चिली के जंगलों में लगी आग,13 लोगों की मौत

सैंटियागो। दक्षिण अमेरिकी देश चिली में चिलचिलाती गर्मी के बीच 150 से अधिक जंगलों में लगी आग के कारण शुक्रवार की रात तक कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार आग से अब तक कई घरों और हजारों एकड़ जंगल नष्ट हो गये हैं। जबकि दक्षिण अमेरिकी देश चिलचिलाती गर्मी मार झेल रही है। राजधानी सैंटियागो से लगभग 560 किलोमीटर (348 मील) दक्षिण में बायोबियो क्षेत्र में दो अलग-अलग वाहनों में चार मौतें हुईं। देश के गृह मंत्री कैरोलिना टोहा ने कहा कि एक वाहन में सवार व्यक्ति आग की चपेट में आने से मौत हुयी। दूसरे मामले में, शायद आग से बचने की कोशिश कर रहे पीड़ितों की दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

आग का पांचवां शिकार अग्निशामक कर्मी था जिसे इलाके में लगी आग पर काबू पाने के दौरान एक दमकल ट्रक ने कुचल दिया। बाद में दोपहर में आग की लपटों से लड़ने में मदद कर रहा एक हेलीकॉप्टर अरूकानिया क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें पायलट, एक बोलिवियाई नागरिक और एक मैकेनिक की मौत हो गई, जो चिली का था। रात में, आपात स्थिति के लिए जिम्मेदार राष्ट्रीय एजेंसी ने नवीनतम मौतों पर ब्योरा दिए बिना मरने वालों की संख्या 13 तक बताई। शुक्रवार के मध्य तक, पूरे चिली में 151 जंगल आग की चपेट में आ चुके थे जिसमें 65 को नियंत्रण में घोषित किया गया। आग अब तक 14,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फैल गई है।

अधिकांश जंगल में लगी आग बायोबियो और पड़ोसी नुबल में हैं, जहां सरकार ने तबाही की स्थिति घोषित की है जो सेना के साथ अधिक समन्वय और कुछ संवैधानिक अधिकारों के निलंबन की अनुमति देती है। चिली में गर्मी की लहर उच्च तापमान और तेज हवाओं के साथ जारी है जो जंगल की आग को और अधिक चुनौतीपूर्ण बना सकती है। राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों की यात्रा करने के लिए अपनी छुट्टी स्थगित कर दी और कहा कि इस बात के ‘सबूत’ हैं कि कुछ जंगलों में आग अनाधिकृत रूप से जलाने के कारण लगी है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले, आग से लड़ने और सभी पीड़ितों का साथ देने के लिए देश की पूरी ताकत तैनात की जाएगी। अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं है कि कितने घर और अन्य इमारतें जली हैं। (वार्ता)

International

अमृतपाल को लेकर समूचे नेपाल में हाई अलर्ट

उमेश तिवारी काठमांडू /नेपाल। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर समूचे नेपाल में हाई अलर्ट जारी हो गया है। नेपाल पुलिस अमृतपाल को ढूंढने में जुट गई है। सभी डोमेस्टिक और इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन को अलर्ट कर दिया गया है। काठमांडू सहित देश के अन्य बड़े शहर कस्बों में होटलों , रेस्टोरेंट में पुलिस […]

Read More
International

भारत-अल्बानिया FOC में क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर गंभीर चर्चा

शाश्वत तिवारी भारत और अल्बानिया ने नई दिल्ली में अपने तीसरे विदेश कार्यालय परामर्श (FOC) का आयोजन किया। भारतीय पक्ष का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा ने किया वहीं अल्बानियाई पक्ष का नेतृत्व अल्बानिया के यूरोप और विदेश मामलों के मंत्रालय के महासचिव गज़मेंद तुर्दिउ ने किया। दोनों देशों के बीच घनिष्ठ […]

Read More
International

नेपाल की आबादी में बेतहासा बृद्धि, जनगणना में आया चौंकाने वाला आंकड़ा

काठमांडू में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री ने जारी किया आंकड़ा उमेश तिवारी काठमांडू/नेपाल। नेपाल में हाल ही में जनगणना हुई है। इस दौरान भारत के इस पड़ोसी देश नेपाल में पिछले 11 साल में 25 लाख की जनसंख्या बढ़ गई है। ताजा जनगणना के आंकड़े शुक्रवार को जारी किए गए। इस जनगणना में एक आंकड़ा […]

Read More