निचलौल तहसील क्षेत्र में राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई 

  • जंगल किनारे से पकड़ी गई सिल्ट लदी सात ट्रैक्टर ट्राली और एक जेसीबी, मचा हड़कंप

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महाराजगंज जिले के निचलौल तहसील क्षेत्र में राजस्व विभाग की टीम ने खनन माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जहां नगर किनारे से खनन कर लाई जा रही सिल्ट लदी सात ट्रैक्टर और ट्राली तथा एक जेसीबी पकड़ा है। जिसे निचलौल थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

बता दें कि निचलौल क्षेत्र के जंगल और नदी के किनारे से अवैध खनन की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस,राजस्व और वन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दिया है। आज दोपहर में निचलौल तहसीलदार राजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक अवधेश सिंह व मनीष पटेल सहित कई राजस्व कर्मियों की एक टीम क्षेत्र में गस्त कर लौट रही थी। इसी दौरान चमनगंज नहर पुल के पास ट्रैक्टर ट्राली पर सिल्ट लादकर ले जाते देखा गया।

जिन्हे रोककर जरूरी कागज मांगा गया तो वह कागज नहीं दिखा सके। जिसके बाद सिल्ट लदी सात ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ कर निचलौल थाना लाया गया। वहीं बैठवलिया स्थित खनन स्थल पर पहुंचकर एक जेसीबी को जब्त किया गया। पकड़े गए सभी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। तहसीलदार राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि अवैध खनन करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। दो दिन पहले भी पुलिस विभाग ने सिल्ट लदी दो ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा था।

Purvanchal

बिहार बलिया बार्डर पर अवैध वसूली करते पकड़े गए थानेदार दीवार कूदकर फरार

नरही थाने में हो रहा था कुछ ऐसा, अचानक पहुंचे डीआईजी और निलंबित हो गई पूरी चाैकी दो सिपाही सहित 16 गिरफ्तार, डीजीपी ने सख्त कार्यवाही का दिया निर्देश नया लुक ब्यूरो बलिया। उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिले बलिया में पुलिस खुल कर उगाही और वसूली का खेल करती है। अब तक यह बात केवल […]

Read More
Purvanchal

कानपुर में अपने नए एक्सक्लूसिव स्टोर लॉन्च के साथ भारतीय रिटेल स्ट्रेटेजी को सुदृढ़ कर रहा एसुस

भारत, 23 जुलाई, 2024: देश भर में ब्रैंड के रिटेल फुटप्रिंट को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, ताइवान की टेक जायंट कंपनी, एसुस इंडिया ने आज कानपुर में अपने नए एक्सक्लूसिव स्टोर को शुरू करने की घोषणा की है। यह नवीनतम एक्सक्लूसिव स्टोर 300 वर्ग फुट में फैला हुआ है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स […]

Read More
Purvanchal

गरजे आतिश, कहा- अब कार में बार नहीं… मिले तो होगी बड़ी कार्रवाई, “ऑपरेशन कार-ओ-बार” शुरू

कार को बार बनाकर शराब पीने वालों की अब खैर नहीं- आतिश कुमार सिंह ASP नशेबाजों पर लगाम लगाने के लिए आज से पुलिस का”ऑपरेशन शुरू उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। नशेबाजी के खिलाफ सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए आज से “ऑपरेशन कार-ओ-बार” की शुरुआत की है। इस ऑपरेशन का उद्देश्य खुले में शराब पीने […]

Read More