
- बुजुर्गों के चेहरों पर आई मुस्कान
- बुजुर्गो की सेवा ही सबसे बड़ी पूजा- दीपशिखा वर्मा
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Maharajganj: महराजगंज जनपद के फरेंदा सर्किल की पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपशिखा वर्मा और थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में आधारशिला विद्याश्रम में एक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को अंग वस्त्र और मिठाई भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बुजुर्गों से मुलाकात की उनका कुशल क्षेम जाना और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
ये भी पढें
इस पहल के माध्यम से बुजुर्गों के प्रति सम्मान व संवेदना व्यक्त किया गया और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। इस अवसर पर पुलिस बल की मौजूदगी रही पुलिस अधिकारियों की इस पहल से वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के प्रति सम्मान और अपनापन का भाव देखने को मिला। पुलिस की वर्दी के पीछे एक संवेदनशील दिल भी होता है, इसका उदाहरण आज फरेंदा में देखने को मिला।
ये भी पढें
नौतनवां SDM कुणाल ने डंडा नहर पर मूर्ति विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा
पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपशिखा वर्मा मैडम ने आधारशिला आश्रम में एक-एक बुजुर्ग से मिलकर उनका हाल-चाल जाना और कहा कि ये सभी हमारे परिवार के बुजुर्गों जैसे हैं। उनकी सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है। इस दौरान आश्रम में खुशी का माहौल रहा।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
लद्दाख में 3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण
भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर भड़के सुनील गावस्कर
खाद्य सुरक्षा और बेहतर पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर फोकस


One thought on “फरेंदा: CO दीपशिखा वर्मा ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां”
Comments are closed.