
रवि रावत
देवरिया। कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर होली मिलन का आयोजन किया गया जिसमे पार्टी के महिला कार्यकर्ताओं ने धनंजय पांडे को कांग्रेस यूथ प्रदेश सचिव बनाया बन कर पहली बार देवरिया आगमन पर भव्य स्वागत करते हुए होली गीतों पर झूमती रही सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसियों ने एक दूसरे से गले मिलकर होली मिलन समारोह का आयोजन भी किया। साथ ही साथ धनंजय पांडेय का भव्य स्वागत भी किया गया।
प्रदेश महासचिव विवेक मिश्रा ने बताया कि होली पर्व को प्रेम पूर्वक मनाने की आवश्यकता है। सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाएं। जिला अध्यक्ष गोविंद कुमार मिश्रा ने कहा कि आपसी द्वेष भावना को मिटा कर होली पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं।