अंकिता हत्याकांड पर महापंचायत ने मौजूदा CBI जांच को किया खारिज

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। दून की महापंचायत में अंकिता भंडारी मर्डर केस के ‘वीआईपी’ और मौजूदा सीबीआई जांच के मुद्दे पर खुलकर नाराजगी झलकी। आठ फरवरी की महापंचायत में अंकिता के माता-पिता की उल्लेखनीय मौजूदगी रही। अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी ने कहा कि वनन्तरा रिसॉर्ट में बुलडोजर चलवाने वाली भाजपा विधायक रेणु बिष्ट की काल डिटेल निकाली जाय। उन्होंने कहा कि पुलकित आर्य समेत सभी अभियुक्तों और सम्बंधित लोगों की काल डिटेल सामने आनी चाहिए। उन्होंने पद्मश्री अनिल प्रकाश जोशी की प्राथमिकी पर भी गहरा असंतोष व्यक्त किया। इस दौरान अंकिता की मां सोनी देवी मंच पर भावुक नजर आयी। करीब 5 घण्टे तक चली महापंचायत में जनगीत के बीच वक्ताओं ने मौजूदा सीबीआई जांच को महज छलावा करार दिया।

ये भी पढ़े

कौथिक महोत्सव उत्तराखंड की लोक-सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का प्रयास : धामी

कमोबेश सभी वक्ताओं के निशाने पर वीआईपी रहे। वक्ताओं ने एकस्वर में कहा कि अंकिता ने झुकना कबूल नहीं किया। और एक्स्ट्रा सर्विस का जमकर विरोध करते हुए जान गंवा दी। इस दौरान राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन भी।पढ़कर सुनाया गया। अंकिता के माता-पिता परेड ग्राउंड के निकट आयोजित महापंचायत में अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच के आहवान पर पूर्व सीएम हरीश रावत की मौजूदगी भी उल्लेखनीय रही। सभी ने कहा कि वीआईपी को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे डाला जाए। पूर्व मुख्यमंत्री व इंडिया गठबंधन के सहयोगी हरीश रावत ने कहा कि सीबीआई जांच पर किसी को भरोसा नहीं है।

ये भी पढ़े

UPSC ने DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति को बताया अवैध

उन्होंने कहा कि यह जांच केवल वीआईपी को बचाने के लिए की जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिल सकता है। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार द्वारा प्रायोजित एफआईआर के आधार पर सीबीआई जांच चल रही है, लेकिन अंकिता के माता पिता की शिकायत पर क्यों एफआईआर दर्ज नहीं की गई यह चिंता का विषय है।

homeslider International

होर्मुज संकट के बीच राहत: भारत का LPG टैंकर ‘ग्रीन सान्वी’ सुरक्षित पार, छह अप्रैल तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद

ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव के बीच भारत के लिए बड़ी राहत, 44 हजार टन LPG लेकर आ रहा जहाज नया लुक डेस्क मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और युद्ध के माहौल के बीच भारत के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय झंडे वाला एलपीजी टैंकर ग्रीन सान्वी सफलतापूर्वक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर […]

Read More
homeslider National Politics West Bengal

बंगाल चुनाव में मालदा कांड: NIA जांच के आदेश, सुप्रीम कोर्ट सख्त-राजनीति भी गरमाई

मालदा कांड पर NIA जांच के आदेश, सुप्रीम कोर्ट सख्त-बंगाल चुनाव में बढ़ा घमासान न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने पर सख्ती, मालदा केस NIA को ममता का पलटवार नया लुक डेस्क पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच मालदा में न्यायिक अधिकारियों के साथ हुई गंभीर घटना ने देश की राजनीति और न्यायिक व्यवस्था दोनों […]

Read More
homeslider International

ट्रंप को ईरान से झटका? पाकिस्तान में अमेरिकी अधिकारियों से मिलने से इनकार

नया लुक डेस्क मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप को कूटनीतिक मोर्चे पर बड़ा झटका लगा है। ईरान ने साफ तौर पर पाकिस्तान में अमेरिकी अधिकारियों से मिलने से इनकार कर दिया है, जिससे सीजफायर और बातचीत की कोशिशों को बड़ा धक्का लगा है। इस्लामाबाद में बातचीत से पीछे हटा ईरान वॉल […]

Read More