कटरा सीट पर बावन सिंह को चुनौती देंगे भवानी भीख शुक्ला?

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Gonda: गोंडा के भाजपा नेता भवानी भीख शुक्ला ने अपने पांच बेटों के साथ समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में अखिलेश यादव की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान ‘जय भवानी’ के नारे भी लगे। भवानी भीख शुक्ला को पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का करीबी बताया जाता है। उनकी राजनीतिक यात्रा भाजपा से शुरू हुई थी। इसके बाद वह बसपा और सपा में रहे, फिर 2017 में भाजपा में लौट आए। अब एक बार फिर उन्होंने सपा में वापसी की है।

आखिर भाजपा छोड़ने की वजह क्या है?

भवानी भीख शुक्ला का आरोप है कि कटरा बाजार से भाजपा विधायक बावन सिंह के साथ विवाद के बाद उनके परिवार को परेशान किया जा रहा था। उन्होंने परिवार के साथ मारपीट की घटना का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि एक साल बीतने के बाद भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने इन्हीं परिस्थितियों को भाजपा छोड़ने की वजह बताया है।

भवानी भीख शुक्ला के साथ उनके पांच बेटे-भगवान शुक्ला, कृष्ण भगवान शुक्ला, शिव भगवान शुक्ला, विष्णु भगवान शुक्ला और शंकर भगवान शुक्ला भी सपा में शामिल हुए। इसके अलावा कई ग्राम प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों, बीडीसी सदस्यों और अन्य समर्थकों ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की। दावा है कि भवानी भीख शुक्ला अपने पांच बेटों समेत गोंडा से करीब 2,000 समर्थकों के साथ लगभग 300 वाहनों के काफिले के साथ लखनऊ पहुंचे।

ये भी पढें

भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी देंगे पार्टी को झटका, जल्द हो सकते हैं सपा में शामिल?

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यूपी की राजनीति में दल-बदल का दौर तेज होता दिखाई दे रहा है। अब देखना होगा कि नेताओं के इस तरह पार्टी बदलने से प्रदेश की सियासत में आगे क्या बदलाव देखने को मिलते हैं। जिस तरह से सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने शुक्ला परिवार को मान सम्मान दिया उससे 2027 में भवानी भीख शुक्ला का टिकट तय माना जा रहा है। ये वही भवानी भीख शुक्ला है जिन्होंने साल भर पहले 5 वीं बार के विधायक बावन सिंह से लोहा लिया था।

विधायक और प्रमुख समर्थकों में भिड़ंत हुई थी, मामला आर पार का था न बावन सिंह पीछे हटे और न ही भवानी भीख शुक्ला मोर्चा लेने में कमजोर पड़े थे। आपको बता दें बावन सिंह का जहां कटरा विधानसभा इलाके में कोई जोड़ नहीं है तो वहीं कटरा ब्लाक में भवानी भीख शुक्ला का कोई तोड़ नहीं है अभी तक ये दोनों ताकत भाजपा के साथ थी मगर अब अखिलेश यादव ने शुक्ला परिवार को साथ लेकर गोंडा में ट्रंप कार्ड की तर्ज पर ब्राह्मण कार्ड खेल दिया है जिसका असली तस्वीर 2027 चुनाव में देखने को मिलेगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी देंगे पार्टी को झटका, जल्द हो सकते हैं सपा में शामिल?

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

शिक्षक हितों की रक्षा और पुरानी पेंशन बहाली हमारा पहला लक्ष्य – डॉ. संजयन त्रिपाठी

जयशंकर का यूएई दौरा: रणनीतिक साझेदारी, बदलती वैश्विक कनेक्टिविटी पर जोर

 

 

Spread the love

One thought on “कटरा सीट पर बावन सिंह को चुनौती देंगे भवानी भीख शुक्ला?”

Comments are closed.

Lucknow
homeslider Sports Uttar Pradesh

योगी सरकार में खिलाड़ियों को नौकरी, ‘पदक लाओ, पद पाओ’

Lucknow: उत्तर प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार की ओर से ‘पदक लाओ, पद पाओ’ योजना के तहत सीधी भर्ती की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में खेल सुविधाओं […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी देंगे पार्टी को झटका, जल्द हो सकते हैं सपा में शामिल?

गोरखपुर सदर सांसद रवि किशन शुक्ला से विवाद का मामला उमेश चन्द्र त्रिपाठी Gorakhpur: गोरखपुर सदर सांसद रवि किशन के साथ बरसात और जलभराव के मुद्दे पर हुई तीखी बहस से सुर्खियों में आए भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी को लेकर उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। हालिया घटनाक्रमों के अनुसार, […]

Spread the love
Read More
International Uttar Pradesh

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

 आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन  होम ब्रॉडबैंड बेस करीब 3 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य  चुनिंदा विदेशी बाजारों में अपनी टेक्नोलॉजी स्टैक को मॉनेटाइज करने की तैयारी Mumbai, 15 October 2026 : भारत के अब तक के सबसे बड़े IPO से […]

Spread the love
Read More