यूक्रेन शांति शिखर सम्मेलन: शांतिपूर्ण समाधान के लिए बातचीत जारी रखेगा भारत

नई दिल्ली। भारत ने रविवार को स्विट्जरलैंड द्वारा आयोजित ‘यूक्रेन में शांति पर शिखर सम्मेलन’ से निकलने वाले किसी भी दस्तावेज या विज्ञप्ति से खुद को जोड़ने से परहेज किया और जोर देकर कहा कि वह यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए सभी हितधारकों के साथ बातचीत जारी रखेगा।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) पवन कपूर ने 15-16 जून को बर्गेनस्टॉक में स्विटजरलैंड द्वारा आयोजित यूक्रेन में शांति पर शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने शिखर सम्मेलन के उद्घाटन और समापन पूर्ण सत्र में भाग लिया। भारत ने इस शिखर सम्मेलन से निकलने वाले किसी भी विज्ञप्ति/दस्तावेज से खुद को संबद्ध नहीं किया।
बयान में कहा गया शिखर सम्मेलन में भारत की भागीदारी, साथ ही यूक्रेन के शांति फार्मूले पर आधारित पूर्ववर्ती एनएसए/राजनीतिक निदेशक स्तर की बैठकों में भागीदारी, संवाद और कूटनीति के माध्यम से संघर्ष के स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान को सुगम बनाने के हमारे सतत दृष्टिकोण के अनुरूप थी।

और तगड़ी होगी सीएम योगी की सुरक्षा व्यवस्था

 

मंत्रालय ने अनुसार इस दौरान भारत ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा हम मानते हैं कि इस तरह के समाधान के लिए संघर्ष में दोनों पक्षों के बीच एक ईमानदार और व्यावहारिक जुड़ाव की आवश्यकता है। इस संबंध में, भारत सभी हितधारकों के साथ-साथ दोनों पक्षों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा, ताकि शीघ्र और स्थायी शांति लाने के लिए सभी गंभीर प्रयासों में योगदान दिया जा सके।
शिखर सम्मेलन का समापन संघर्ष का स्थायी समाधान खोजने के लिए सभी पक्षों के बीच वार्ता का आह्वान करने के साथ हुआ।

(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

Delhi homeslider National

एक्स के बाद फेसबुक पर भी एक्शन! कई पेज भारत में बंद, सोशल मीडिया पर उठे ‘डिजिटल इमरजेंसी’ के सवाल

सरकार की आलोचना करने वाले कई फेसबुक पेज अचानक बंद, सोशल मीडिया पर छिड़ी सेंसरशिप बनाम फ्री स्पीच की बहस नई दिल्ली। भारत में सोशल मीडिया पर सख्ती को लेकर बहस तेज होती जा रही है। पहले एक्स (ट्विटर) पर कई अकाउंट्स को ब्लॉक किया गया और अब फेसबुक पर भी कई पेजों के बंद […]

Read More
homeslider International National

ट्रंप-मोदी फोन कॉल में ‘मस्क एंगल’ पर विवाद, विदेश मंत्रालय ने किया साफ इनकार

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हाल ही में हुई फोन बातचीत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दी न्यू यौर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस अहम बातचीत में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क भी शामिल थे। हालांकि, भारत सरकार […]

Read More
Business Delhi homeslider National

गैस और तेल पर बढ़ती निर्भरता को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा हमला

LPG-पेट्रोल को लेकर घबराहट के बीच जयराम रमेश ने उठाए सवाल नया लुक डेस्क देश में LPG, पेट्रोल और डीजल को लेकर फैली घबराहट के बीच सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। शुक्रवार को कांग्रेस ने कच्चे तेल, LPG और PNG के आयात पर भारत की बढ़ती निर्भरता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा […]

Read More