भारत-IORA क्रूज पर्यटन सम्मेलन संपन्न, रोजगार सृजन पर रहा जोर

  • रोजगार के अवसरों को बढ़ाने से लेकर महिलाओं की भागीदारी मजबूत करने पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। भारत-आईओआरए क्रूज पर्यटन सम्मेलन शुक्रवार को नई दिल्ली में संपन्न हुआ। दो दिवसीय सम्मेलन में भारत के अलावा हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (आईओआरए) के सदस्य देशों के अधिकारियों और विशेषज्ञों ने भाग लिया।
विदेश मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय राजधानी के चाणक्यपुरी स्थित सुषमा स्वराज भवन में आयोजित इस सम्मेलन के दौरान आईओआरए सदस्य देशों में क्रूज पर्यटन क्षेत्र को विकसित और मजबूत करने को लेकर आपस में विचार साझा किए गए। इस दौरान क्षेत्र में रोजगार के अवसरों को बढ़ाने से लेकर महिलाओं की भागीदारी मजबूत करने पर चर्चा हुई।
विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा भारत-आईओआरए क्रूज पर्यटन सम्मेलन 13-14 जून 2024 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इसमें बांग्लादेश, केन्या, मेडागास्कर, मालदीव, मोजाम्बिक, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, सेशेल्स और तंजानिया सहित हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (आईओआरए) के सदस्य देशों के अधिकारियों और विशेषज्ञों ने भाग लिया।

सम्मेलन ने हितधारकों को आईओआरए सदस्य देशों में क्रूज पर्यटन क्षेत्र को विकसित करने और मजबूत करने की दिशा में सर्वोत्तम प्रथाओं और नीतिगत पहलों को साझा करने के लिए एक मंच प्रदान किया। चर्चा में बुनियादी ढांचे के विकास, नियामक मुद्दों, सतत पर्यटन, रोजगार सृजन, महिलाओं को शामिल करने और अन्य मुद्दों के अलावा व्यापार के अवसरों को शामिल किया गया।

मास्क टीवी ने खरीदे मलयालम में बनी चार बड़ी फिल्मों के राइट्स, जल्द होंगी रीलिज

(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

National

क्लास में “I Love You” कहकर छात्रा को प्रपोज करना प्रोफेसर को पड़ा भारी, कैंपस में छात्रों का फूटा गुस्सा

कर्नाटक के तुमकुर स्थित श्री सिद्धार्थ मेडिकल कॉलेज में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे कैंपस में हलचल मचा दी। एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने क्लास के दौरान पढ़ाते-पढ़ाते अचानक एक एमबीबीएस छात्रा को “आई लव यू” कहकर प्रपोज कर दिया। इस अप्रत्याशित हरकत से क्लास में मौजूद छात्र-छात्राएं स्तब्ध रह गए। बताया […]

Read More
Business Delhi homeslider National

मोबाइल रिचार्ज पर सरकार का बड़ा एक्शन, अब कंपनियों को लाने होंगे पूरे 30 दिन वाले प्लान, खत्म होगा 28 दिन का खेल

नया लुक ब्यूरो नई दिल्ली। केद्र सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि वे 30 दिन वाले रिचार्ज प्लान को ज्यादा प्रचारित करें। फिलहाल 28 दिन के प्लान के कारण उपभोक्ताओं को साल में 13 बार रिचार्ज कराना पड़ता है। TRAI ने 2022 में ही 30 दिन का प्लान अनिवार्य किया था, लेकिन […]

Read More
Crime News homeslider National

मारकापुरम में दर्दनाक हादसा: टक्कर के बाद दोनों वाहन जलकर खाक, कई यात्री गंभीर

मारकापुरम। आंध्र प्रदेश के मारकापुरम जिले में रायवरम के पास गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। यात्रियों से भरी बस और बजरी से लदे टिपर ट्रक के बीच जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई, जिससे कई यात्री उसमें फंस गए। आग के गोले में तब्दील हुई […]

Read More