राजभर का अखिलेश पर निशाना, चुप्पी पर सवाल

Lucknow
  • सपा के लोडर मनबढ़, अखिलेश के नियंत्रण में नहीं रहे नेता-कार्यकर्ता: OP
  • अखिलेश के वादों पर जनता को भरोसा नहीं: राजभर
  • सपा नेता गुंडई से आगे नहीं बढ़ पा रहे: राजभर
Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सत्ता से बाहर रहते हुए भी सपा नेता और कार्यकर्ता गुंडई कर रहे हैं, लेकिन अखिलेश यादव अपने लोगों पर कार्रवाई करने या उन्हें समझाने के बजाय चुप्पी साधे हैं।

ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि अखिलेश यादव मीडिया के सामने महिलाओं के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं करने और सरकार बनने पर कार्रवाई करने का वादा करते हैं, लेकिन कौशांबी में उनके नेता हरि मोहन सिंह यादव ने एक दलित बुजुर्ग महिला को पीटकर अधमरा कर दिया। इस घटना पर अखिलेश यादव ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे मोहन यादव, 2 डिप्टी CM और स्पीकर के नाम का  भी किया गया ऐलान। Madhya Pradesh New CM announced Mohan Yadav got the  responsibility - India TV Hindi

हरि मोहन सिंह यादव

‘सपा के लोडर मनबढ़, अखिलेश के नियंत्रण में नहीं’

राजभर ने सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश यादव के लोडर बहुत ढीठ हो गए हैं और जगह-जगह अपना असली चेहरा दिखा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा नेता और कार्यकर्ता मारपीट और गुंडई वाली भाषा से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। राजभर ने कहा कि अखिलेश की असली समस्या उनके नेताओं और कार्यकर्ताओं का मनबढ़ होना नहीं, बल्कि उनका आंखें मूंदे रहना है। उनके लोडर अब उनके नियंत्रण में नहीं हैं और खुद को खुदा समझने लगे हैं।

 

गंगा में खड़े होकर वचन दें, तब भी जनता भरोसा नहीं करेगी

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश के वादों पर प्रदेश की जनता भरोसा करने वाली नहीं है। उन्होंने गैर-यादव पिछड़े और बहुजन समाज से अपील की कि वे सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के व्यवहार पर विचार करें। राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव चाहे गंगा में खड़े होकर भी अपराध रोकने का वचन दें, तब भी जनता उन पर विश्वास नहीं करेगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

महराजगंज कार्यालय पर आज जिला कांग्रेस कमेटी की हुई आवश्यक बैठक

सोने-चांदी में तेजी, दो दिन में सोना ₹5,261 और चांदी ₹11,355 महंगी

जीटी रोड होगा सिग्नल फ्री, 1.5 लाख वाहनों को राहत

 

 

 

Maharajganj
Uttar Pradesh

महराजगंज कार्यालय पर आज जिला कांग्रेस कमेटी की हुई आवश्यक बैठक

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: आज जिला कांग्रेस कमेटी महाराजगंज कार्यालय पर एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसके मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चार दिसंबर दिन शुक्रवार को महाराजगंज मुख्यालय स्थित एक लॉन में मंडलीय विशाल कांग्रेस […]

Read More
Karnataka
homeslider Politics State

आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा, फिर भी प्रदर्शन जारी

Karnataka: कर्नाटक में आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय को लेकर चल रहे विवाद के बीच राज्य सरकार ने बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री DK शिवकुमार ने आशा कार्यकर्ताओं के मासिक मानदेय में 2,000 रुपये की अतिरिक्त बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। यह फैसला जनवरी से लागू होगा और सरकार इसे आगामी बजट में भी शामिल […]

Read More
Chennai
homeslider Politics

परिसीमन बिल पर स्टालिन से मिलेंगे राहुल, चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता

Chennai: परिसीमन विधेयक को लेकर देश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मुद्दे पर विपक्षी INDIA ब्लॉक ने अपनी रणनीति को धार देने के लिए तमिलनाडु का रुख किया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत विपक्षी दलों के कई वरिष्ठ नेता […]

Read More