पहल: लखनऊ निवासी सिद्धार्थनगरियों ने बनाया अपना मंच

राजीव शुक्ला

लखनऊ। राजधानी में रह रहे सिद्धार्थनगर के मूल निवासियों ने अपना एक मंच गठित किया है,जिसके तहत लखनऊ वासी अपने जिले के लोगों के सुख दुख साझा करने का अहम फैसला लिया गयि है। सिद्धार्थनगर के लखनऊ वासियों के इस पहल की चर्चा और सराहना हर कोई कर रहा है।
लखनऊ में रह रहे अधिवक्ता अभिनव नाथ त्रिपाठी के संयोजकत्व में गठित इस मंच से अब तक ऐसे सैकड़ों लोग जुड़ चुके हैं जो सिद्धार्थनगर के रहने वाले हैं और लखनऊ में रहकर बिजनेस, नौकरी, वकालत, राजनीति आदि में मुकाम हासिल कर लिए हों। मंच का उद्देश्य लखनऊ में रह रहे सिद्धार्थनगर वासियों को प्रदेश की राजधानी में एक जुट रहकर एक दूसरे के काम आना है। इस समय जब सगे संबंधी भी अपनों की खोज खबर नहीं रख पाते ऐसे में इस तरह के मंच के गठन होने का बड़ा संदेश है।

इस मंच को और गतिशील तथा एक नीति बनाने के लिए मंच आगामी तीस जून को मंच से जुड़ें सदस्यों की एक बैठक करने जा रहा है जिसमें लखनऊ वासी सिद्धार्थनगर के नामचीन लोगों का जमावड़ा होगा। बैठक जिस बैनर तले आयोजित है उसका नाम सिद्धार्थ नगर जन कल्याण महासमिति रखा गया है।

महासमिति के संयोजक एडवोकेट अभिनव नाथ त्रिपाठी ने बताया कि उक्त बैठक में जनपद के मूल भूत समस्या जैसे शिक्षा ,चिकित्सा एवं बरसात के समय पर जनपद में आने वाली बाढ़ पर चर्चा होगी । साथ ही जनपद के बेरोजगार युवाओं को किस तरह से रोजगार मिल सकता है इस पर भी विशेष चर्चा होगी ।

महासमिति की बैठक में महत्वपूर्ण रूप से जनपद के समस्त पांचों विधायक,पूर्व विधायक सतीश द्विवेदी ,सिद्धार्थनगर जनपद के निवासी और लखनऊ उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक नीरज बोरा, जनपद निवासी लखनऊ की पूर्व मेयर संयुक्ता भाटिया सहित तमाम नामचीन लोगों के मौजूद रहने की संभावना है ।

सिद्धार्थनगर के लोगों ने लखनऊ में रहकर राजनीति में भी सक्रीय भूमिका निभाई है। इसमें स्व.डीपी बोरा और नर्वेदश्वर शुक्ल का नाम लिया जा सकता है। नीरज बोरा डीपी बोरा के ही पुत्र हैं। वहीं नर्वदेश्वर शुक्ल कांग्रेस के सीनियर लीडर हैं,वे दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री भी रहे हैं। ऐसे नामचीन लोगों के इस मंच से जुड़ना यह दर्शाता है कि लखनऊ में सिद्धार्थनगर के लोगों का यह मंच किसी बड़े उद्देश्य से गठित किया गया है।
कार्यक्रम के संयोजक ने बताया कि यह बैठक विशेष रूप से लखनऊ में रह रहे सिद्धार्थनगर जनपदवासी जैसे डाक्टर, वकील, इंजीनियर,पत्रकार, रियल स्टेट से जुड़े कारोबारी एवं नौकरी पेशा लोगों के लिए आयोजित है।

उक्त बैठक में जनपद से संबंधित विषयों पर चर्चा की जायेगी। कार्यक्रम के आयोजक मंडल में अजय त्रिपाठी मुन्ना, डाक्टर विशाल पांडे, वरिष्ठ पत्रकार परमवीर पांडे, डी.पी.पांडे ,विनोद चतुर्वेदी, अमित पांडे, राज कुमार मिश्र,शुभांगी द्विवेदी के नाम शामिल हैं।

homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BJP को नहीं रही सवर्ण वोटरों की परवाह

क्या इतिहास में मोदी का नाम सवर्ण विरोधी के रूप में  होगा दर्ज विजय श्रीवास्तव लखनऊ। देश की राजनीति में सामाजिक समीकरणों का महत्व हमेशा से निर्णायक रहा है। चुनावी गणित, जातीय संतुलन और वोट बैंक की रणनीति ने कई बार राजनीतिक दलों की प्राथमिकताओं को बदल दिया है। इसी संदर्भ में अब यह सवाल […]

Read More
Purvanchal

डिजिटल फ्रॉड को रोकने में जागरूकता ही में कड़ी

नाथनगर ब्लाक पर सभागार पर महिलाओं और कर्मियो को बनाया गया जागरूक आशुतोष मिश्रा  संतकबीर नगर। नाथनगर ब्लाक सभागार पर मंगलवार को सीओ अभयनाथ मिश्र और थानाध्यक्ष रजनीश राय के नेतृत्व में साइबर जागरूकता शिविर लगाई गई। इस दौरान महिलाओं और ब्लाक कर्मियों को डिजिटल फ्रॉड के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। शिकार होने […]

Read More
Purvanchal

जनपद न्यायाधीश ने नौतनवां तहसील के सभागार में रेवन्यू बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की रीढ़: अरविंद मलिक तहसील प्रशासन और अधिवक्ता समन्वय से जनता को बेहतर सेवा: नवीन कुमार नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव बोले- संगठन हित सर्वोपरि उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। जनपद न्यायाधीश अरविंद मलिक ने आज नौतनवां तहसील के सभागार में रेवेन्यू वार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह […]

Read More