नेपाल के पूर्व मंत्री सीके गुप्ता मां बनैलिया मंदिर पहुंचे:

नवरात्र में दर्शन कर भारत-नेपाल के ‘रोटी-बेटी’ संबंधों की तारीफ की

नौतनवा में मां बनैलिया मंदिर में दर्शन करने पहुंचे नेपाल के पूर्व कैबिनेट मंत्री सीके गुप्ता, भारत-नेपाल के रोटी-बेटी संबंधों की सराहना की

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Nautanwa : पड़ोसी देश नेपाल के लुंबिनी प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक सीके गुप्ता रविवार सुबह करीब 10 बजे भारत-नेपाल के सोनौली सीमा के रास्ते भारत पहुंचे। नवरात्र के पावन अवसर पर नौ दिनों का व्रत रख रहे विधायक सीके गुप्ता अपार श्रद्धा के साथ माता रानी के दर्शन के पश्चात पूजन-अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मंदिर पहुंचने पर नवरात्र के माहौल में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। विधायक सीके गुप्ता ने विधि-विधान से मां बनैलिया की पूजा-अर्चना की। नवरात्र के दौरान माता रानी के दर्शन करने पहुंचे नेपाली विधायक की यात्रा को भारत और नेपाल के बीच धार्मिक एवं सांस्कृतिक जुड़ाव के नजरिए से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नौतनवां नगर में स्थित एबी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया नवरात्र व दशहरा पर्व

दर्शन-पूजन के दौरान विधायक सीके गुप्ता ने भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच रोटी-बेटी का रिश्ता बेहद मजबूत है। यह संबंध केवल दो देशों की सीमाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि दोनों देशों के लोगों की संस्कृति, परंपराओं, आस्था और पारिवारिक रिश्तों से भी जुड़ा हुआ है। भारत और नेपाल के नागरिकों के बीच आपसी प्रेम, विश्वास और भाईचारा दोनों देशों की विशेष पहचान है।

इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों और धार्मिक स्थलों के प्रति सरकार की सक्रियता की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के बीच आपसी सहयोग और सौहार्दपूर्ण संबंधों को और मजबूत बनाए रखना समय की जरूरत है।

नवरात्र के अवसर पर मां बनैलिया मंदिर में दर्शन करने पहुंचे विधायक सीके गुप्ता की यात्रा ने एक बार फिर भारत-नेपाल के बीच धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और आपसी सद्भाव के मजबूत रिश्ते को रेखांकित किया। दोनों देशों के बीच सदियों से कायम रोटी-बेटी का संबंध आज भी लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

नौतनवां नगर में स्थित एबी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया नवरात्र व दशहरा पर्व

यामी गौतम स्टारर ‘नई नवेली’ का दुनियाभर में दिखा दम, दो दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर किया 10.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन

बीकेटी: उधारी की रकम मांगने पर एक नाबालिग सहित तीन लोगों ने की जमीन कारोबारी की हत्या

एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने लेहड़ा देवी मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

गोली वाले बयान पर प्रशांत की सफाई, सम्राट चौधरी पर हमला

इमोशनल चीटिंग क्या है? पार्टनर की इन पांच हरकतों को न करें नजरअंदाज

तमची SFIT को ग्लोबल फ्री ज़ोन अवॉर्ड्स 2026 में एशिया-प्रशांत में पहला स्थान

फिल्म ‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम धर, हनुमानगढ़ी में लिया आशीर्वाद

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

नौतनवां नगर में स्थित एबी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया नवरात्र व दशहरा पर्व

हमें हमारी संस्कृति और सभ्यता से जोड़ता है हर पर्व- अंजली बच्चों को हमेशा मर्यादा में रहना चाहिए- वीके त्रिपाठी उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa Town : स्थित एबी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने आज समस्त विद्यालयी परिवार के साथ दशहरा और नवरात्र का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया। इस अवसर पर विद्यालय में फैंसी […]

Spread the love
Read More
Entertainment Uttar Pradesh

यामी गौतम स्टारर ‘नई नवेली’ का दुनियाभर में दिखा दम, दो दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर किया 10.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन

रामायण’ से जुड़ी फैंटेसी और परिवार की कहानी ने जीता दर्शकों का दिल, ‘नई नवेली’ ने दो दिनों में की 10.3 करोड़ रुपये की कमाई यह एक ऐसी कहानी है, जो हर पीढ़ी के लोगों से जुड़ती है। यह फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर देश-विदेश के दर्शकों को एक साथ ला रही है और आने वाला हफ्ता […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

बीकेटी: उधारी की रकम मांगने पर एक नाबालिग सहित तीन लोगों ने की जमीन कारोबारी की हत्या

दो कातिल गिरफ्तार, बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में घटना में इस्तेमाल दो बड़े पत्थर, खून से सनी ईंट, लोहे का हथौड़ा, एक मोटरसाइकिल व 1100 रूपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : 12 अक्टूबर 2026 की रात बीकेटी थाना क्षेत्र के अचरामऊ गांव के पास पगडंडी पर जिस युवक की खून लथपथ बोरे […]

Spread the love
Read More