महिला सशक्तिकरण की थीम पर दशम योग सप्ताह का हुआ शुभारंभ

महिला सशक्तिकरण की थीम पर दशम योग सप्ताह का हुआ शुभारंभ

योग से छात्रों की कुशाग्रता बढ़ती, नियमित करें योग-राजरानी रावत

तन मन चित्त वृत्ति को संयमित, नियमित कर उत्तम स्वास्थ्य प्राप्ति ही योग का उद्देश्-डॉ अविनाश चंद्रा
फोटो 01
बाराबंकी। स्थानीय कमला नेहरू पार्क में दशम योग दिवस 21 जून 2024 के अवसर पर मनाए जा रहे योग सप्ताह का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती राजरानी रावत ने मुख्य विकास अधिकारी अ सुदन, जिला विकास अधिकारी, क्षेत्रीय आयुवैदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ अविनाश चंद्रा, जिला होमियोपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ प्रीति सक्सेना , भाजपा के जिला उपाध्यक्ष श्री प्रमोद तिवारी ने महर्षि धन्वंतरि के चित्र पर दीपांजलि व पुष्पांजलि करके किया गया। इस अवसर पर श्रीमती रावत ने कहा कि योग हमारे जीवन मे बहुत जरूरी है, इससे मानसिक, शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है, यह छात्रों की कुशाग्रता के लिए बहुत उपयोगी है, हर मनुष्य को योग करना चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी अ सुदन ने सभी को योग दिवस की बधाई दी और कहा कि जनमानस में इसका व्यापक प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक किया जाए। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने योग के फायदे बताते हुए कहा कि कोरोना की महामारी में जिन लोगों ने नियमित योग किया है वे लोग स्वस्थ्य रहे हैं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता है उन्होंने पूरे विश्व को योग का महत्व बता दिया है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ अविनाश चन्द्र ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और योग दिवस पर की जा रही तैयारियों को बताया। उन्होंने कहा कि महर्षि पतंजलि ने योग को ‘चित्त की वृत्तियों के निरोध’ के रूप में परिभाषित किया है। उन्होंने ‘योगसूत्र’ नाम से योगसूत्रों का एक संकलन किया जिसमें उन्होंने पूर्ण कल्याण तथा शारीरिक, मानसिक और आत्मिक शुद्धि के लिए अष्टांग योग का एक मार्ग विस्तार से बताया है। डॉ प्रकाश ने कहा कि महात्मा बुद्ध का अष्टांग मार्ग व पंचशील योग का आध्यात्मिक रूप है, जो महर्षि पतंजलि ने योगसूत्र संकलन किया है।

जिला विकास अधिकारी ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर जिला होम्योपैथी अधिकारी ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य शशि कुमार अवस्थी ने किया और बताया कि दशम योग योग दिवस महिला सशक्तिकरण की थीम पर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी श्रीमती आरती वर्मा, समाजसेवी रत्नेश कुमार सहित अनेक आयुष चिकित्सक हेल्थ, योग एवं वेलनेस सेंटर के चिकित्सकों, योगाचार्यों व सैकड़ों की संख्या में नागरिकों ने प्रतिभाग किया।

भारत ने नेपाल के लुंबिनी में रखी स्कूल और हॉस्टल की नींव

 

कमला नेहरू पार्क में योगाभ्यास कराकर योग सप्ताह का हुआ शुभारंभ

 

 

आयुष विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने किया योगाभ्यास
फोटो 02
बाराबंकी। दशम योग दिवस के उपलक्ष्य में शहर के कमला नेहरू पार्क में योग सप्ताह का शुभारंभ, लोगों को योगाभ्यास कराकर किया गया। योग सप्ताह के प्रतिदिन पार्कों, स्मारकों, स्कूलों, ब्लॉक एवं तहसील कार्यालयों सहित सभी विभागों के कार्यालयों में योगाभ्यास करवाने का निर्देश सरकार ने जारी किए हैं। क्षेत्रीय आयुष एवं यूनानी अधिकारी डॉ अविनाश चंद्रा ने कमला नेहरू पार्क में योग सप्ताह का शुभारंभ किया। योगाचार्य डॉ शशि कुमार अवस्थी श्री शुशील अवस्थी,व आरती शुक्ल ने योग प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी आसनों एवं प्रणायाम करवाया। इस अवसर पर डॉ अविनाश प्रकाश ने कहा कि इलाज से बेहतर बचाव होता है, योगाभ्यास व्यक्ति को निरोग रहने,नियमित दिनचर्या रखने और स्वास्थ्य स्वावलंबी होने की एक कला है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को बीमारियों से बचने के लिए इम्युनिटी बढ़ाता है, इसलिए सभी को इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। इस मौके पर योगाचार्य डॉ शशि अवस्थी ने योग विद्या और साधना के मर्म बताए तथा प्रार्थनाएं करवाई। योग प्रशिक्षके श्री शुशील अवस्थी ने सभी को अभ्यास करवाने में सहयोग किया। इस योगाभ्यास में कई संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी सम्मिलित होकर योगाभ्यास किया। इस अवसर पर डा नीलम जयंत,डॉ विजय आनंद कनॉजिया,डॉ राजेश,डॉ पारुल व अन्य अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Analysis Business homeslider Raj Sabha Ran

LPG संकट से खाने-पीने का धंधा चौपट, बेरोजगारी, पलायन बढ़ा

मार्च 2026 का महीना भारत के लाखों रेस्तरां मालिकों, ढाबेदारों और छोटे खाने-पीने के कारोबारियों के लिए एक बुरे सपने जैसा बन गया है। देश के सबसे बड़े सुबह उत्तर प्रदेश के छोटे-बड़े शहरों से लेकर गांव-देहात तक में एलपीजी गैस संकट ने खानपान के धंधे में लगे लोगों की कमर तोड़ दी है। यूपी […]

Read More
Analysis Entertainment homeslider Raj Dharm UP

धुरंधर-दो से कैसे बेनकाब हुई अखिलेश की मुस्लिम परस्त राजनीति

रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जितनी धमाकेदार है, उससे कहीं ज्यादा राजनीति के गलियारों में तूफान मचा रही है। फिल्म में ‘अतीक अहमद’ नामक एक ऐसा किरदार दिखाया गया है, जो असल माफिया अतीक अहमद से मेल खाता है। इस किरदार के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से कथित […]

Read More
Analysis homeslider National

धर्म बदलते ही खत्म होगा SC दर्जा, सुप्रीम कोर्ट ने दोहराया सख्त नियम

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक ऐसा फैसला सुनाया जिसने सामाजिक न्याय की पूरी बहस को फिर से गरमा दिया है। अदालत ने साफ कहा कि हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म के अलावा किसी और धर्म में जाने वाला व्यक्ति अनुसूचित जाति का दर्जा तुरंत खो देता है। यह फैसला आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट […]

Read More