नालागढ़ में NCB की बड़ी रेड, भारी मात्रा में टेपेंटाडोल बरामद; फार्मा मालिक हिरासत में

Nalagarh

Nalagarh: हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN) में नशीली और नियंत्रित दवाओं के कथित अवैध उत्पादन को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बड़ी कार्रवाई की है। चंडीगढ़ से पहुंची NCB की टीम ने नालागढ़ के जगातखाना के पास स्थित सारिका बायोटेक में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में दवाएं बरामद होने की बात सामने आई है। एजेंसी ने उद्योग के मालिक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, छापेमारी के दौरान करीब दो हजार किलोग्राम से अधिक टेपेंटाडोल बरामद किया गया है। टेपेंटाडोल गंभीर दर्द के उपचार में इस्तेमाल होने वाली दवा है और इसके उत्पादन तथा इस्तेमाल को लेकर नियम लागू होते हैं। NCB के अनुसार, संबंधित उद्योग के पास इस दवा के उत्पादन या इस्तेमाल की आवश्यक अनुमति नहीं थी। इसके अलावा उद्योग परिसर से करीब 25 लाख अन्य दवाएं भी मिलने की जानकारी सामने आई है। एनसीबी अब बरामद दवाओं की प्रकृति, उनके स्रोत और संभावित सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।

ये भी पढें

तीन दिन की गिरावट के बाद बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 350 अंक चढ़ा; निफ्टी 24 हजार के पार

उद्योग को किया गया सील

कार्रवाई के बाद संबंधित उद्योग को सील किए जाने की जानकारी है। इसके साथ ही NCB की टीम ने उद्योग से जुड़े मालिक के गोदामों पर भी छापेमारी की। मालिक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद दवाओं का निर्माण या भंडारण किस उद्देश्य से किया जा रहा था और इनकी सप्लाई कहीं अन्य स्थानों पर तो नहीं की गई।

जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, सप्लाई नेटवर्क और बरामद दवाओं के संबंध में अंतिम स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

ये भी पढें

वीवीएस लक्ष्मण बने टीम इंडिया के हेड कोच, एशियन गेम्स में संभालेंगे कमान

दवा नियंत्रण व्यवस्था पर उठे सवाल

NCB की कार्रवाई के बाद राज्य के दवा नियंत्रण तंत्र की निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं। सवाल यह है कि यदि किसी औद्योगिक इकाई में बड़ी मात्रा में नियंत्रित दवाओं का उत्पादन या भंडारण नियमों के विपरीत हो रहा था, तो संबंधित विभाग को इसकी जानकारी पहले क्यों नहीं मिली। राज्य दवा नियंत्रक कार्यालय की ओर से मामले में विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। विभाग की ओर से जांच और कार्रवाई को लेकर जल्द स्थिति स्पष्ट किए जाने की बात कही गई है।

BBN क्षेत्र में पहले भी सामने आए हैं मामले

बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में इससे पहले भी कथित अवैध, नकली या नियंत्रित दवाओं की सप्लाई से जुड़े मामले सामने आते रहे हैं। वर्ष 2021 से 2026 के बीच अलग-अलग एजेंसियों ने कई फार्मा इकाइयों और उनसे जुड़े परिसरों में कार्रवाई की है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

वीवीएस लक्ष्मण बने टीम इंडिया के हेड कोच, एशियन गेम्स में संभालेंगे कमान

ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को दिया जवाब, अब राम मंदिर संभालेंगे एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र

Petrol Diesel Price: आज फिर स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के भाव, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें रेट

 

 

 

 

 

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ?

Today’s Horoscope मेष : अपने करियर के प्रति महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ लंबी यात्रा के योग हैं। अच्छे कार्यों की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से हो। विदेश जाने की बाधा दूर हो सकती है। वृषभ : सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दूसरे के मामलों […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

नौतनवां नगर में स्थित एबी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया नवरात्र व दशहरा पर्व

हमें हमारी संस्कृति और सभ्यता से जोड़ता है हर पर्व- अंजली बच्चों को हमेशा मर्यादा में रहना चाहिए- वीके त्रिपाठी उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa Town : स्थित एबी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने आज समस्त विद्यालयी परिवार के साथ दशहरा और नवरात्र का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया। इस अवसर पर विद्यालय में फैंसी […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
homeslider Uttar Pradesh

आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Today’s Horoscope मेष : आज खान-पान पर नियंत्रण जरूर रखें। व्यर्थ के दिखावों से दूर रहें। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालयीन कार्य आज पूरे होंगे। व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी। वृषभ : काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मन चाहा स्थानांतरण व पदोन्नति […]

Spread the love
Read More