संजय भूषण पटियाला को मंदाकिनी के हाथों मिला ICCA 2024 अवॉर्ड

 

भारतीय फिल्म और मनोरंजन जगत में संजय भूषण पटियाला को आज एक और पुरस्कार से सम्मानित किया गया । मुम्बई के होटल सहारा में आज ICCA ( अंतरराष्ट्रीय कन्टेन्ट क्रियेटर अवॉर्ड ) समारोह का आयोजन किया गया था । इस समारोह में देश विदेश की तमाम बड़ी हस्तियॉं मौजूद थीं । इसी समारोह में मनोरंजन के क्षेत्र में विभिन्न आयामों पर अपनी प्रतिभाओं से लोगों के बीच खास जगह बनाने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम चल रहा था । इसी में फ़िल्म प्रचारक सह सेलिब्रिटी मैनेजर संजय भूषण पटियाला को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की भारतीय अभिनेत्री मंदाकिनी के हाँथों अंतरराष्ट्रीय कन्टेन्ट क्रियेटर अवॉर्ड 2024 दिया गया । मंदाकिनी अपने जमाने की सबसे पॉप्युलर और खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार थीं और उस दौर में उनके आसपास भी कोई अन्य अभिनेत्री नहीं फटक पाती थीं । संजय भूषण पटियाला को यह अवॉर्ड देने के बाद मंदाकिनी ने कहा कि संजय भूषण अपने कार्यक्षेत्र में निरन्तर बेहतरीन काम कर रहे हैं जिसका इनाम इन्हें आज मिला है । संजय भूषण पटियाला भी इस अवॉर्ड को पाकर काफी खुश दिखे, उन्होंने इस अवॉर्ड के लिए अपने चाहने वाले लोगों को शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि यह सबके प्यार और आशीर्वाद की बदौलत सम्भव हुआ है । हम आगे भी इसी तरह से और मेहनत इस क्षेत्र में करते रहेंगे ताकि लोगों का शुद्ध और स्वच्छ मनोरन्जन होता रहे । फिल्मोरा मीडिया नेटवर्क और डिप्टा के द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसके आयोजक थे अखिलेश सिंह । कार्यक्रम में संजय भट्ट, अभिजीत राणे, और अरविंदर सिंह जैसे सम्मानित लोग भी शामिल हुए ।

Entertainment

दुपहिया’ का दूसरा सीजन करेगा बड़ा धमाका, फैंस को मिला सरप्राइज

प्राइम वीडियो की लोकप्रिय वेब सीरीज ‘दुपहिया’ ने अपने पहले सीजन से ही दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी। इसकी कहानी, किरदार और गांव की पृष्ठभूमि ने इसे बाकी सीरीज से अलग बनाया। अब इसका दूसरा सीजन आने वाला है, जिससे दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। यह सीरीज एक छोटे […]

Read More
Entertainment

प्रीति जिंटा का कॉन्सर्ट अनुभव: म्यूजिक, यादें और अचानक बने प्लान की ताकत

 प्रीति ज़िंटा का हालिया कॉन्सर्ट अनुभव यह दिखाता है कि कैसे म्यूजिक और दोस्ती मिलकर यादगार पल बना सकते हैं। मुंबई में आयोजित Def Leppard के लाइव शो में उनकी मौजूदगी ने इस इवेंट को और खास बना दिया। इस कॉन्सर्ट की खासियत यह थी कि प्रीति का इसमें शामिल होना पहले से प्लान नहीं […]

Read More
Entertainment

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस ग्राफ: रिकॉर्ड, गिरावट और भविष्य की उम्मीदें

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। फिल्म ने रिलीज के साथ ही जबरदस्त ओपनिंग हासिल की और पहले ही हफ्ते में कई बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, इस स्पाई थ्रिलर ने दुनिया भर में 1100 करोड़ रुपये से अधिक का […]

Read More