और तगड़ी होगी सीएम योगी की सुरक्षा व्यवस्था

  • – मुख्यमंत्री के साथ ही राज्यपाल और अति विशिष्ट लोगों की सुरक्षा को पुख्ता बनाने के लिए अत्याधुनिक उपकरण खरीदेगी यूपी पुलिस
  • – एक करोड़ रुपये से अधिक के उपकरण खरीदेगी यूपी पुलिस, सुरक्षा में इस्तेमाल होंगे 91 नये अत्याधुनिक उपकरण
  • – प्रदेश भ्रमण, रैलियों, धार्मिक स्थलों, कुंभ मेला सहित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया फैसला
  • – देशभर के करोड़ों लोगों के चहेते हैं सीएम योगी, पहले से ही जेड प्लस श्रेणी और एनएसजी कवर से लैस है उनकी सिक्योरिटी

लखनऊ, 19 जून। यूपी पुलिस देशभर में करोड़ों लोगों के चहेते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने जा रही है। इसके लिए महकमा 1 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के अत्याधुनिक उपकरण खरीदने की तैयारी कर रहा है। विभिन्न आतंकी समूहों सहित कई राष्ट्रविरोधी ताकतों की ओर से संभावित खतरों को देखते हुए महकमा हर स्तर पर मुख्यमंत्री के सुरक्षा घेरे को लगातार मजबूत करता रहता है। बता दें कि सीएम योगी को जेड प्लस श्रेणी और एनसजी कमांडो का कवर प्राप्त है। वहीं प्रदेश पुलिस के जांबाज जवानों का दस्ता भी उनकी सुरक्षा में हर वक्त तैनात रहता है।

 

1.02 करोड़ रुपए के 91 उपकरण खरीदेगी यूपी पुलिस

पुलिस विभाग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विभिन्न जिलों में दौरों के वक्त उनकी सुरक्षा के स्तर को और मजबूत बनाने की तैयारी कर रहा है। इसमें ड्रोन, बॉडीवॉर्न कैमरा, ड्रेसकैम और नाइट विजन की अतिरिक्त खेप को भी सीएम की सुरक्षा व्यवस्था में जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री के साथ ही राज्यपाल की सुरक्षा को भी पुख्ता बनाया जाना है। इस संबंध में शासन की ओर से एडीजी हेडक्वार्टर को जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिविशिष्ट और विशिष्ट महानुभावों के प्रदेश भ्रमण, रैलियों, धार्मिक स्थलों, कुंभ मेला सहित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 1 करोड़ 2 लाख 20 हजार रुपए के 91 उपकरणों की खरीद की जानी है।

भीरा पुलिस ने प्रेशर हॉर्न व हाई लाइट के खिलाफ़ अभियान चलाकर की बड़ी कार्रवाई

 

इन उपकरणों को खरीदेगी यूपी पुलिस

प्रदेश के पुलिस महकमे की ओर से तीन अत्याधुनिक ड्रोन कैमरों की खरीद की जानी है, जिसकी कुल कीमत 42 लाख रुपए है। इसके अलावा 50 बॉडीवॉर्न कैमरा की कुल कीमत 25 लाख है। वहीं 34 ड्रेसकैम की कीमत 6 लाख 80 हजार है, जबकि 4 नाइट विजन की कीमत 28 लाख 40 हजार रुपए आंकी गई है। ये सभी कीमतें या तो पूर्व खरीद के आधार पर अथवा जैम पोर्टल के आधार पर तय की गई हैं। गृह विभाग की ओर से पुलिस महकमे के तकनीकि दक्ष अधिकारियों को सभी उपकरणों की गुणवत्ता जांचने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये उपकरण, जिलों में दौरे के वक्त सीएम और राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात कर्मियों और फ्लीट के वाहनों से अटैच की जाएंगी

homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BJP को नहीं रही सवर्ण वोटरों की परवाह

क्या इतिहास में मोदी का नाम सवर्ण विरोधी के रूप में  होगा दर्ज विजय श्रीवास्तव लखनऊ। देश की राजनीति में सामाजिक समीकरणों का महत्व हमेशा से निर्णायक रहा है। चुनावी गणित, जातीय संतुलन और वोट बैंक की रणनीति ने कई बार राजनीतिक दलों की प्राथमिकताओं को बदल दिया है। इसी संदर्भ में अब यह सवाल […]

Read More
Analysis homeslider Raj Dharm UP

योगी के बजट से 2027 की बिसात, आंकड़ों के सहारे सियासी दांव

उत्तर प्रदेश सरकार का 2026-27 का बजट केवल अगले वित्त वर्ष की आय-व्यय योजना नहीं है, बल्कि इसे 2027 के विधानसभा चुनाव की सबसे ठोस राजनीतिक पटकथा के रूप में देखा जा रहा है। 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ रुपये के इस बजट के जरिए सरकार ने यह साफ संकेत दिया है कि वह […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

आरके विंटर कप 2026 का भव्य समापन, आरके क्रिकेट ट्रेनिंग बनी विजेता

लखनऊ में खेल प्रेमियों के लिए यादगार रहा फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश। लखनऊ में आयोजित आरके विंटर कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक और यादगार साबित हुआ। टूर्नामेंट के आखिरी दिन मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा। युवा खिलाड़ियों के जोश और उत्साह ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल […]

Read More