चुनावी रण: सभी चल रहे अपने-अपने दांव अब जनता की बारी, यूपी की 80 सीटों पर कब्जे को लेकर सभी दलों घमासान

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। लोकसभा चुनाव का तीसरे चरण का चुनाव आगामी सात मई को होने जा रहे वोट युद्ध में सभी दलों ने अपने-अपने दांव चल मोहरे बिछा दिए हैं, पर अब जनता की बारी है। दो चरणों का चुनाव समाप्त होने के बाद अब पांच बाकी हैं, लेकिन इससे पहले चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पाले में लाने के लिए हर तरफ के हथकंडे अपनाने में फिलहाल कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक घमासान मचा हुआ है। कोई विकास का मुद्दा तो कोई जाति को अहम मानकर मतदाताओं से वोट मांगने पर जोर आजमाइश कर रहे हैं। लिहाजा 80 सीटों वाले राज्य में सीटों पर ऊंट किस करवट बैठेगा? किस दल के हाथ कितनी सीटें लगेंगी? इसको लेकर कोई सटीक अनुमान लगाना मुश्किल है। परंपरागत ढंग से शहरी क्षेत्र में बड़े राजनीतिक दल व ग्रामीण इलाकों वाले लोकसभा क्षेत्र अन्य दलों का दबदबा रहने की कही जा रही है।

एक-दूसरे को पटखनी लगाने में जुटे सियासी दल…

लोकतंत्र के अदभुत मेले में इन दिनों खट्टी-मीठी तकरारों की बौछार भी है। घर से गली की नुक्कड़ तक और बाजारों ने चुनावी समीकरण को लेकर अपने-अपने के दावों ने अपने चहेतों को आमने-सामने खड़ा कर दिया है। हंसी-मजाक से शुरू होने वाली तकरीर कभी गंभीर हो जाती है, तो तमाम बार अपने दल व नेता को लेकर कोई न कोई तोहफा दांव पर लग जाता है।

Analysis Business homeslider Raj Sabha Ran

LPG संकट से खाने-पीने का धंधा चौपट, बेरोजगारी, पलायन बढ़ा

मार्च 2026 का महीना भारत के लाखों रेस्तरां मालिकों, ढाबेदारों और छोटे खाने-पीने के कारोबारियों के लिए एक बुरे सपने जैसा बन गया है। देश के सबसे बड़े सुबह उत्तर प्रदेश के छोटे-बड़े शहरों से लेकर गांव-देहात तक में एलपीजी गैस संकट ने खानपान के धंधे में लगे लोगों की कमर तोड़ दी है। यूपी […]

Read More
Bundelkhand homeslider Raj Sabha Ran

छह माह में छह बंदियों की मौत से डॉक्टर की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

“डेथ जोन” बन गई प्रदेश की बुलंदशहर जेल! पांच दिन में दो बंदियों की मौत से जेल में मचा हड़कंप बंदियों का इलाज करने के बजाए स्पेशल डाइट लिख वसूली करने में जुटे डॉक्टर लखनऊ। बुलंदशहर जिला जेल अब ‘डेथ जोन’ बनती जा रही है। पिछले 6 महीनों के दौरान करीब आधा दर्जन बंदियों की […]

Read More
Bihar Entertainment homeslider Raj Sabha Ran

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को झटका, नहीं मिला BJP से राज्यसभा टिकट

नया लुक ब्यूरो पटना। बिहार से राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी। पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार को राज्यसभा का टिकट दिया, जबकि लंबे समय से चल रही अटकलो को विराम देते हुए भोजपुरी स्टार पवन सिंह का नाम […]

Read More