दुनिया पर चढ़ा योग का खुमार: विदेशों में भारतीय दूतावास के योग सत्रों में पहुंचे हजारों लोग

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग अब भारत से निकलकर वैश्विक पटल पर पहुंच गया है। इसकी बानगी एक बार फिर शुक्रवार को देखने को मिली, जब भारत के श्रीनगर से लेकर अमेरिका के न्यूयॉर्क तक दुनिया के लगभग सभी देशों में 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।
दुनिया के विभिन्न देशों की राजधानी और अन्य शहरों में स्थित भारतीय दूतावास, उच्चायोग और महावाणिज्य दूतावास ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विभिन्न योग सत्र आयोजित किए, जिनमें हजारों की संख्या में भारतीय समुदाय और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एशिया से लेकर अफ्रीका व अमेरिका से लेकर ऑस्ट्रेलिया और यूरोप से लेकर खाड़ी के देशों तक योग की गूंज सुनाई दी।

 

न्यूयॉर्क के विख्यात टाइम्स स्क्वायर पर योग को लेकर लोगों में गजब का क्रेज देखने को मिला। यहां स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने टाइम्स स्क्वायर एलायंस के साथ मिलकर विशेष योग सत्र आयोजित किए, जिसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर पर 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया! दिन भर चलने वाले कार्यक्रम में सात योग सत्र शामिल थे, जिसमें विभिन्न देशों के लगभग 10 हजार योग प्रेमियों ने भाग लिया।

वाइब्रेंट इकोनॉमिक हब के रूप में विकसित होगी ‘पीतल नगरी’

 

जापान के टोक्यो में बारिश के बीच भारतीय दूतावास ने योग सत्र आयोजित किया और यहां लोग छाता लेकर योग करते नजर आए। ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा में लोगों ने योग सत्र की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की। वहीं, चीन की राजधानी बीजिंग में छात्रों ने योग किया। पड़ोसी देश नेपाल के पोखरा में योग के प्रति जागरूक लोगों का सड़कों पर हुजूम उमड़ पड़ा।
लोगों को योग के प्रति जागरूक करने और 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए भारतीय मिशन ने 1 महीने पहले ही दुनियाभर के शहरों में ‘योगा प्री-इवेंट’ शुरू कर दिए थे। भारतीय मिशनों द्वारा इन योग सत्रों में योग प्रशिक्षकों की सुविधा प्रदान की गई और भारतीय समुदाय के अलावा स्थानीय लोगों को भी योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान सोशल मीडिया पर इस वर्ष की थीम हैशटैग ‘योगा फॉर सेल्फ एंड सोसाइटी’ ट्रेंड कर रहा था। भारतीय मिशनों ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर हैशटैग के साथ योग सत्रों की तस्वीरें साझा कीं, जिनमें पड़ोसी देश श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, म्यांमार, चीन और आसियान देशों के अलावा अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, इटली, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, नीदरलैंड, मैक्सिको, नॉर्वे, थाईलैंड, मॉरीशस, सऊदी अरब, यूएई, कुवैत, ओमान, बहरीन, इराक, सीरिया, मिस्त्र, वियतनाम, अर्जेंटीना, ब्राजील, युगांडा, पनामा, निकारागुआ और कोस्टा रिका, पेरू एवं बोलीविया, गुयाना, हांगकांग, माल्टा, जिम्बाब्वे, नाइजीरिया, तंजानिया, इथोपिया, फुएंत्शोलिंग, जॉर्डन, याउंडे, कोटे डी आइवर, मेक्सिको, सेशेल्स, कोलंबिया, इंडोनेशिया, एस्वातिनी, मॉरिटानिया, सिएटल, बीरगंज, सिलहट, स्कॉटलैंड, अजरबैजान और अन्य कई देश शामिल हैं।

विदेशों के अलावा भारत में भी हर वर्ष की तरह योग की धूम रही, जहां कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक केंद्र और राज्य सरकारों के अलावा विभिन्न सरकारी और निजी संगठनों ने योग सत्र आयोजित किए। पीएम मोदी ने जहां श्रीनगर की डल झील के किनारे योग किया, वहीं विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह और पबित्रा मार्गेरिटा के साथ अन्य मंत्रियों और नेताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित विभिन्न योग सत्रों में शिरकत की।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

Analysis homeslider

समर्थ गुरु रामदास नवमी आज : भक्ति-शक्ति और स्वराज के प्रेरणास्रोत संत की पुण्यतिथि

राजेन्द्र गुप्ता समर्थ रामदास स्वामी (1608-1681) एक महान आध्यात्मिक व्यक्तित्व, कवि-संत और समाज सुधारक थे। भगवान राम और भगवान हनुमान के कट्टर भक्त , उन्होंने अपना जीवन लोगों में आध्यात्मिक शक्ति, आत्म-अनुशासन और नैतिक साहस को जागृत करने के लिए समर्पित कर दिया।उन्हें व्यापक रूप से इस रूप में सम्मानित किया जाता है। दासबोध के लेखक-एक गहन आध्यात्मिक […]

Read More
Analysis homeslider

बीस साल बाद फिर मायावती का दलित-ब्राह्मण-मुस्लिम गठजोड़ फार्मूला

उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी करीब 15 सालों से सत्ता से बाहर है। 2007 से 2012 तक सत्ता में रही बसपा को पिछले तीन विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरान तीन लोकसभा चुनाव में भी बसपा का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। इसके बाद से बसपा सुप्रीमो मायावती के बारे […]

Read More
Analysis homeslider International

समुद्र में जन्मे इंसान: इंसानी सीमाओं को चुनौती देता बजाऊ समुदाय!

रंजन कुमार सिंह जब इंसान की ज़िंदगी ज़मीन पर टिकी हो, तब समुद्र उसके लिए सिर्फ़ एक संसाधन होता है। लेकिन दक्षिण-पूर्व एशिया में एक ऐसा समुदाय भी है जिसके लिए समुद्र ही घर, रास्ता और रोज़ी-रोटी है। इन्हें दुनिया बजाऊ (Bajau) या समुद्री इंसान के नाम से जानती है। समुद्र के खानाबदोश बजाऊ लोग […]

Read More