
Ram Mandir CEO: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बुधवार को अयोध्या में हुई अहम बैठक में राम मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी CEO नियुक्त किया गया। इसके अलावा ट्रस्ट में रिक्त तीन सदस्य पदों पर भी नए लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई। ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के मणिरामदास छावनी स्थित आवास पर दोपहर करीब दो बजे बैठक शुरू हुई। इसमें मंदिर के संचालन और प्रशासन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
जीतेंद्र मिश्रा को मिली राम मंदिर की अहम जिम्मेदारी
रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को राम मंदिर के पहले CEO की जिम्मेदारी दी गई है। सैन्य सेवा के दौरान उनके कार्यों के लिए उन्हें कई प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं। उन्हें वर्ष 2013 में विशिष्ट सेवा पदक और 2024 में अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनकी भूमिका के लिए उन्हें सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक भी प्रदान किया गया था।
ये भी पढें
CEO पद की नियुक्ति को राम मंदिर की बढ़ती प्रशासनिक जरूरतों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और व्यवस्थाओं के विस्तार के बीच एक शीर्ष कार्यकारी अधिकारी की भूमिका काफी अहम होगी।
ट्रस्ट में तीन नए सदस्य शामिल
बैठक में ट्रस्ट के तीन रिक्त पदों को भी भर दिया गया। महेश भागचंद, मदनमोहन पाण्डेय और उर्मिला चतुर्वेदी को ट्रस्ट में नए सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इन पदों के खाली होने की वजह ट्रस्ट से जुड़े दो पदाधिकारियों का इस्तीफा था। चढ़ावा चोरी प्रकरण में मुकदमा दर्ज होने के बाद ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद छोड़ दिए थे। छह जुलाई को हुई बैठक में दोनों के इस्तीफे स्वीकार किए गए थे। इसके बाद ट्रस्ट में सदस्य पद रिक्त चल रहे थे।
ये भी पढें
सर्च कमेटी ने तय की CEO चयन की प्रक्रिया
राम मंदिर के CEO के चयन के लिए गठित सर्च कमेटी ने मंगलवार को ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को संभावित नामों का पैनल सौंपा था। कमेटी में न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली, लेफ्टिनेंट जनरल विष्णु कांत चतुर्वेदी और वैज्ञानिक एवं उद्योगपति सुरेश हावड़े शामिल थे। सर्च कमेटी के सदस्य अयोध्या पहुंचने के बाद रामलला के दर्शन के लिए मंदिर गए। इसके बाद ग्रीन हाउस में ट्रस्ट की ओर से उनका सम्मान किया गया।
ट्रस्ट की समितियों के पुनर्गठन पर भी चर्चा
बैठक में केवल CEO और नए सदस्यों की नियुक्ति तक ही चर्चा सीमित नहीं रही। ट्रस्ट के प्रवक्ता, ट्रस्ट डीड में संशोधन और प्रशासनिक ढांचे से जुड़े मुद्दों पर भी विचार हुआ। ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य और कानूनविद केशव पारासरन से कानूनी विषयों पर परामर्श किया गया।
इसके अलावा धार्मिक न्यास समिति, निर्माण समिति, प्रबंध समिति तथा वित्त एवं ऑडिट समिति के कामकाज और संभावित पुनर्गठन पर भी चर्चा की गई। बैठक में ट्रस्ट के कई सदस्य व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहे, जबकि कुछ सदस्य ऑनलाइन माध्यम से जुड़े।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, मानदेय में 100% तक बढ़ोतरी
कांग्रेस सचिव अभिषेक दत्त का सिद्धार्थनगर-महराजगंज में भव्य स्वागत
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तीन नए ट्रस्टियों की नियुक्ति


One thought on “राम मंदिर को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को मिली कमान”
Comments are closed.