दो लाख गांवों में जाएगी भाजपा किसान मोर्चा की ग्राम परिक्रमा यात्रा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का किसान मोर्चा 12 फरवरी से ग्राम परिक्रमा यात्रा शुरू करने जा रहा है जिसमें मोर्चा के कार्यकर्ता एक माह में देश के दो लाख से अधिक गांवों में जाकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कृषि एवं ग्रामीण विकास के कार्य के प्रचार के साथ उनकी आकांक्षा भी जानेंगे। भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजकुमार चाहर ने यहाँ संवाददाताओं से कहा कि भाजपा किसान मोर्चा द्वारा संचालित ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 12 फरवरी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शुक्रताल स्थित मां शाकंभरी मंदिर से हरी झंडी दिखाकर करेंगे। ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ गौ माता, ट्रैक्टर, हल के पूजन के बाद प्रारंभ होगा।

चाहर ने कहा कि नड्डा तत्पश्चात मजदूरों एवं किसानों की एक जनसभा को संबोधित करेंगे और भूतपूर्व सैनिकों और प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करेंगे। उन्होंने कहा कि एक माह तक चलने वाली इस ग्राम परिक्रमा यात्रा में भाजपा सरकार के विकास कार्यों की जानकारी को देश के दो लाख से अधिक गांवों में पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया है। ग्राम परिक्रमा यात्रा शुभारंभ का सीधा प्रसारण देश के सभी संगठनात्मक जिलों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक संगठनात्मक जिले में होने वाले सीधे प्रसारण में 300 से अधिक किसानों को आमंत्रित किया जाएगा। चाहर ने कहा कि ग्राम परिक्रमा यात्रा के दौरान ग्राम देवता का पूजन, गौ माता का पूजन एवं कृषि संयंत्र का पूजन ,ट्रैक्टर व हल पूजन भी किया जाएगा। ग्राम परिक्रमा यात्रा के माध्यम से मजदूरों और किसानों की आकांक्षाओं एवं सुझावों को भाजपा के संकल्प पत्र में शामिल करने के लिए लेने का कार्य भी किसान मोर्चा करेगा और एक महीने तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान मिले सभी सुझावों को भाजपा अध्यक्ष नड्डा को किसान मोर्चा देगा।

उन्होंने कहा कि ग्राम परिक्रमा यात्रा के दौरान भाजपा किसान मोर्चा डोर टू डोर कैंपेन चला करके प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही। कल्याणकारी योजनाओं के पत्रक भी गांव-गांव बांटेगा। यह यात्रा प्रत्येक जिले में प्रतिदिन पांच गावों में आयोजित की जाएगी। 2000 किसान एक जिले में एकत्रित होंगे और देश के सभी जिलों में यह भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन दिया है जिसके परिणामस्वरूप आज देश का किसान समृद्ध हो रहा है और ग्रामीण भारत सशक्त भारत बन रहा है। इसी के निमित्त भाजपा किसान मोर्चा प्राकृतिक खेती और मोटे अनाज मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए लगातार अभियान चला रहा है ताकि विष मुक्त,रसायन मुक्त अनाज लोगो को मिल सके। भाजपा किसान मोर्चा ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न जगहों पर नदियों के किनारे पदयात्राएं भी आयोजित की हैं।(वार्ता)

Delhi

भारत की समग्र राष्ट्रीय शक्ति में योगदान देंगी बजट की प्राथमिकताएं: जयशंकर

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक ऐसा बजट पेश करने के लिए बधाई दी, जो विकसित भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाता है और एनडीए सरकार को लगातार तीसरी बार सत्ता में लाने वाले लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करता है। उन्होंने कहा कि बजट […]

Read More
Delhi

लोकसभा चुनाव में हार के बाद उत्तर प्रदेश में बढ़ी योगी आदित्यनाथ की मुश्किलें, नेतृत्व परिवर्तन की लगी अटकलें

नौकरशाही पर निरंकुश और अराजक होने का आरोप नया लुक ब्यूरो, नयी दिल्ली : लोकसभा चुनाव में उत्तरप्रदेश में भाजपा को तगड़ा झटका लगने के बाद अब राज्य की सियासत गर्मा गई है। नतीजों के बाद भाजपा के अंदरखाने की राजनीति में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विरोध के सुर बुंलद हो गए है। योगी […]

Read More
Delhi

बिम्सटेक सम्मेलन: भारत का ‘पड़ोसी प्रथम’ और ‘एक्ट ईस्ट’ नीति पर जोर

नई दिल्ली। बिम्सटेक के विदेश मंत्रियों के दो दिवसीय सम्मेलन का यहां शुक्रवार को समापन हुआ, जिसमें भारत ने अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ और ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के साथ ही सागर दृष्टिकोण पर फोकस किया। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने 7 पड़ोसी देशों के संगठन बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी […]

Read More