मुख्यमंत्री का फरमान अतिक्रमण करने वालों पर पड़ा भारी

  • सरकार का हाईटेक पुलिसिंग पर भी रहा जोर
  • अकबरनगर तो एक नमूना और भी कई इलाके एलडीए व नगर निगम के निशाने पर
  • चलता रहा बुलडोजर और देखते रह गए लोग

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सरकार ने बीते कुछ सालों में पुलिस को आधुनिक और संसाधन संपन्न बनाने में सफल नज़र आई। यूपी बेहतर कानून-व्यवस्था के चलते कई खूंखार अपराधी ढेर हुए तो कईयो लंगड़े लूले बनकर घूम रहे हैं।
अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ का जोर रहा।

वहीं आतंक का पर्याय बने अपराधियों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ अवैध रूप से कब्जा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए शहरी क्षेत्रों में काफी समय से कब्जा किए गए जमीनों को खाली कराया।
उदाहरण के तौर पर अकबरनगर में काफी दिनों से जमीनों पर कब्जा रहा, जहां मंदिर-मस्जिद भी बनी हुई थी और वह भी जात-पात दरकिनार करते हुए ढहा दिया गया।

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ का कड़ा रुख देख विपक्ष दाएं-बाएं घूमता रहा, लेकिन बाबा का भय इस कदर हावी नजर आया कि किसी ने अकबरनगर की ओर देखने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। लिहाजा अब वही अकबरनगर विरान की तरह दिखाई दे रहा है।

,,, अग्निपरीक्षा में सफल रहा बाबा का हुंकार,,,

राजधानी लखनऊ के शहरी क्षेत्र से जुड़े अकबरनगर में बसे लोगों से जमीन खाली करना और कराना सरकार के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं था। इस अग्निपरीक्षा के दौरान एलडीए और नगर निगम के आलाधिकारियों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
आलिशान महल में रहने वाले लोगों के विरोध का सामना भी करना पड़ा, लेकिन बाबा की हुंकार के आगे सब के सब नतमस्तक नजर आए और सरकार अग्निपरीक्षा में पास हो गई।

और तगड़ी होगी सीएम योगी की सुरक्षा व्यवस्था

 

,,, दो पर्व सकुशल निपटे,,,

लोकसभा चुनाव के बाद बक़रीद और बड़े मंगल पर्व भी सकुशल निपटाना पुलिस के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं थी, लेकिन मुख्यमंत्री व डीजीपी के सख्त निर्देश पर यूपी पुलिस ने दो पर्वों को सकुशल संपन्न कराया।
ये वह पर्व थे जिसे निपटाने के लिए मानो एक कसरत थी, लेकिन पुलिसकर्मियों की मेहनत के किसी भी शरारती तत्वों की मनमानी नहीं चल पाई।

Raj Dharm UP Uttar Pradesh

चन्द्रशेखर का दखल: मंत्री–DM विवाद में ‘दलित सम्मान’ का मुद्दा गरमाया

कन्नौज/लखनऊ । यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण और DM आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के बीच कथित विवाद अब सियासी रंग लेता जा रहा है। इस मामले में भीम आर्मी प्रमुख और नेता चन्द्रशेखर आज़ाद ने खुलकर दखल देते हुए सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चन्द्रशेखर ने अपने X (ट्विटर) पोस्ट के जरिए तीन […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

नया लुक डेस्क लखनऊ। राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंका के चलते लोगों में पैनिक का माहौल देखने को मिला। वाहन चालक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए और जल्द से जल्द टंकी फुल कराने की होड़ लग […]

Read More