सत्य निकेतन में खतरनाक बिल्डिंग कल गिराई जाएगी, CM रेखा गुप्ता का ऐलान

New Delhi

New Delhi: दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए दर्दनाक बिल्डिंग हादसे के बाद प्रशासन ने आसपास की असुरक्षित इमारतों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि हादसे वाली इमारत के ठीक बगल में मौजूद एक और खतरनाक भवन को कल गिराया जाएगा। इस इमारत को पहले ही असुरक्षित घोषित किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री ने सत्य निकेतन हादसे में घायल लोगों से मिलने के लिए एम्स का दौरा किया। उन्होंने घायलों और उनके परिवारों से मुलाकात कर सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। सत्य निकेतन में रविवार को करीब 50 साल पुरानी पांच मंजिला इमारत ढह गई थी। इस इमारत में लड़कों के लिए PG संचालित किया जा रहा था। हादसे में सात लोगों की मौत हुई, जबकि कई लोग घायल हुए।

घायलों को बेहतर इलाज का भरोसा

रेखा गुप्ता ने बताया कि हादसे के बाद मलबे से 12 लोगों को बाहर निकाला गया था। इनमें सात लोगों की जान चली गई। मृतकों में दो मजदूर भी शामिल थे। एक घायल मजदूर का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उसके पैर में गंभीर चोट बताई गई है।

ये भी पढें

पारिजात के संकल्प से बाराबंकी की बेटियां होंगी शिक्षित

मुख्यमंत्री के मुताबिक, दो घायल बच्चों की हालत में सुधार है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। वहीं एक बच्चे की हालत गंभीर होने के कारण उसे ICU में रखा गया है। मुख्यमंत्री ने उसके परिजनों से मुलाकात कर बेहतर इलाज का आश्वासन दिया। सरकार ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने की बात भी कही है। शवों को उनके गृह स्थान तक पहुंचाने के लिए भी प्रशासन की ओर से आवश्यक इंतजाम किए गए।

rekha 1788754536

हादसे के बाद पांच मंजिला अवैध इमारतों पर सख्ती

सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को दिल्ली में मौजूद अनधिकृत पांचवीं मंजिल वाली इमारतों को तत्काल सील करने के निर्देश दिए थे। MCD को ऐसे भवनों की पहचान कर नियमों के तहत कार्रवाई करने को कहा गया है। अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने और खतरनाक या नियमों का उल्लंघन करने वाली इमारतों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढें

आदिवासी बच्ची का कमाल, शिक्षा के बूते बचाया पूरा गांव

PG और आसपास की इमारतों की भी होगी जांच

सरकार का फोकस सिर्फ हादसे वाली इमारत तक सीमित नहीं है। सत्य निकेतन और आसपास के इलाके में संचालित PG तथा अन्य भवनों की भी सुरक्षा जांच की जा रही है। प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि कहीं किसी भवन में नियमों के विपरीत अतिरिक्त निर्माण तो नहीं किया गया है।

पांच मंजिला निर्माण को लेकर क्या है नियम?

दिल्ली की भवन उपविधियों के अनुसार 17.5 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले भवनों को हाई-राइज श्रेणी में रखा जाता है। निर्धारित ऊंचाई की सीमा में स्टिल्ट पार्किंग के साथ अधिकतम चार मंजिलों का निर्माण किया जा सकता है। वहीं स्टिल्ट पार्किंग नहीं होने की स्थिति में भवन की ऊंचाई की सीमा अलग निर्धारित है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

आदिवासी बच्ची का कमाल, शिक्षा के बूते बचाया पूरा गांव

कॉपर बना नया ‘किंग’, सोना-चांदी के बाद अब तांबे की कीमतों में तूफानी तेजी

पार्थ जिंदल की पोस्ट पर केएल राहुल का बड़ा जवाब

 

 

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “सत्य निकेतन में खतरनाक बिल्डिंग कल गिराई जाएगी, CM रेखा गुप्ता का ऐलान”

Comments are closed.

Moscow
homeslider International Technology

मेड इन रशिया फोरम 16 नवंबर को मॉस्को में, हाईटेक और नवाचार पर जोर

Moscow: अंतरराष्ट्रीय निर्यात फोरम ‘मेड इन रशिया’ का आयोजन 16 नवंबर 2026 को मॉस्को स्थित राष्ट्रीय केंद्र ‘रशिया’ में किया जाएगा। इस वर्ष फोरम का मुख्य केंद्र उच्च प्रौद्योगिकी, तकनीकी नवाचार और आधुनिक समाधानों का निर्यात होगा। कार्यक्रम में रूसी कंपनियों के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने और विदेशी साझेदारों के साथ सहयोग बढ़ाने […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

मौत से पहले का CCTV फुटेज आया सामने, साथ दिखे शिवा-श्रद्धा

Lucknow: कारोबारी शिवा शर्मा की मौत का मामला लगातार चर्चा में है। अब इस मामले से जुड़ा एक नया CCTV फुटेज सामने आने की बात कही जा रही है। इसमें कथित तौर पर शिवा शर्मा और मॉडल श्रद्धा दुबे एक साथ सीढ़ियों से नीचे उतरते दिखाई दे रहे हैं। दावा है कि इस दौरान शिवा […]

Spread the love
Read More
Barabanki
Uttar Pradesh

सिद्धौर के नसीरपुर में खेलकूद प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाया दमखम

Barabanki: विकास खंड सिद्धौर के उच्च प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी सिद्धौर कमलेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ अध्यापक विनीता मिश्रा, रामेश्वर प्रसाद मिश्रा, उच्च प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक आशीष कुमार वर्मा एवं शिक्षक संकुल राम इकबाल द्वारा […]

Spread the love
Read More