
America: अमेरिका से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 76 वर्षीय महिला ने अपने पूर्व पति और उसकी 40 वर्षीय गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, जब गर्लफ्रेंड की मां अपनी बेटी को बचाने के लिए मौके पर पहुंचीं, तो आरोपी महिला ने उन पर भी गोली चला दी। हालांकि, गोली उनके हाथ को छूकर निकल गई और उनकी जान बच गई।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतकों की पहचान 75 वर्षीय वॉल्स ट्रूमैन एड्ज और 40 वर्षीय पामेला कुक के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी महिला की पहचान 76 वर्षीय ग्रेस एड्ज के तौर पर की गई है। अमेरिकी न्यूज आउटलेट WTOC की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना मैक्नेट फॉल्स के पास पामेला कुक के घर पर हुई।
घर पहुंचकर शुरू कर दी फायरिंग
रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रेस एड्ज पामेला कुक के घर पहुंचीं और वहां अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान पामेला और वॉल्स को चार गोलियां लगीं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। गोलियों की आवाज सुनकर पामेला की 55 वर्षीय मां डियाने कुक वहां पहुंचीं। आरोप है कि ग्रेस ने उन पर भी गोली चला दी।
ये भी पढें
गोली डियाने के हाथ को छूकर निकल गई, जिससे उनकी जान बच गई। हमले के बाद डियाने ने पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से जा चुकी थी। हालांकि, कुछ समय बाद ग्रेस ने खुद पुलिस स्टेशन पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
10 साल पहले हो चुका था तलाक, फिर भी संपर्क में थे दोनों
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्रेस और वॉल्स का करीब 10 साल पहले तलाक हो चुका था। इसके बावजूद दोनों के बीच संपर्क बना हुआ था। बताया जा रहा है कि वॉल्स की जिंदगी में पामेला कुक के आने के बाद उनके रिश्तों में तनाव बढ़ गया था। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि ग्रेस को अपने पूर्व पति का किसी दूसरी महिला के साथ रिश्ता पसंद नहीं था।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, वॉल्स और पामेला के बीच प्रेम संबंध शुरू हो गए थे। शुरुआती पूछताछ में यह भी पता चला कि तलाक के बाद भी ग्रेस अपने पूर्व पति के दूसरे रिश्ते को स्वीकार नहीं कर पा रही थीं। इसी वजह से दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
पहले भी होते थे झगड़े, पुलिस तक पहुंचती थीं शिकायतें
पुलिस के अनुसार, ग्रेस और वॉल्स के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुके थे। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ घरेलू हिंसा को लेकर पुलिस में शिकायतें भी दर्ज कराते रहे थे। हालांकि, इन शिकायतों के बावजूद दोनों में से किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया था।
बताया जाता है कि दोनों के बीच कुछ समय तक सब ठीक रहता था, लेकिन फिर विवाद बढ़ने पर वे अलग हो जाते थे। पामेला के साथ वॉल्स के रिश्ते के बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
दीपों की आभा से जगमगाएगी वाराणसी, पर्यटकों को मिलेगा ‘दिव्य काशी अनुभव’
इनामी आरोपितों की होशियारी हुई फेल, पहुंच गए सलाखों के पीछे
BJP को संजय निषाद का अल्टीमेटम, ‘आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे’
पहले T20 में दो ऑलराउंडर्स के साथ उतर सकती है टीम इंडिया
दिल्ली हाईकोर्ट में सौरव दास और आशुतोष रांका ने वापस ली याचिका

