पाकिस्तान में गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयकारे, कराची के मंदिर में लगा ‘रामायण’ का पोस्टर

Karachi: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर भारत ही नहीं, पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओं के बीच भी उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कराची के हिंदू समुदाय के लोग फिल्म का पोस्टर लेकर सड़कों पर निकलते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ ‘जय श्रीराम’ के जयकारे लगाए और फिल्म की सफलता की कामना की। वीडियो में कुछ लोग कराची के एक ऐतिहासिक मंदिर में फिल्म का पोस्टर लगाते हुए भी नजर आ रहे हैं।

‘मेरे घर राम आए हैं’ गाने पर झूमे लोग

रेडिट पर साझा किए गए वीडियो में पाकिस्तानी हिंदू समुदाय के लोग ‘रामायण’ फिल्म का पोस्टर लेकर जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं। महिलाएं ‘मेरे घर राम आए हैं’ भजन गाती नजर आ रही हैं, जबकि अन्य लोग ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते हुए भगवान श्रीराम के जयकारे लगा रहे हैं। वीडियो में एक महिला रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए कहती हैं कि वह उनके पसंदीदा कलाकारों में से एक हैं।

उन्होंने भगवान श्रीराम से अभिनेता पर कृपा बनाए रखने और फिल्म के सुपरहिट होने की कामना भी की। इस दौरान लोगों ने फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। वीडियो में एक व्यक्ति कहता सुनाई देता है कि पाकिस्तान की ओर से फिल्म की पूरी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। लोगों ने फिल्म की सफलता के साथ-साथ उसके ऑस्कर जीतने की भी कामना की।

ऐतिहासिक मंदिर में लगाया फिल्म का पोस्टर

वीडियो में कराची की सड़कों पर फिल्म का पोस्टर लेकर घूमते लोग दिखाई देते हैं। इसके बाद कुछ लोग ढोल-नगाड़ों के साथ एक ऐतिहासिक मंदिर पहुंचते हैं, जहां फिल्म का पोस्टर लगाया जाता है। इस दौरान माहौल भक्तिमय नजर आता है और लोग ‘सियावर रामचंद्र की जय’ के नारे लगाते हैं।

ये भी पढें

चक्रवात ‘अर्नब’ के बाद नया तूफान सक्रिय! अगले 48 घंटे अहम, इन राज्यों में अलर्ट

वीडियो में मंदिर के पुजारी भी फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते दिखाई देते हैं। वह कहते हैं कि दिवाली के मौके पर आने वाली ‘रामायण’ फिल्म को वे सभी देखेंगे। वीडियो के माध्यम से पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओं ने रणबीर कपूर समेत फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।

रणबीर कपूर समेत कई बड़े सितारे आएंगे नजर

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में रवि दुबे समेत कई अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं।

फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा कर रहे हैं। इसे बड़े बजट और भव्य स्तर पर तैयार किया जा रहा है। फिल्म को दो भागों में रिलीज किए जाने की योजना है। इसके पहले भाग की रिलीज 5 नवंबर 2026 निर्धारित बताई जा रही है, जबकि दूसरे भाग को अगले साल दिवाली के आसपास रिलीज किए जाने की चर्चा है।

सोशल मीडिया पर चर्चा में आया वीडियो

कराची में ‘रामायण’ फिल्म के पोस्टर के साथ जश्न मनाते लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों का उत्साह फिल्म को लेकर उनकी उम्मीदों को दर्शाता है। हालांकि, वीडियो की तारीख, स्थान और उससे जुड़े सभी दावों की स्वतंत्र पुष्टि किया जाना जरूरी है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

चक्रवात ‘अर्नब’ के बाद नया तूफान सक्रिय! अगले 48 घंटे अहम, इन राज्यों में अलर्ट

भारत आसियान देशों से साझा करेगा आतंकवाद विरोधी अनुभव: राजनाथ सिंह

यूपी में योगी सरकार का बड़ा फैसला, इन लोगों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!

नियांस एजेंसी ने जीते 20 अवॉर्ड, बनी ‘एजेंसी ऑफ द ईयर’

 

 

New Delhi
Crime News Entertainment

सैफ अली खान हमला केस: ट्रायल शुरू, नर्स ने आरोपी को पहचाना

New Delhi: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में अदालत में ट्रायल शुरू हो गया है। मामले की सुनवाई के दौरान परिवार की स्टाफ नर्स ने गवाही देते हुए आरोपी मोहम्मद शरीफुल की पहचान की। नर्स ने अदालत को जनवरी 2025 की उस रात की घटनाओं के बारे में बताया, जब […]

Read More
Untitled1 copy
Entertainment

कार्तिक आर्यन ने नए कलाकारों को किया सपोर्ट, लव रंजन की फिल्म को दी शुभकामनाएं

Kartik Aaryan: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने फिल्ममेकर लव रंजन की नई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ को खास अंदाज में सपोर्ट किया है। सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म के पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कार्तिक ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद किया और अपने मेंटर लव […]

Read More
Entertainment

हॉरर और सस्पेंस से भरी है ‘418’, क्या अंत तक दर्शकों को डरा पाएगी फिल्म?

418 Movie Review: हॉरर फिल्मों के शौकीनों के लिए सिनेमाघरों में फिल्म ‘418’ रिलीज हुई है। मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल, एक रहस्यमयी कमरे और उससे जुड़े डरावने अतीत पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को डराने के साथ कई सवालों के जवाब तलाशने के लिए भी प्रेरित करती है। फिल्म की शुरुआत प्रभावशाली है, लेकिन क्या […]

Read More