TRUCALLER AI : अब अपनी आवाज में अपने लोगों को सुना दीजिए फोन न उठाने का कारण

स्मार्टफोन में उपयोग होने वाला यह ऐप अब हो गया है एक और आधुनिक सुविधा से लैस
ध्यान से करें इसका इस्तेमाल नहीं तो आपको उठानी पड़ सकती है जहमत

बिजनेस संवाददाता

नई दिल्ली। यदि आप स्मार्ट फोन चलाते हैं तो आपके लिए ट्रूकॉलर एक नया तकनीक ले आया है। ट्रूकॉलर का AI वॉयस असिस्टेंट फीचर आपको न केवल आधुनिक बना देगा बल्कि आपके कॉल का उत्तर आपकी आवाज में दे देगा। इस फीचर से आपके समय की बचत होगी और महत्वपूर्ण संदेश पहुंचाने में आपको बड़ी आसानी भी होगी। जानकारों का कहना है कि इसका उपयोग करते समय गोपनीयता और स्पष्टता का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। सही तरीके से प्रयोग करने पर यह आपके जीवन को सरल और सुविधाजनक बनाएगा, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही का फायदा भी अन्य उठा सकते हैं। यदि आपने अभी तक ट्रू कॉलर ने इस फीचर को आजमाया नहीं है तो अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल करें और अपनी आवाज में कॉल का उत्तर देने के इस अनुभव का लाभ उठाएं।
ट्रूकॉलर के इस नए फीचर का मुख्य उद्देश्य तब काम आता है जब आप किसी कारणवश फोन का जवाब नहीं दे सकते। ट्रूकॉलर का AI आपकी आवाज का उपयोग करके कॉल का उत्तर देगा और आपके द्वारा सेट किए गए संदेश को पहुंचाएगा। य़ह आपको कई प्रकार का लाभ पहुंचाता है। जैसे- आपके समय की बचत करता है और आपको हर कॉल का उत्तर देने की आवश्यकता नहीं होती। इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि कॉलर को यह महसूस होता है कि वह आपसे बात कर रहा है।

समें आप अपने जरूरी संदेशों को रिकॉर्ड कर सकते हैं और AI उन संदेशों को कॉलर तक पहुंचा देगा। यह स्पैम कॉल्स को भी फिल्टर कर सकता है, जिससे आपका समय और मनोबल दोनों ही बचता है।

‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ के निर्माण व विकास कार्यों को गति देगी योगी सरकार

 

कैसे करें प्रयोग?

ट्रू कॉलर के इस फीचर का उपयोग करना बेहद आसान है। सबसे पहले अपने फोन में ट्रूकॉलर ऐप इंस्टॉल करें। इंस्टॉल करने के बाद ऐप ओपन करें और अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से साइन इन करें। एप्लिकेशन के होम स्क्रीन पर दाईं ओर दिए गए तीन डॉट्स पर क्लिक करें और सेटिंग्स में जाएं। सेटिंग्स में, ‘AI Voice Assistant’ फीचर खोजें और उस पर क्लिक करें। उसके बाद इस फीचर को चालू करने के लिए आपको अपनी आवाज रिकॉर्ड करनी पड़ेगी। अपनी आवाज में एक वायस मैसेज रिकॉर्ड करें जो AI आपके कॉलर को सुनाएगा। इस मैसेज को आप अपने अनुसार कस्टमाइज कर सकते हैं। रिकॉर्ड करने के बाद उसे सुरक्षित करें। इसके बाद जब भी कोई फोन आएगा और आप उसे रिसीव नहीं कर पाएंगे, तो ट्रूकॉलर AI आपकी आवाज में रिकॉर्ड संदेश कॉलर को सुना देगा।

क्या है ट्रूकॉलर?

यह एक मोबाइल एप्लिकेशन है, जिसे कॉलर ID और SPAM कॉल को पहचानने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह न केवल अज्ञात कॉलर्स की पहचान करता है, बल्कि उन्हें ब्लॉक भी करता है। इसके अलावा ट्रूकॉलर अपने उपयोगकर्ताओं को कॉल और मैसेजिंग के लिए भी सुविधा प्रदान करता है।

Business Technology

AI समिट इंडिया 2026 लाइव अपडेट्स: हेल्थकेयर सेक्टर में आज हो सकते हैं बड़े ऐलान

भारत की राजधानी दिल्ली में हाल ही में आयोजित AI Summit India 2026 का आयोजन हुआ। यह समिट एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और भविष््य की टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक बहुत बड़ा कार्यक्रम है। इसमें दुनियाभर की टॉप ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनियों के लीडर्स और अंतरराष्ट्रीय पॉलिटिकल लीडर्स हिस्सा ले रहे हैं। यह पहली बार है जब […]

Read More
homeslider Science & Tech Technology

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने लॉन्च किया भारत का पहला ‘AI फेस्ट – 2026’ रजिस्ट्रेशन पोर्टल किया लॉन्च

चंडीगढ़/भारत । युवा इनोवेटर्स को सशक्त बनाने, क्रिएटिविटी को बढ़ावा देने और प्रभावी विचारों (आइडियाज़) को टेक्नोलॉजी-आधारित, रियल-वर्ल्ड सॉल्यूशन में बदलने के लिए, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी भारत का पहला एआई फेस्ट लॉन्च किया। इस तीन तीन दिवसीय मेगा इनोवेशन पहल में तीन फ्लैगशिप प्लेटफॉर्म शामिल हैं, जिनमें ‘‘सीयू इन्नोवफेस्ट 2026’, कैंपस टैंक और सैंडबॉक्स शामिल हैं। […]

Read More
Crime News homeslider National Technology

क्या आपका फोन स्मार्ट है? यदि हां तो इसे हैक होने से ऐसे बचाएं

अब इंसान स्मार्ट हो या न हो, उसका फोन जरूर स्मार्ट होगा। जाहिर है आप अपने स्मार्ट फोन से लगाव भी रखते होंगे। लेकिन शायद आपको यह नहीं पता कि आपके स्मार्ट फोन पर किसी ‘और’ की बुरी नजरें भी जमी हुई हैं। वह आपके निजी डाटा के साथ-साथ आपकी कई निजी जानकारियां चुराने की […]

Read More