सऊदी के दौरे पर विदेश सचिव, लिया “हज” व्यवस्थाओं का जायजा

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय में सचिव (सीपीवी और ओआईए) मुक्तेश परदेशी सऊदी अरब के दौरे पर हैं और आगामी हज यात्रा से पहले भारतीय यात्रियों के लिए व्यवस्थाओं की व्यापक निगरानी एवं समीक्षा कर रहे हैं।
विदेश मंत्रालय में कांसुलर पासपोर्ट एवं वीजा और प्रवासी भारतीय मामलों के सचिव परदेशी ने रविवार को जेद्दाह हज टर्मिनल का दौरा किया और भारतीय तीर्थयात्रियों के आगमन एवं प्रस्थान से जुड़ी सुविधाओं का जायजा लिया। इससे पहले शनिवार को वह मदीना गए तथा हज व्यवस्था की समीक्षा की। अपनी यात्रा के अंतिम चरण में सोमवार को वह रियाद पहुंचे।
अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने मदीना हवाई अड्डे के साथ ही तीर्थयात्रियों के आवास तथा भारतीय हज मिशन कार्यालय का दौरा किया। सचिव ने भारतीय हज यात्रियों के लिए आवास व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए मदीना में मरकज़िया और तीर्थयात्रियों के औषधालय का दौरा भी किया। इस दौरान उनके साथ भारतीय उच्चायुक्त डॉ. सुहेल अजाज खान और कौंसुल जनरल मोहम्मद शाहिद आलम भी थे।
रियाद स्थित भारतीय उच्चायोग ने रविवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा हज तैयारियों की समीक्षा के एक भाग के रूप में, मुक्तेश परदेशी, सचिव (सीपीवी एवं ओआईए) ने आज जेद्दाह हज टर्मिनल का दौरा किया तथा आगामी हज को लेकर भारतीय तीर्थयात्रियों के आगमन एवं प्रस्थान को सुव्यवस्थित करने के लिए एयरपोर्ट प्राधिकारियों एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ बातचीत की।
परदेशी के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने मदीना में विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा किया। उन्होंने पवित्र पैगंबर की मस्जिद के आसपास उहुद पर्वत और क्यूबा मस्जिद के करीब कई स्थानों पर तैयारियों की समीक्षा की। ये सभी वह स्थल हैं, जहां उमराह और हज यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में भारतीय यात्री ठहरते हैं।
सऊदी अरब में प्रमुख स्थानों की परदेशी की यह यात्रा अपने तीर्थयात्रियों, विशेषकर पहली बार पहुंचने वाले यात्रियों के लिए एक सहज अनुभव सुनिश्चित करने की भारत की प्रतिबद्धता पर जोर देती है।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

Economy homeslider National

फरवरी में बढ़ी महंगाई, खुदरा मुद्रास्फीति 3.21% पर पहुंची

देश में फरवरी 2026 के दौरान खुदरा महंगाई दर में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक फरवरी में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 3.21 प्रतिशत हो गई, जबकि जनवरी 2026 में यह 2.75 प्रतिशत थी। यह आंकड़े National Statistical Office (NSO) द्वारा जारी किए गए हैं, जिनमें बताया गया है कि खाने-पीने की […]

Read More
Business Economy homeslider

कच्चे तेल की कीमतों पर काबू की कोशिश: IEA 40 करोड़ बैरल तेल बाजार में उतारने की तैयारी

वैश्विक ऊर्जा बाजार में बढ़ती अस्थिरता के बीच कच्चे तेल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। हाल ही में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump ने जानकारी दी कि International Energy Agency (IEA) ने दुनिया भर के राष्ट्रीय पेट्रोलियम भंडार से करीब 400 मिलियन यानी लगभग 40 करोड़ बैरल […]

Read More
Business Economy homeslider

सोने-चांदी के दाम में गिरावट, महानगरों में इतना है आज 10 ग्राम गोल्ड का भाव

सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। घरेलू वायदा बाजार में दोनों की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों की नजर बाजार पर बनी हुई है। Multi Commodity Exchange (MCX) पर सुबह के कारोबार में सोने और चांदी के वायदा भाव कमजोर दिखाई दिए। […]

Read More