उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Maharajganj: आज जिला कांग्रेस कमेटी महाराजगंज कार्यालय पर एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसके मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चार दिसंबर दिन शुक्रवार को महाराजगंज मुख्यालय स्थित एक लॉन में मंडलीय विशाल कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजित किया गया है जिसके लिए प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना सहित कई नेताओं का कार्यक्रम प्राप्त हो चुका है।
आराधना मिश्रा मोना
कार्यक्रम में लोगों का आवाहन करते हुए जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा की महाराजगंज जनपद के लिए गौरव का विषय है की गोरखपुर मंडल में गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज सहित गोरखपुर महानगर के कार्यकर्ताओं का एक संगम महाराजगंज में होगा जो उत्तर प्रदेश के चुनाव के पहले सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा जिसके लिए सभी व्यवस्था सुचारू रूप से करने के लिए आज वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक बुलाई गई है जिसमें सभी बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक विचार किया जा रहा है और कोई रणनीतिक चूक ना हो इस पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
बैठक के मुख्य अतिथि आलोक प्रसाद ने कहा कि जब से महाराजगंज में नई जिला कार्यकारी गठित हुई है तब से कांग्रेस का कार्यक्रम सुचारू ढंग से और मजबूती से चल रहा है। इसी को देखते हुए उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में बाकी जनपद के अलावा महाराजगंज को इस बड़े कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए चुना है। यह हम सब के लिए एक चुनौती भी है और अवसर भी हमें इस चुनौती को स्वीकार करते हुए प्रदेश नेतृत्व के समक्ष एक मजबूत महाराजगंज प्रस्तुत करना है जिससे आने वाले विधानसभा के चुनाव में हम अपने गठबंधन सहयोगियों से ज्यादा से ज्यादा सीट की मांग कर सकें और उसे हासिल कर सकें। कार्यक्रम का आयोजन जिला उपाध्यक्ष( संगठन) विनोद सिंह द्वारा किया गया। संचालन जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ल द्वारा संपन्न हुआ।

आलोक प्रसाद
कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह बबलू और झिनकू चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस कार्यक्रम में भाग लें जिससे प्रदेश नेतृत्व सहित गोरखपुर मंडल के सभी जनपद में संदेश जाए की महाराजगंज में कांग्रेस मजबूत है और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के जनपद में मजबूती से मुकाबला कर रही है। बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हुए पूर्व प्रत्याशी शरदेंदु पांडे और सदा मोहन उपाध्याय ने कहा कि हम सभी के लिए गौरव का विषय है कि आज जारी सूची में उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण समिति राजनीतिक सलाहकार समिति और प्रदेश चुनाव समिति में जनपद के तीन वरिष्ठ नेता क्रमशः सुप्रिया श्रीनेत, विधायक वीरेंद्र चौधरी और आलोक प्रसाद को शामिल किया गया है। यह इस बात का प्रतीक है की उत्तर प्रदेश में महाराजगंज जनपद में कांग्रेस बहुत ही मजबूत है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोपाल शाही, इंजीनियर शिव पूजन, डॉक्टर रामनारायण चौरसिया, पूर्णमासी यादव, राजन शुक्ला, रामनारायण प्रसाद, जिला पंचायत सदस्य सुरेश सहानी और अनवर अली, हरिकेश पटेल, अब्दुल गनी, दिनेश यादव, जटाशंकर यादव, अफजाल अंसारी, शंकर वर्मा, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, हरी लाल राही, दिग्विजय पटेल, हरीराम मौर्य, विराज वीर अभिमन्यु, ओम प्रकाश मौर्य, जमील अहमद, महेंद्र कुमार, संदीप तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
सोने-चांदी में तेजी, दो दिन में सोना ₹5,261 और चांदी ₹11,355 महंगी
परिसीमन बिल पर स्टालिन से मिलेंगे राहुल, चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता
PM मोदी का संदेश, नशे से दूर रहें युवा
रामगढ़ सड़क हादसे में 13 की मौत, PM ने जताया दुख
