मोदी मंत्रिमंडल में उचित प्रतिनिधित्व न मिलने से ब्राह्मणों में नाराजगी

मोदी मंत्रिमंडल में उचित प्रतिनिधित्व न मिलने से ब्राह्मणों में नाराजगी

लखनऊ। वर्तमान में सरकार बड़े-बड़े दावे करती है कि हम प्रबुद्ध वर्ग ब्राह्मणों को उचित सम्मान देते हुए उनके सहयोग से कार्य करेंगे परंतु सरकार का रवैया ब्राह्मणों के विरोध में प्रतीत होता है। मंत्रिमंण्डल में उचित प्रतिनिधित्व न मिलने पर अखिल भारतीय ब्रह्म समाज की एक आवश्यक बैठक केन्द्रीय कार्यालय पर आहूत की गई जिसमें संस्था के महामंत्री देवेन्द्र शुक्ल ने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सनातन धर्म और संस्कृति को प्रोत्साहन देने वाली सरकार को बधाई दी है, परन्तु बैठक में इस बात पर पदाधिकारियों ने रोष व्यक्त किया कि उत्तर प्रदेश के ब्राह्मणों को मंत्रिमंडल में उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया। अध्यक्ष सी पी अवस्थी ने चिंता जताई कि यदि भाजपा ने अपना रवैया नहीं बदला तो आने वाले समय में ब्राह्मण एकजुट होकर निर्णय लेने को बाध्य होगा कि अपने हित की लड़ाई के लिए क्या कदम उठाए जाएं। प्रदेश अध्यक्ष विजय त्रिपाठी ने सरकार से पुनः अनुरोध किया कि हमको उपेक्षित किया गया तो इसका परिणाम भी भुगतना पड़ेगा। सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि हमें उचित कदम उठाना चाहिए।

ब्राह्मणों को एकता का परिचय दिखाना होगा: डा प्रवीण

 

सनातन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रवीण ने ब्राह्मणों का आवाहन करते हुए कहा कि राजनीति में ब्राह्मण समाज को उचित भागीदारी नहीं मिलती है। ऐसे में सनातन धर्म के प्रेरक व रक्षक ब्राह्मणों को जागरूक होकर एकता का परिचय दिखाना होगा। साथ ही अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए संघर्ष करना होगा।

जयशंकर ने संभाला कार्यभार, विदेश मंत्रालय ने किया 2 नए राज्य मंत्रियों का स्वागत

Analysis homeslider Raj Dharm UP

योगी के बजट से 2027 की बिसात, आंकड़ों के सहारे सियासी दांव

उत्तर प्रदेश सरकार का 2026-27 का बजट केवल अगले वित्त वर्ष की आय-व्यय योजना नहीं है, बल्कि इसे 2027 के विधानसभा चुनाव की सबसे ठोस राजनीतिक पटकथा के रूप में देखा जा रहा है। 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ रुपये के इस बजट के जरिए सरकार ने यह साफ संकेत दिया है कि वह […]

Read More
Analysis homeslider

ब्राह्मण-दलित-पिछड़ों को लड़ा बीजेपी से हारी बाजी जीतना चाहता है विपक्ष

उत्तर प्रदेश की राजनीति में हिन्दुत्व की लहर ने योगी सरकार और भारतीय जनता पार्टी को ऐसी मजबूत नींव दे दी है कि विपक्षी दल अब हताशा के दौर से गुजर रहे हैं। प्रदेश में भाजपा समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी जैसे दलों के मुकाबले अभेद्य किले की तरह खड़ी नजर आ रही […]

Read More
Analysis homeslider

समर्थ गुरु रामदास नवमी आज : भक्ति-शक्ति और स्वराज के प्रेरणास्रोत संत की पुण्यतिथि

राजेन्द्र गुप्ता समर्थ रामदास स्वामी (1608-1681) एक महान आध्यात्मिक व्यक्तित्व, कवि-संत और समाज सुधारक थे। भगवान राम और भगवान हनुमान के कट्टर भक्त , उन्होंने अपना जीवन लोगों में आध्यात्मिक शक्ति, आत्म-अनुशासन और नैतिक साहस को जागृत करने के लिए समर्पित कर दिया।उन्हें व्यापक रूप से इस रूप में सम्मानित किया जाता है। दासबोध के लेखक-एक गहन आध्यात्मिक […]

Read More