अजय राय का ऐलान, पिंडरा से लड़ेंगे 2027 चुनाव

योगी सरकार पर जमकर बरसे

Ajay Rai Pindra:  उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी हलचल तेज हो गई है। मथुरा में आयोजित ‘पंचायत आजतक’ के मंच पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव वाराणसी की पिंडरा सीट से ही लड़ेंगे।

कार्यक्रम के ‘यूपी से निकलेगा विपक्ष का रास्ता’ सत्र में अजय राय ने कांग्रेस की तैयारियों, समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन, भाजपा सरकार की नीतियों, कानून-व्यवस्था, छात्रों के आंदोलन और राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।

पिंडरा से ही चुनाव लड़ेंगे अजय राय

2027 विधानसभा चुनाव में उनकी सीट को लेकर पूछे गए सवाल पर अजय राय ने साफ कहा कि वाराणसी और पिंडरा उनका घर है और वह आगामी विधानसभा चुनाव पिंडरा से ही लड़ेंगे। उन्होंने अपने पुराने राजनीतिक संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि पिंडरा की राजनीति में उन्होंने लंबे समय तक मेहनत की है।

अजय राय के मुताबिक, जिस क्षेत्र में कभी भाजपा और जनसंघ की स्थिति मजबूत नहीं थी, वहां उन्होंने अपने संघर्ष और कार्यकर्ताओं के दम पर जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि 2009 में बसपा सरकार के दौर में भी उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीतकर अपनी राजनीतिक ताकत साबित की थी।

‘2027 में कांग्रेस सरकार बनाएगी’

अजय राय ने दावा किया कि कांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी ताकत से तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता जमीन पर उतरकर जनता के मुद्दों को उठा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश के 75 जिलों में संगठन सृजन अभियान के जरिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर रही है।

ये भी पढें

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, आज से 38 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ ईंधन

उनका दावा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूती के साथ वापसी करेगी। अजय राय ने कहा कि युवाओं, किसानों और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस लगातार संघर्ष कर रही है और जनता के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत हो रही है।

सपा से गठबंधन पर क्या बोले अजय राय?

समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर अजय राय ने कहा कि किस पार्टी के साथ चुनाव लड़ना है और कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना है, इसका अंतिम फैसला कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका ध्यान उत्तर प्रदेश के हर गांव और गली में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर है।

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर लगाए गंभीर आरोप

अजय राय ने 2024 लोकसभा चुनाव में वाराणसी सीट की मतगणना को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि मतगणना के दौरान एक समय के बाद वाराणसी सीट के आंकड़ों का अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर दिखाई देना बंद हो गया था।

भाजपा छोड़ने की बताई वजह

अपने भाजपा छोड़ने के फैसले पर अजय राय ने कहा कि पुराने दौर की भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान होता था। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा समय में पार्टी का संचालन कॉरपोरेट शैली में हो रहा है और जमीनी कार्यकर्ताओं को महत्व नहीं दिया जा रहा।

मछली-भात विवाद पर CM योगी को चुनौती

मछली-भात विवाद को लेकर अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन पर मछली-भात खाने को लेकर आरोप लगाए गए, जिससे उनकी छवि खराब करने की कोशिश हुई। अजय राय ने कहा कि उन्होंने इस मामले को कानूनी तौर पर चुनौती दी है और मांग की है कि आरोप साबित किए जाएं या फिर माफी मांगी जाए।

छात्रों के मुद्दे पर सरकार को घेरा

अजय राय ने बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं और छात्रों के आंदोलनों को लेकर भी प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि अपने अधिकारों और भर्ती परीक्षाओं को लेकर आवाज उठाने वाले छात्रों पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।

राम मंदिर में CEO की नियुक्ति पर भी साधा निशाना

अयोध्या राम मंदिर में CEO की नियुक्ति को लेकर भी अजय राय ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मंदिर धार्मिक आस्था का केंद्र है और वहां की व्यवस्था में संतों, धर्माचार्यों और परंपरागत धार्मिक संस्थाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होनी चाहिए।

विकास के मुद्दे पर सरकार को घेरा

अजय राय ने उत्तर प्रदेश में विकास के दावों पर सवाल उठाते हुए किसानों, उद्योगों और रोजगार का मुद्दा उठाया। उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों के बकाये का मुद्दा उठाया और कहा कि प्रदेश के कई पुराने औद्योगिक क्षेत्रों में कारखाने बंद हो गए हैं। उन्होंने वाराणसी, प्रयागराज और कानपुर जैसे शहरों में नए उद्योगों की कमी का भी दावा किया।

2027 के लिए कांग्रेस ने कसी कमर

अजय राय ने कहा कि कांग्रेस 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में जुटी है। उन्होंने दावा किया कि युवाओं, किसानों, महिलाओं और छात्रों के मुद्दों को लेकर पार्टी लगातार जनता के बीच जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

अब दुनिया में छलांग लगाएगी हनुमान अंश ‘हनुमान अंश’

नालागढ़ में NCB की बड़ी रेड, भारी मात्रा में टेपेंटाडोल बरामद; फार्मा मालिक हिरासत में

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, आज से 38 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ ईंधन

ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को दिया जवाब, अब राम मंदिर संभालेंगे एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र

Petrol Diesel Price: आज फिर स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के भाव, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें रेट

 

Spread the love

One thought on “अजय राय का ऐलान, पिंडरा से लड़ेंगे 2027 चुनाव”

Comments are closed.

Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट में स्मोक अलार्म, लखनऊ एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Lucknow: वाराणसी से दिल्ली जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को गुरुवार सुबह अचानक लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान के कार्गो कंपार्टमेंट में स्मोक डिटेक्शन सिस्टम का अलार्म बजने के बाद पायलट ने तुरंत स्थिति को गंभीरता से लिया और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया। एहतियात के तौर […]

Spread the love
Read More
Chandigarh
Politics Punjab

पंजाब वोटर लिस्ट विवाद: चड्ढा ने AAP को घेरा, पार्टी ने आरोप नकारे

Chandigarh: पंजाब में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। BJP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने दावा किया है कि राज्य की प्रारंभिक मतदाता सूची में उनका नाम कथित तौर पर ‘शिफ्टेड’ श्रेणी में डाल दिया गया है। चड्ढा ने इस मामले को महज प्रशासनिक चूक मानने से इनकार करते […]

Spread the love
Read More
Business Uttar Pradesh

Petrol Diesel Price: आज फिर स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के भाव, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें रेट

Petrol-Diesel Price Today: तीन सितंबर को नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें दिल्ली समेत प्रमुख शहरों में आज का रेट New Delhi : पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आज, तीन सितंबर 2026 को वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया […]

Spread the love
Read More