दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, क्राइम ब्रांच से सिक्योरिटी तक बदलाव

Delhi Police News : दिल्ली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कुल 25 IPS और DANIPS अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती से जुड़े आदेश जारी किए गए हैं। इस फेरबदल के तहत क्राइम ब्रांच, स्पेशल सेल, सिक्योरिटी, आर्थिक अपराध शाखा (EOW), एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और जिला पुलिस की कई अहम इकाइयों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। कुछ अधिकारियों को नई पोस्टिंग दी गई है, जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इस बदलाव में वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर डीसीपी और एडिशनल डीसीपी स्तर तक के अधिकारियों की तैनाती शामिल है। प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य पुलिस की विभिन्न इकाइयों के कामकाज को व्यवस्थित करना और जिम्मेदारियों का बेहतर तरीके से संचालन सुनिश्चित करना है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

1. मोनिका भारद्वाज: एडिशनल सीपी, क्राइम ब्रांच से एडिशनल सीपी, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) नियुक्त किया गया है।

2. राहुल मलिक: नई तैनाती का इंतजार कर रहे राहुल मलिक को एडिशनल सीपी, सिक्योरिटी की जिम्मेदारी दी गई है।

3. गौरव शर्मा: इन्हें भी एडिशनल सीपी, सिक्योरिटी के पद पर तैनात किया गया है।

4. राजा बंथिया: डीसीपी, टेक्निकल और पीआई के पद पर रहते हुए अब उन्हें डीसीपी, आईटी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

5. नेहा यादव: डीसीपी, पीएमएमसी के पद पर तैनाती की गई है। इससे पहले उनके पास एसपीयूडब्ल्यूएसी का अतिरिक्त प्रभार भी था।

6. प्रवीण कुमार त्रिपाठी: डीसीपी, स्पेशल सेल से डीसीपी, सीपी सचिवालय भेजे गए हैं।

7. सुबोध कुमार गोस्वामी: डीसीपी, आर्थिक अपराध शाखा (EOW) से डिप्टी डायरेक्टर, डीपीए नियुक्त किए गए हैं।

8. जसबीर सिंह: एडिशनल डीसीपी-II, साउथ ईस्ट जिला से एडिशनल डीसीपी-I, आउटर जिला भेजे गए हैं।

9. सौरभ चंद्रा: एडिशनल डीसीपी-II, द्वारका जिला से एडिशनल डीसीपी-I, वेस्ट जिला में तैनात किए गए हैं।

10. आदित्य गौतम: एसीपी, क्राइम से पदोन्नत जिम्मेदारी के तहत डीसीपी, क्राइम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

11. डॉ. विकास श्योकंद: नई तैनाती का इंतजार कर रहे डॉ. विकास श्योकंद को डीसीपी, स्पेशल सेल (सीडीसी) बनाया गया है।

12. ए. वेंकटेश: इन्हें एडिशनल डीसीपी-II, शाहदरा जिला (सीडीसी) की जिम्मेदारी दी गई है।

13. मनोज कुमार मीणा: एडिशनल डीसीपी-I, आउटर जिला (सीडीसी) से एडिशनल डीसीपी-II, साउथ ईस्ट जिला (सीडीसी) भेजे गए हैं।

14. विनय माथुर: इन्हें एडिशनल डीसीपी-II, रोहिणी जिला (सीडीसी) नियुक्त किया गया है।

15. गुरसेवक सिंह: एडिशनल डीसीपी-II, नॉर्थ जिला (सीडीसी) की जिम्मेदारी दी गई है।

16. अजय कुमार: एडिशनल डीसीपी-II, नॉर्थ-वेस्ट जिला (सीडीसी) से डीसीपी, सिक्योरिटी (सीडीसी) बनाए गए हैं।

17. रीना लता: एसीपी, एसपीयूडब्ल्यूएसी से एडिशनल डीसीपी, एसपीयूडब्ल्यूएसी (सीडीसी) नियुक्त की गई हैं।

