
यह इतिहास में पहली बार, अगले महीने होंगे 10 सीटों के चुनाव
Lucknow: संसद से 25 नवम्बर, 2026 के बाद बहुजन समाज पार्टी का पत्ता एकदम साफ होने वाला है। लोकसभा में तो वैसे भी BSP का एक भी सांसद नहीं है, राज्यसभा में BSP के जरूर एक सदन रामजी लाल गौतम हैं, लेकिन 25 नवम्बर को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
राज्यसभा में उत्तर प्रदेश के कोटे की 31 सीटें हैं। इनमें 10 सदस्यों का कार्यकाल नवम्बर में समाप्त होने जा रहा है। रामजी लाल गौतम भी इनमें शामिल हैं। बहुजन समाज पार्टी इस स्थिति में है ही नहीं कि उसका कोई सदस्य राज्यसभा में पहुंच सके।
यह इतिहास में पहली बार होगा जब राज्यसभा में बहुजन समाज पार्टी का एक भी सदस्य नहीं होगा। राज्यसभा से UP कोटे के जो 10 सदस्य रिटायर होने जा रहे हैं, उन सीटों पर अगले महीने यानी अक्टूबर में चुनाव कराये जा सकते हैं।
ये भी पढें
यूपी में बुजुर्गों, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगों को CM योगी ने दी बड़ी राहत
चूंकि आमतौर पर निर्वाचन आयोग सीटें खाली होने से करीब एक महीने पहले चुनाव प्रक्रिया शुरू करता है, इसलिए माना जा रहा है कि 20 से 30 अक्टूबर के बीच राज्यसभा चुनाव हो सकते हैं। विधानसभा में सदस्य संख्या के लिहाज से BJP को आठ और SP को दो सीटें मिलना तय है।
राज्यसभा में अभी SP के एक सांसद हैं। यानी SP को एक सीट का फायदा होगा। लोकसभा में पहले से ही BSP का कोई सांसद नहीं है। अब राज्यसभा में भी उसकी संख्या शून्य हो जाएगी। राज्यसभा में पर्चा भरने के लिए कम से कम 10 विधायकों के दस्तखत (प्रस्तावक और समर्थक) जरूरी होते हैं।
BSP के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद अब पार्टी का एक भी विधायक नहीं है। ऐसे में मायावती के पास प्रस्तावक तक नहीं हैं। गौतम 2020 में BJP के समर्थन से ही राज्यसभा गए थे।
UP से राज्यसभा की 10 सीटें खाली हुई थीं। BJP के पास अपने आठ प्रत्याशी आसानी से जिताने के बाद भी अतिरिक्त वोट मौजूद थे, जिससे वह नौवां प्रत्याशी मैदान में उतार सकती थी। अगर BJP उम्मीदवार उतारती तो वोटिंग होती और BSP की हार तय थी। लेकिन BJP ने रणनीति के तहत केवल आठ उम्मीदवार ही उतारे थे।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
यूपी में बुजुर्गों, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगों को CM योगी ने दी बड़ी राहत
दुर्गा पूजा पर भगवा रंग में दिखेंगे कोलकाता के वॉलंटियर्स
SP महाराजगंज ने अतिरिक्त ग्रिड संचार केन्द्र का किया उद्घाटन
दिनेश शर्मा का शपथ के बाद शहीदों के सामने नतमस्तक होना क्यों है महत्वपूर्ण?
SP महाराजगंज ने अतिरिक्त ग्रिड संचार केन्द्र का किया उद्घाटन

