New Delhi: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ हुई कथित मारपीट का मामला एक बार फिर गरमा गया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक पॉडकास्ट क्लिप के बाद CJP ने दिल्ली पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ा दिया है।
CJP के प्रवक्ता सौरव दास, सह-संयोजक आशुतोष रांका और अन्य कार्यकर्ता पटेल चौक से संसद मार्ग थाने पहुंचे हैं। निशु आजाद भी उनके साथ थाने पहुंची हैं। वहीं, आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद भी संसद मार्ग थाने पहुंचे हैं।
वायरल पॉडकास्ट क्लिप के बाद बढ़ा विवाद
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पॉडकास्ट क्लिप में स्वतंत्र भारद्वाज कथित तौर पर यह दावा करते नजर आ रहे हैं कि संजय कुमार के सिर पर वार उन्होंने ही किया था। क्लिप में राजनीतिक प्रभाव का हवाला देते हुए अपने खिलाफ बड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं होने की बात कहे जाने का भी दावा किया जा रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद CJP ने मामले में तत्काल पुलिस कार्रवाई की मांग तेज कर दी है। पार्टी का कहना है कि यदि वायरल क्लिप में किए गए दावे सही हैं तो पुलिस को संबंधित व्यक्ति के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।
CJP की मांग- आरोपियों की हो तत्काल गिरफ्तारी
CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान उनके समर्थक निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ मारपीट हुई थी, जिसमें उनके सिर पर चोट लगी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी टीम लगातार दिल्ली पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले में गंभीर धाराएं लगाने की मांग करती रही, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।
ये भी पढें
यूट्यूबर्स और बाहरी लोगों की स्कूलों में एंट्री पर रोक जारी, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख
रांका ने कहा कि वायरल क्लिप में घटना में शामिल होने का कथित तौर पर दावा करने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होना गंभीर सवाल खड़े करता है। CJP ने मांग की है कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करे, आरोपियों को गिरफ्तार करे और घटना की परिस्थितियों के आधार पर हत्या के प्रयास समेत सभी लागू गंभीर धाराएं जोड़ी जाएं।
दिल्ली पुलिस पर कार्रवाई का दबाव
CJP नेताओं का आरोप है कि राजनीतिक प्रभाव के चलते पुलिस ने मामले में पर्याप्त कार्रवाई नहीं की। पार्टी ने दिल्ली पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। CJP का कहना है कि वह शुरुआत से ही संजय कुमार के साथ खड़ी रही है और अब वायरल वीडियो सामने आने के बाद मामले को दोबारा मजबूती से उठाया जा रहा है।
कांग्रेस की लीगल टीम भी सक्रिय
इस मामले में कांग्रेस की कानूनी टीम भी निशु आजाद की मदद के लिए सक्रिय हो गई है। निशु आजाद की ओर से राहुल गांधी से कानूनी मदद की मांग किए जाने के बाद कांग्रेस की लीगल टीम मामले में आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि दिल्ली प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लकड़ा, निशु आजाद और कांग्रेस लीगल सेल के वकील संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचकर स्वतंत्र भारद्वाज की तत्काल गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे।
अब पुलिस की कार्रवाई पर नजर
जंतर-मंतर मारपीट मामले में CJP और कांग्रेस की ओर से पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। वायरल पॉडकास्ट क्लिप में किए गए कथित दावों के बाद अब सभी की नजर दिल्ली पुलिस की अगली कार्रवाई पर है। CJP की मांग है कि मामले में निष्पक्ष जांच के साथ आरोपियों के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाए।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
लखनऊ कोर्ट में वकील से मारपीट मामले में हाईकोर्ट सख्त, अब इंटेलिजेंस करेगी जांच
यूट्यूबर्स और बाहरी लोगों की स्कूलों में एंट्री पर रोक जारी, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख
अखिलेश यादव से CJP नेता की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल, UP चुनाव से पहले क्या है प्लान?
स्वाइन फ्लू से राहत में मददगार हैं ये जड़ी-बूटियां?
यूपी को संभावना वाला प्रदेश बनाएं – बोले CM योगी

2 thoughts on “जंतर-मंतर कांड पर बवाल! CJP नेताओं संग थाने पहुंचे निशु आजाद”
Comments are closed.