18. विदुषी कौशिक: एसडीपीओ, सदर बाजार, नॉर्थ जिला से एडिशनल डीसीपी-II, द्वारका जिला (सीडीसी) भेजी गई हैं।

19. मनु हिमांशु: एसीपी, डीई सेल से डीसीपी, डीई सेल (सीडीसी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

20. सकारिया मिहिर प्रवीणभाई: एसीपी, ऑपरेशन, साउथ ईस्ट जिला से एडिशनल डीसीपी-II, आउटर जिला (सीडीसी) नियुक्त किए गए हैं।

21. गरिमा तिवारी: एसडीपीओ, तिलक नगर, वेस्ट जिला से डीसीपी, डीएसएफ, नई दिल्ली जिला (सीडीसी) बनाई गई हैं।

22. आशीष कुमार: एसीपी, स्पेशल सेल से डीसीपी, आर्थिक अपराध शाखा (EOW) (सीडीसी) नियुक्त किए गए हैं।

23. मनीष लाडला: एसीपी, क्राइम से डीसीपी, क्राइम (सीडीसी) की जिम्मेदारी दी गई है।

24. रोहित गुप्ता: एसीपी, सिक्योरिटी से डीसीपी, सिक्योरिटी (सीडीसी) नियुक्त किए गए हैं।

25. राम दुलश मेणा: एडिशनल डीसीपी-II, नॉर्थ जिला से एडिशनल डीसीपी-II, नॉर्थ-वेस्ट जिला भेजे गए हैं।

कई अहम इकाइयों में बदली जिम्मेदारियां

दिल्ली पुलिस के इस प्रशासनिक फेरबदल में अपराध नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था, आर्थिक अपराधों की जांच, नारकोटिक्स से जुड़े मामलों और जिला स्तर पर पुलिस संचालन से संबंधित इकाइयों में बदलाव किए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ डीसीपी और एडिशनल डीसीपी स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपे जाने से पुलिस के विभिन्न विभागों के कामकाज पर इसका असर पड़ सकता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढे

लखनऊ: LDA ने बढ़ाई टेंडर फीस, अब 8,000 रुपये तक शुल्क

जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव ही प्रशासन की सार्थकता: मुख्यमंत्री

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन, नेहा बोरा केस में फैसला आज

सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर हमला, गांधी परिवार को घेरा

 

 

 

Spread the love

One thought on “दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, क्राइम ब्रांच से सिक्योरिटी तक बदलाव”

Comments are closed.

Untitled 4 copy
homeslider Uttar Pradesh

यूपी के 75 जिलों में 26 अक्टूबर को मनेगी वाल्मीकि जयंती, चित्रकूट में भव्य आयोजन

Lucknow: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार 26 अक्टूबर को प्रदेश के सभी 75 जिलों में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी। इस दौरान मंदिरों और रामायण से जुड़े प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दीपदान, रामायण पाठ, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली चित्रकूट के लालापुर में विशेष आयोजन होगा, जहां रामलीला मंचन, […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

विकसित भारत में युवाओं की अहम भूमिका: PM मोदी

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में देश के युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। युवाओं को राष्ट्र की प्रगति से जोड़ना, समाज में एकता की भावना मजबूत करना और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता बढ़ाना समय की जरूरत है। उन्होंने चिन्मय मिशन से भी आह्वान […]

Spread the love
Read More
Visiting the Krishna Temple
homeslider Religion

कृष्ण मंदिर में दर्शन के नियम: जानें पीठ के दर्शन से जुड़ी मान्यता

Visiting the Krishna Temple: हिंदू धार्मिक परंपराओं में मंदिर में भगवान के दर्शन को विशेष महत्व दिया जाता है। भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ अपने आराध्य के सामने नतमस्तक होते हैं। भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन को लेकर भी एक प्रचलित मान्यता है कि भक्तों को उनकी मूर्ति के सामने खड़े होकर मुख की ओर […]

Spread the love
Read More