74 वा गणतंत्र दिवस: विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में धूमधाम से फहराया गया तिरंगा

ए अहमद सौदागर


लखनऊ। हर साल की तरह इस वर्ष भी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में 74 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर धूमधाम से मनाया मनाया गया।
वहीं चिनहट के फैजाबाद रोड पर मटियारी चौराहे के पास स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुरुवार को तिरंगा झंडा फहराया गया।  प्रबंधिका ने कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है।  जिसमें सभी नागरिकों के लिए समान रूप से कर्तव्य और अधिकारों का प्रावधान है। भारत धर्म निरपेक्ष और गुटनिरपेक्ष राज्य है। यहाँ सभी जाति, धर्म और अनेक भाषा के बोलने वाले लोग बिना किसी भेद भाव और ईष्र्‌या द्वेष के निवास करते हैं। जो अनेकता में एकता, भारत की विशेषता तथा हिन्दू , मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई आपस में हम सब भाई – भाई के नारे को पुष्ट करता है।

उन्होंने कहा कि गणतन्त्र दिवस जनता के हृदय में उत्साह, पारस्परिक सहयोग, भाई चारा, स्वाभिमान की भवनाएँ जगाता है। यह पर्व हमें याद दिलाता है कि आजादी प्राप्ति के लिए हमारे राष्ट्रीय नेताओं ने कितना संघर्ष किया था और कितने कष्ट झेले थे। इस मौके पर अध्यापक तिलक यादव, कल्लू, पंकज के अलावा शिक्षक – शिक्षिकाएं मौजूद थीं।

Central UP

जाति प्रथा के विरुद्ध निकलेगी महंत की भिक्षा यात्रा

लखनऊ। जात-पात से ऊपर उठकर हिंदुओं को एक सूत्र में बांधने के उद्देश्य से स्वामी महंत गणेशदास महाराज की आज से तीन दिवसीय “भिक्षा यात्रा” शुरू हुई। महंत गणेशदास जी महाराज तीन दिवसीय भिक्षा यात्रा निकाल मानेंगे भिक्षा और देंगे एकजुटता का उपदेश, यात्रा पर महंत गणेशदास महाराज ने कहा है कि आज हिंदू जातियों […]

Read More
Central UP

कमान अस्पताल में चिकित्सा शिक्षा सम्मेलन का हुआ आयोजन

लखनऊ। “प्रौद्योगिकी और सर्जिकल अभ्यास: बून या बेन?” विषय पर एक अंतर-कमान सतत चिकित्सा शिक्षा सम्मेलन (CME)  25 से 26 मार्च तक कमान अस्पताल मध्य कमान, लखनऊ के सर्जिकल विभाग द्वारा आयोजित किया गया। मध्य कमान के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल विवेक कश्यप ने उद्घाटन भाषण दिया, जिसके बाद लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन पुरी (सेवानिवृत्त), […]

Read More
Central UP

विश्व रंगमंच दिवस पर विशेष: समाज को आईना दिखाते-दिखाते, खुद हाशिये पर रह गए रंगकर्मी दिनेश गिरी

मुफलिसी में जी रहे हैैं रंगकर्मी दिनेश गिरी, सरकार भी है उदासीन महराजगंज। आज विश्व रंगमंच दिवस है और यह दिन 1961 से ही मनाया जा रहा है। मकसद है रंगमंच के कर्मियों के प्रति जागरूकता लाना और इस खास दिन पर उनके कृतित्व से जो प्रभाव पैदा हो रहा है या हो चुका है, […]

Read More