हनुमान अंश के बाद होम्ब्ले फिल्म्स सितंबर में दुनिया में मचायेगी धूम

Hanuman Ansh Box Office : नीम करौली बाबा का नाम आते ही भक्तों के मन में महावीर हनुमान की छवि उभर आती है। बाबा की भक्ति, सेवा और प्रेम की शिक्षाओं ने भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के लोगों को प्रभावित किया है। अब इसी आध्यात्मिक विरासत और बाबा की कहानी को बड़े पर्दे के जरिए वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी है।

भारतीय सिनेमाघरों में अच्छी प्रतिक्रिया हासिल करने के बाद हिंदी डिवोशनल ड्रामा फिल्म ‘हनुमान अंश’ अब ग्लोबल रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म की अंतरराष्ट्रीय डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी होम्बले फिल्म्स ने संभाली है। फिल्म 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर के चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में रिलीज होने जा रही है।

नीम करौली बाबा की जिंदगी से प्रेरित है कहानी

‘हनुमान अंश’ की कहानी प्रसिद्ध संत नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा से प्रेरित है। फिल्म को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और निर्देशित किया है। भक्तों के बीच महाराज-जी के नाम से प्रसिद्ध नीम करौली बाबा को भगवान हनुमान का अवतार भी माना जाता है। बाबा की पहचान सिर्फ उनकी आध्यात्मिक शक्ति के लिए ही नहीं, बल्कि प्रेम, सेवा और मानवता की उनकी शिक्षाओं के लिए भी रही है। उनकी आध्यात्मिक विरासत का प्रभाव भारत से बाहर भी देखने को मिला है और 1960-70 के दशक में बड़ी संख्या में विदेशी साधक उनसे जुड़ने और उनके आश्रमों तक पहुंचने के लिए भारत आए थे।

स्टीव जॉब्स से लेकर जूलिया रॉबर्ट्स तक, बाबा से जुड़ीं कई मशहूर हस्तियां

नीम करौली बाबा का प्रभाव दुनिया की कई चर्चित हस्तियों तक पहुंचा। इनमें स्टीव जॉब्स, मार्क ज़करबर्ग और जूलिया रॉबर्ट्स जैसे नाम शामिल हैं। कहा जाता है कि वर्ष 1974 में स्टीव जॉब्स आध्यात्मिक अनुभव की तलाश में भारत आए थे और नीम करौली बाबा से जुड़ने की इच्छा रखते थे। बाद में जॉब्स की सलाह पर मार्क ज़करबर्ग ने भी कठिन दौर के दौरान कैंची धाम की यात्रा की थी। वहीं, अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स भी कई मौकों पर अपनी आध्यात्मिक यात्रा और नीम करौली बाबा के प्रभाव का जिक्र कर चुकी हैं। भारत में भी बाबा के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी कैंची धाम पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद ले चुके हैं।

बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने पकड़ी रफ्तार

‘हनुमान अंश’ ने भारतीय सिनेमाघरों में अपनी शुरुआत भले ही धीमी की हो, लेकिन बाद में फिल्म की कमाई में अच्छी तेजी देखने को मिली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 10 लाख रुपये की ओपनिंग के बाद फिल्म ने मजबूत वर्ड ऑफ माउथ के दम पर अपनी पकड़ बनाई और 26वें दिन तक करीब 63.82 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया का फायदा मिला है और समय के साथ इसे देखने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। अब भारत में मिली इस सफलता के बाद मेकर्स को उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय दर्शक भी फिल्म की कहानी और नीम करौली बाबा की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ेंगे।

अब दुनिया तक पहुंचेगी महाराज जी की कहानी

होम्बले फिल्म्स द्वारा ‘हनुमान अंश’ को ग्लोबल मार्केट में ले जाना सिर्फ एक फिल्म की इंटरनेशनल रिलीज नहीं, बल्कि नीम करौली बाबा की उस आध्यात्मिक कहानी को दुनिया तक पहुंचाने की कोशिश भी है, जिसका प्रभाव देश की सीमाओं से कहीं आगे तक रहा है। भारत में दर्शकों से जुड़ने के बाद अब 11 सितंबर 2026 को ‘हनुमान अंश’ दुनियाभर के दर्शकों के सामने होगी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कैंची धाम और महाराज जी की कहानी अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के दिलों पर कितना असर छोड़ती है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढें

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, आज से 38 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ ईंधन

तीन दिन की गिरावट के बाद बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 350 अंक चढ़ा; निफ्टी 24 हजार के पार

ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को दिया जवाब, अब राम मंदिर संभालेंगे एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र

ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को दिया जवाब, अब राम मंदिर संभालेंगे एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र

 

 

 

 

Spread the love

Entertainment Uttar Pradesh

यामी गौतम स्टारर ‘नई नवेली’ का दुनियाभर में दिखा दम, दो दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर किया 10.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन

रामायण’ से जुड़ी फैंटेसी और परिवार की कहानी ने जीता दर्शकों का दिल, ‘नई नवेली’ ने दो दिनों में की 10.3 करोड़ रुपये की कमाई यह एक ऐसी कहानी है, जो हर पीढ़ी के लोगों से जुड़ती है। यह फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर देश-विदेश के दर्शकों को एक साथ ला रही है और आने वाला हफ्ता […]

Spread the love
Read More
Ramayanam International Trailer
Entertainment homeslider

रामायणम् ट्रेलर रिलीज, रणबीर बने राम और यश रावण

Ramayanam International Trailer: रणबीर कपूर और रॉकिंग स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ती नजर आ रही है। फिल्म का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसके साथ ही रणबीर कपूर के भगवान राम और यश के रावण अवतार वाले नए सोलो पोस्टर्स भी सामने आए हैं। फिल्म […]

Spread the love
Read More
Entertainment

रिलीज होते ही छाई विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की ‘राणाबली’

Ranabali X Review: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित पीरियड-ड्रामा एक्शन फिल्म ‘राणाबली’ शुक्रवार, 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह था। रिलीज के बाद अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी फिल्म को लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। जहां कुछ […]

Spread the love
Read More