More
homeslider Religion

स्कंद षष्ठी व्रत आज: भगवान कार्तिकेय की आराधना से दूर होते हैं कष्ट, मिलती है सुख-समृद्धि

स्कंद षष्ठी का व्रत भगवान कार्तिकेय को समर्पित होता है और इसे बहुत श्रद्धा के साथ रखा जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, यह व्रत हर महीने शुक्ल पक्ष की षष्ठी को पड़ता है। इस दिन भक्त विधि-विधान से भगवान कार्तिकेय की पूजा करते हैं और व्रत रखकर उनके आशीर्वाद की कामना करते हैं। धार्मिक […]

Read More